Doctor Verified

गर्मियों में बच्चों को हो सकता है स्टमक फ्लू, जानें इसके लक्षण और कारण

गर्मियों में बच्चों को पेट दर्द और दस्त की समस्या हो सकती है। ये समस्या स्टमक फ्लू का कारण हो सकता है। आगे जानते हैं इस बारे में   
  • SHARE
  • FOLLOW
 गर्मियों में बच्चों को हो सकता है स्टमक फ्लू, जानें इसके लक्षण और कारण


Stomach Flu In Children: गर्मियों में पानी की कमी और गैस्ट्रोएंटेस्टाइनल समस्या का कारण बन सकता है। इस मौसम में दूषित जल और खाने की वजह से पेट में दर्द और ऐंठन की समस्या हो सकती है। इस दौरान बच्चों को स्टमक फ्लू होने का खतरा अधिक होता है। इस समस्या के चलते अस्पताल में बच्चों की संख्या बढ़ने लगती है। स्टमक फ्लू के शुरुआती (Stomach Flu In Children) लक्षणों में बच्चों को उल्टी और दस्त के साथ पेट में दर्द हो सकता है। इन लक्षणों को नजरअंदाज करने से आगे गंभीर समस्याएं हो सकती है। इस लेख में  एंजेल एंड मदर केयर क्लीनिक के सीनियर पीडियेट्रिक्स डॉ. अजित कुमार से  आगे जानते हैं कि गर्मियों में बच्चों को स्टमक फ्लू होने के क्या कारण होते हैं और इस समस्या में क्या लक्षण महसूस हो सकते है?

गर्मियों के दौरान बच्चों में स्टमक फ्लू के कारण - Causes Of Stomach Flu In Children In Hindi 

वायरल इंफेक्शन 

  • रोटावायरस और नोरोवायरस: ये दोनों बच्चों में गैस्ट्रोएंटेराइटिस पैदा करने वाले सबसे आम वायरस हैं। रोटावायरस मुख्य रूप से शिशुओं और छोटे बच्चों को प्रभावित करता है, जबकि नोरोवायरस सभी उम्र के व्यक्तियों को प्रभावित कर सकता है। दोनों वायरस दूषित भोजन, पानी और जगह से एक व्यक्ति से दूसरे तक फैलता है। 
  • एडेनोवायरस और एस्ट्रोवायरस: ये दोनों वायरस बच्चों को स्टमक फ्लू के लक्षणों को बढ़ा सकते हैं। समर कैंप, डेकेयर सेंटर और खेल के मैदान से ये वायरस बच्चों को हो सकते हैं। 

बैक्टीरियल इंफेक्शन 

ई. कोली और साल्मोनेला वायरस बच्चों में इंफेक्शन की वजह बन सकते हैं। ई. कोली और साल्मोनेला जैसे बैक्टीरियल इंफेक्शन भोजन और पानी को दूषित कर सकते हैं। गर्मियों में इन दोनों ही बैक्टीरिया के पनपने की संभावना अधिक होती है। 

दूषित जल

गर्मियों में पानी की कमी के चलते कई क्षेत्रों में लोगों को दूषित पानी पीने के कारण पेट संबंधी समस्याएं हो सकती है। ऐसे में स्टमक फ्लू होने का जोखिम बढ़ जाता है। 

दूषित भोजन

गंदी तरीके के बनाया गया आहार बैक्टीरिया और वायरस की वजह बन सकता है। इसके अलावा, बाहर का दूषित आहार और तला-भुना खाना स्टमक फ्लू की वजह बन सकता है।

stomach flu in children

बच्चों में स्टमक फ्लू के लक्षण - Symptoms Of Stomach Flu In Children In Hindi 

  • स्टमक फ्लू में बच्चों को बार-बार दस्त हो सकते हैं
  • दूषित आहार और संक्रमण की वजह से उल्टी हो सकती है
  • पेट में हल्का दर्द बने रहना
  • भूख न लगना
  • पेट में ऐंठन होना
  • बच्चों को हल्का बुखार होना
  • थकान और कमजोरी बने रहना, आदि। 

बच्चों को स्टमक फ्लू से कैसे बचाव करें - Prevention Tips Of Stomach Flu In Children In Hindi  

  • बच्चों को खाने से पहले हाथ धोने की आदत डालें
  • बच्चों को अधपका भोजन न दें 
  • बच्चों को उबला हुआ पानी पिलाएं
  • पार्क आदि जगह से आने के बाद बच्चों के हाथ-पैर साफ से धोएं। 

इसे भी पढ़ें: बच्चों के पेट में दर्द होने पर आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, जल्दी मिलेगी राहत

Stomach Flu In Children: बच्चों को पेट में दर्द और ऐंठन होने पर इसे अनदेखाै न करें। यह स्टमक फ्लू का कारण बन सकता है, ऐसे में आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। इस समस्या में बच्चे को भूख कम लगती है, ऐसे में उसका विकास प्रभावित हो सकता है।

Read Next

पढ़ने वाले बच्‍चों के शारीर‍िक और मानस‍िक व‍िकास के ल‍िए जरूरी है स्‍लीप हाइजीन, जानें इसके फायदे

Disclaimer