अजवाइन, काला नमक और हींग के कई औषधीय गुण हैं। अजवाइन में थाइमोल नामक यौगिक पाया जाता है, जो किसी भी तरह की अपच की समस्या में आराम दिलाता है। हींग का सेवन करने से पेट फूलने की समस्या से भी राहत मिलती है। इसमें एंटीसेप्टिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी माइक्रोबियल और एंटीपास्मोडिक जैसे तत्व पाए जाते हैं। हींग का सेवन करने से तनाव भी कम होता है। इसी प्रकार काला नमक से पाचन संबंधित विकार भी दूर होते हैं। इसके अलावा किसी भी तरह की पेट से संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलता है। हालांकि हमें इसकी मात्रा का ध्यान जरूर रखना चाहिए। साथ ही यह आसानी से मिल जाने के कारण इसका उपयोग आसान है। इसके बारे में विस्तार से बता रहे है आयुर्वेदाचार्य डॉ राहुल चतुर्वेदी।
काला नमक, हींग और अजवाइन के फायदे
1. गैस की समस्या में राहत
हींग, अजवाइन और काला नमक के सेवन से आपको गैस की समस्या में काफी आराम मिलता है। क्योंकि इसमें एंटीसेप्टिक और एंटी माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जिससे जल्दी आराम मिलता है और सीने में जलन भी कम होती है।
टॉप स्टोरीज़
2. पाचन तंत्र बनाए मजबूत
अगर आपका खाना आसानी से नहीं पचता है तो आप सुबह एक चम्मच अजवाइन, काला नमक और हींग का मिश्रण ले सकते हैं। इससे खाना आसानी से पच जाता है। साथ ही यह वजन घटाने में भी सहायक होता है।
Image Credit- Wpage.in
3. अपच में आराम दिलाए
अजवाइन, काला नमक और हींग के सेवन से अपच या एसिडिटी से भी छुटकारा मिलता है। इन तीनों का मिश्रण मेटाबॉ़लिज्म को बढ़ाता है, जिससे शरीर में अतिरिक्त फैट जमा नहीं होता है। इससे पीरियड दर्द में भी राहत मिलती है। खाली पेट इस मिश्रण के सेवन से सेहत ठीक रहती है।
4. सर्दी-जुकाम में राहत
सर्दी-जुकाम और गले की खराश को दूर करने के लिए हींग, अजवाइन और काला नमक का मिश्रण बेहद फायदेमंद होता है। गुनगुने पानी में इस मिश्रण को मिलाकर पीने से जल्दी आराम मिलता है।
इसे भी पढ़ें- इन 10 कारणों से हो सकती है लो-ब्लड प्रेशर की समस्या, जानें इसके लिए घरेलू नुस्खे
5. लो बीपी में फायदेमंद
अगर आपका बीपी बराबर लो रहता है तब, भी इस मिश्रण का सेवन आप कर सकते हैं। इस मिश्रण के 4 ग्राम का सेवन आप गुनगुने पानी में मिलाकर सुबह-शाम कर सकते हैं। इससे लो ब्लड प्रेशर में आराम मिल सकता है।
काला नमक, हींग और अजवाइन का उपयोग
1. गैस या अपच की स्थिति में इस मिश्रण का सेवन लाभदायक है। इसके लिए 3 ग्राम सुबह-शाम काला नमक, अजवाइन और हींग को मिलाकर पानी के साथ सेवन करें तो, इससे काफी आराम मिलेगा।
2. यदि शरीर में एसिड बना रहा हो तो, सुबह-शाम खाली पेट में ठंडे पानी के साथ इसके मिश्रण का सेवन बेहद फायदेमंद होता है।
3. किसी भी प्रकार के सिर दर्द और शरीर में दर्द होने पर भी सुबह-शाम तीनों के मिश्रण को सादे पानी के साथ लेने से काफी आराम मिलता है।
4. इसके अलावा लीवर की मजबूती के लिए अजवाइन, काला नमक और हींग के कई फायदे हैं। आप इन तीनों के मिश्रण की संतुलित मात्रा का पानी के साथ सेवन कर सकते हैं।
5. किसी भी बच्चे के पेट में दर्द होने पर या गैस बनने पर उसकी नाभि में काला नमक, हींग और अजवाइन सरसों तेल के साथ मिलाकर लगा देने से तुरंत दर्द से छुटकारा मिलता है।
ऐसे तो काला नमक, अजवाइन और हींग के प्राकृतिक रूप से कोई नुकसान नहीं है लेकिन हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को इसकी मात्रा का बेहद ध्यान रखना चाहिए। साथ ही उन्हें केवल सुबह-शाम ही इस मिश्रण का सेवन करना चाहिए। घर में इसका मिश्रण तैयार करने के लिए 10 ग्राम हींग, 300 ग्राम अजवाइन और 200 ग्राम काला नमक मिलाकर तैयार कर लें औऱ घर पर रखें। पेट से जुड़ी सभी समस्याओं में यह रामबाण इलाज है।