-1757569405544.webp)
Can You Plank With Sciatica: साइटिका एक नर्व है, जो हमारे कमर से होते हुए नितंब से पैरों तक पहुंचती है। यह हमारे शरीर की सबसे लंबी नर्व है। अगर इसमें किसी भी तरह की दिक्कत होती है, तो इसकी वजह से न सिर्फ पैरों में दर्द होता है, बल्कि नितंब और कमर भी प्रभावित होते हैं। इसलिए, साइटिका नर्व में दर्द होने पर जरूरी है कि आप इसे इग्नोर न करें। इस स्थिति में आप डॉक्टर से मिलें और अपना ट्रीटमेंट करवाएं। बहरहाल, साइटिका से पीड़ित कई लोगों के मन में यह सवाल होता है कि आखिर साइटिका की प्रॉब्लम में एक्सरसाइज कर सकते हैं या नहीं? खासकर, प्लैंक करना चाहिए या नहीं? वैसे तो प्लैंक एक अच्छी एक्सरसाइज है और इसके कई फायदे हैं। मगर साइटिका के मरीज जब इसे करें, तो इससे संबंधित सावधानियां के बारे में जानना आवश्यक होता है। आइए, जानते हैं इस बारे में इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल और हिलिंग टच क्लीनिक के ऑर्थोपेडिक सर्जन और स्पोर्ट्स इंजरी स्पेशलिस्ट डॉ. अभिषेक वैश का क्या कहना है।
इस पेज पर:-
क्या साइटिका की प्रॉब्लम के साथ प्लैंक किया जा सकता है?- Can You Do Planks With Sciatica
-1757570025665.jpg)
प्लैंक करने से कई तरह के लाभ होते हैं, जैसे कोर मजबूत होते हैं, पोस्चर में सुधार होता है और मसल्स बिल्डिंग तथा फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है। हालांकि, साइटिका में यह किया जा सकता है या नहीं, यह जान लेना जरूरी है। इस बारे में डॉक्टर कहते हैं, "साइटिका के मरीज भी प्लैंक कर सकते हैं, लेकिन उनके लिए इसका मोडिफाइड तरीका ज्यादा बेहतर होता है। साइटिका में प्लैंक करने से स्पाइन को सपोर्ट मिलता है, साइटिक नर्व पर पड़ रहा दबाव कम होता है और कोर मसल्स को मजबूती मिलती है।"
इसे भी पढ़ें: साइटिका का दर्द दूर करने में मदद करेंगे ये 5 घरेलू उपाय, जल्द मिलेगा आराम
साइटिका के मरीज किस तरह करें प्लैंक
प्लैंक का आसान वर्जन किया जाना आपके लिए अधिक लाभकारी हो सकता है, जैसे-
- सबसे पहले प्लेन फ्लोर पर एक मैट बिछाएं।
- अब उस मैट पर पेट के बल लेट जाएं।
- अब घुटनों का सहारा लेते हुए पेट को ऊपर की ओर उठाएं।
- ध्यान रखें कि इस दौरान आपकी कोहनी और हाथ सीधे होने चाहिए।
- पेट की मांसपेशियों में खिंचाव लाएं।
- कुछ सेकेंड्स के लिए इसी अवस्था में रहें।
- इसी प्रक्रिया को आप अपनी सहूलियत के साथ हिसाब से 8-10 बार दोहरा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: साइटिका के दर्द में क्या परहेज करना चाहिए? जानें डॉक्टर से
साइटिका में प्लैंक करने के फायदे
स्पाइन को सपोर्ट मिलता हैः साइटिका नर्व में दर्द की वजह से लोगों का पोस्चर बिगड़ जाता है। ऐसे में स्पाइन में भी दर्द बढ़ने लगता है। वहीं, अगर आप नियमित रूप से प्लैंक करते हैं, तो इसकी वजह से स्पाइन को सपोर्ट मिलता है, जिससे पोस्चर में सुधार होता है और साइटिक नर्व पर पड़ रहा दाबव भी कम होता है।
दर्द से राहतः प्लैंक करने की वजह से साइटिका दर्द से भी आराम मिलता है। असल में, यह स्पाइन स्टेबिलिटी में सुधार करता है, जिससे दर्द धीरे-धीरे कम होने लगता है। यही कारण है कि एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि साइटिका में आप प्लैंक कर सकते हैं।
कोर मसल्स में मजबूतीः जब आप नियमित रूप से प्लैंक करते हैं, तो इसकी वजह से कोर मसल्स मजबूत होती हैं। खासकर, पीठ और पेट के मसल्स पर पॉजिटिव असर पड़ता है। ध्यान रखें कि कोर मसल्स का मजबूत होना जरूरी है, क्योंकि इसकी वजह से स्पाइन और पेल्विस को बेहतर सपोर्ट मिलता है।
इसे भी पढ़ें: क्या साइटिका के कारण पैरों में न्यूरोपैथी (नसों से जुड़ी समस्या) हो सकती है, समझें एक्सपर्ट से
सावधानियां
साइटिका में प्लैंक करना अच्छी बाता है। इसके कई फायदे मिलते हैं। इसका जिक्र हमने लेख में ऊपर किया है, लेकिन इस बात की अनदेखी न करें कि अगर आपको प्लैंक करते हुए जरा भी तकलीफ हो, स्पाइन पर अतिरिक्त दबाव बन रहा है या पैर और कमर में दर्द बढ़ रहा है, तो ऐसे में जरूरी है कि आप इस तरह की एक्सरसाइज करने से बचें। बेहतर होगा कि आप डॉक्टर से सलाह लें और तभी किसी भी तरह की फिजिकल एक्टिविटी को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाएं।
निष्कर्ष
साइटिका में प्लैंकि किया जा सकता है, इससे बॉडी को सपोर्ट मिलता है, साइटिका पेन कम होता है, पोस्चर में सुधार होता है। इसके इसके बावजूद, इस बात से इंकार नहीं करना चाहिए कि अगर आप प्लैंक करते हुए असहज महसूस करें, तो इस तरह की एक्टिविटी करने से बचें।
All Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Dec 25, 2025 08:00 IST
Published By : Meera Tagore
