Doctor Verified

क्या आंखों में गुलाब जल डाल सकते हैं? जानें इसके फायदे और सावधानियां

Rose Water in Eyes: गुलाब जल ठंडा होता है। इसे आंखों में डालने से रेडनेस और जलन में आराम मिलता है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आंखों में गुलाब जल डाल सकते हैं? जानें इसके फायदे और सावधानियां


Aankho ke Liye Gulab Jal: आंखें हमारे शरीर के बेहद महत्वपूर्ण अंग होते हैं। इसलिए आंखों का स्वस्थ होना बहुत जरूरी होता है। लेकिन आजकल लंबे समय तक फोन, लैपटॉप या फिर दूसरे गैजेट्स का इस्तेमाल करने से आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही, धूल-मिट्टी और प्रदूषण के कण भी आंखों को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे आंखों में जलन, इरिटेशन, सूजन और रेडनेस होने लगती है। ऐसे में अक्सर लोग आंखों की जलन और सूजन को कम करने के लिए आई ड्रॉप्स का सहारा लेते हैं। लेकिन आप चाहें तो आंखों की सफाई करने के लिए नैचुरल क्लींजर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बता दें कि गुलाब जल को एक नैचुरल क्लींजर माना जाता है, जो आंखों की सफाई करने में असरदार होता है। गुलाब जल आंखों को साफ (Rose Water for Eyes) करने और आंखों से जुड़ी छोटी समस्याओं को दूर करने में भी सहायक होता है। लेकिन कई लोग बेहद हेल्थ कॉन्शियस होते हैं। ऐसे में अक्सर उनके मन में सवाल आता है कि क्या आंखों में गुलाब जल डाल सकते हैं? इस बारे में जानने के लिए हमने आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की आयुर्वेदिक डॉ. सुगीता मुटरेजा से बातचीत की-

क्या आंखों में गुलाब जल डाल सकते हैं?- Can We Put Rose Water in Eyes

डॉ. सुगीता मुटरेजा बताती हैं कि आंखों में गुलाब जल डाल सकते हैं। आयुर्वेद में गुलाब जल को आंखों के लिए काफी अच्छा माना गया है। दरअसल, गुलाब जल ठंडा होता है। इससे आंखों की जलन और रेडनेस कम होती है। अगर आंखों में सूजन है, तो भी गुलाब जल डालना लाभकारी हो सकता है। लेकिन आपको मेडिकेटेड गुलाब जल को ही आंखों में डालना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- आंखों के लिए भी फायदेमंद है गुलाब जल, जानें इस्तेमाल का तरीका और 5 फायदे

 

rose water for eyes

आंखों के लिए गुलाब जल के फायदे- Rose Water Benefits for Eyes in Hindi

  • गुलाब जल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो आंखों की सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
  • अगर आपके आंखों में धूल-मिट्टी चली गई है, तो भी गुलाब जल का इस्तेमाल किया जा सकता है। गुलाब जल आंखों को आराम पहुंचाता है।
  • गुलाब जल आंखों की एलर्जी और रेडनेस को कम करने में मदद करता है। लेकिन अगर कोई आई इंफेक्शन हो गया है, तो आपको डॉक्टर की सलाह पर ही आंखों में गुलाब जल डालना चाहिए।
  • गुलाब जल आंखों की जलन और खुजली को कम करने में असरदार हो सकता है। यह आंखों को राहत पहुंचाता है।
  • अगर काम करते-करते आंखें थक गई हैं, तो भी आंखों में गुलाब जल डालना फायदेमंद हो सकता है। गुलाब जल आंखों को रिलैक्स करता है। इससे थकान भी मिटती है।
  • आंखों की धूल-मिट्टी को निकालने के लिए भी आप गुलाब जल डाल सकते हैं। गुलाब जल आंखों में जमा गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें- घर में गुलाब जल कैसे बनाएं? जानें बेहद आसान तरीका


rose water for eyes

आंखों में गुलाब जल कैसे डालें?

  • आप आंखों में गुलाब जल डाल सकते हैं, लेकिन मार्केट में मिलने वाले सभी गुलाब जल आंखों के लिए अच्छे नहीं होते हैं। इसलिए आपको सिर्फ मेडिकेटेड गुलाब जल का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
  • आप गुलाब जल लें, इसे रेफ्रिजरेट कर लें। अब इसे अपनी आंखों में डालें। 
  • 10-15 मिनट तक आराम से लेट जाएं।
  • आप चाहें तो दो कॉटन पैड लें। इन्हें गुलाब जल में डुबोएं। अब इन्हें 10 मिनट के लिए रेफ्रिजेटर में डाल दें। इसे आंखों पर रख दें। इससे भी आपको काफी आराम मिलेगा।

आंखें बेहद संवेदनशील होती हैं। इसलिए आपको आंखों में गुलाब जल डालने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लेनी चाहिए। 

Read Next

आयुर्वेद के अनुसार वजन बढ़ाने के लिए क्या खाएं? एक्सपर्ट से जानें पूरा डाइट प्लान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version