आयुर्वेद के अनुसार वजन बढ़ाने के लिए क्या खाएं? एक्सपर्ट से जानें पूरा डाइट प्लान

Weight Gain Diet Plan: अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो आयुर्वेद के अनुसार इस डाइट प्लान को फॉलो कर सकते हैं। इससे आपको काफी फर्क देखने को मिलेगा।    
  • SHARE
  • FOLLOW
आयुर्वेद के अनुसार वजन बढ़ाने के लिए क्या खाएं? एक्सपर्ट से जानें पूरा डाइट प्लान


Weight Gain Diet Plan as Per Ayurveda: आयुर्वेद हमें हजारों वर्षों से स्वस्थ जीवन जीने का मार्ग दिखा रहा है। आधुनिक विश्व में भी आयुर्वेद को रोगों के उपचार और स्वस्थ जीवन जीने का एक सर्वोत्तम तरीका माना गया है। इतना ही नहीं, आयुर्वेद में वजन बढ़ाने के लिए भी कई उपाय हैं। लेकिन आयुर्वेद जल्दी वजन बढ़ाने में मदद नहीं करता है। इसमें स्वस्थ तरीके से वजन बढ़ता है, इसलिए समय लगता है। अगर आप भी दुबले-पतले और कमजोर हैं, तो वजन बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक डाइट प्लान फॉलो कर सकते हैं। 

आयुर्वेद के महत्व को बढ़ाने और आयुर्वेदिक चिकित्सा के बारे में लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ओन्लीमायहेल्थ का 'आरोग्य विद आयुर्वेद' सीरीज चल रहा है। इसमें हम आपको आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धतियों और जड़ी-बूटियों के बारे में विस्तार से जानकारी देते रहेंगे। साथ ही, आयुर्वेद में किसी बीमारी का इलाज कैसे किया जाता है या फिर कौन सी बीमारी का इलाज आयुर्वेद में संभव है और किसका नहीं, इन सभी के बारे में भी बताते रहेंगे। इसके अलावा, किसी बीमारी या मौसम के अनुसार आपकी डाइट कैसी होनी चाहिए, इस पर डॉक्टर के सुझाव भी देंगे। इसी कड़ी में आज इस लेख में हम आपको वजन बढ़ाने के लिए डाइट प्लान कैसा होना चाहिए, इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं। इसके बारे में जानने के लिए हमने आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की आयुर्वेदिक डॉ. सुगीता मुटरेजा से बातचीत की- 

कई लोगों का वजन कम क्यों होता है?

डॉ. सुगीता मुटरेजा बताती हैं कि जिन लोगों की अग्नि कमजोर होती है, वे अकसर दुबले-पतले रह जाते हैं। इसलिए वजन बढ़ाने के लिए सबसे पहले अग्नि को मजबूत करना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आपको हल्का और नरिशिंग भोजन खाना चाहिए। साथ ही, हैवी खाना खाने से बचना चाहिए। अकसर लोगों को लगता है कि हैवी खाना खाने से वजन तेजी से बढ़ता है, लेकिन ऐसा नहीं होता है। आयुर्वेद के अनुसार आपको हमेशा हेल्दी तरीके से ही वजन बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए। 

weight gain diet

आयुर्वेद के अनुसार वजन बढ़ाने के लिए डाइट प्लान

वजन बढ़ाने के लिए सुबह क्या खाएं?

आयुर्वेद के अनुसार वजन बढ़ाने के लिए आपको सुबह सबसे पहले जीरा वॉटर पीना चाहिए। इससे पाचक अग्नि मजबूत होती है और बॉडी डिटॉक्स रहती है। इससे आप जो भी खाते हैं, आपका शरीर उसके पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर लेता है। वजन बढ़ाने के लिए सुबह खाली पेट इन चीजों को खाएं-

  • भीगे किशमिश
  • अंजीर
  • खजूर
  • मुनक्का
  • पपीता
  • आलूबुखारा
  • आड़ू

वजन बढ़ाने के लिए ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

हैवी खाना खाने से आपका पाचन-तंत्र गड़बड़ा सकता है। इसलिए ब्रेकफास्ट हमेशा हल्का करें। इसमें प्रोटीन, हेल्दी फैट और कार्ब्स जरूर शामिल करें। इसमें आप इन चीजों का सेवन कर सकते हैं-

  • दाल का दलिया
  • रागी का चीला
  • ओट्स का चीला
  • पनीर
  • पोहा के साथ मूंग स्प्राउट्स
  • मूंग दाल पराठा

वजन बढ़ाने के लिए मिड मॉर्निग में क्या खाएं?

वजन बढ़ाने के लिए आप मिड मॉर्निंग में गाजर, सेब या आंवले का  मुरब्बा खा सकते हैं। इससे आपको पर्याप्त पोषण मिलेगा और वेट गेन में मदद मिलेगी।

weight gain foods

वजन बढ़ाने के लिए लंच में क्या खाएं?

अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो लंच से पहले प्रोटीन रिच बिस्किट्स खा सकते हैं। फिर लंच में  दाल-चावल, खिचड़ी, रोटी-सब्जी और सलाद शामिल करें। इसके साथ ही, आपको रागी के आटे से बनी चीजें भी अपनी डाइट में जरूर शामिल करनी चाहिए।

वजन बढ़ाने के लिए स्नैक्स में क्या खाएं?

स्नैक्स में आप फलों का सेवन कर सकते हैं। या फिर 4-5 बजे के दौरान रोजाना छाछ पी सकते हैं। छाछ पाचन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। छाछ अग्नि को मजबूत बनाने में मदद करता है। आप 6-7 बजे के बीच में सूप या लड्डू का सेवन कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- दुबले-पतले शरीर से हैं परेशान? वजन बढ़ाने के लिए आजमाएं ये 5 तरीके

वजन बढ़ाने के लिए डिनर में क्या खाएं?

वेट गेन के लिए आप डिनर में रोटी-सब्जी, दलिया, दाल की खिचड़ी आदि खा सकते हैं। फिर सोते समय आप दूध पी सकते हैं। वजन बढ़ाने के लिए आप दूध में अश्वगंधा या शतावरी मिलाकर पी सकते हैं। 

weight gain

वजन बढ़ाने के लिए आप आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के द्वारा बताए इस डाइट प्लान को फॉलो कर सकते हैं। अपने लेखों में हम आपको विभिन्न विषयों पर जानकारी देते रहेंगे। आयुर्वेद के महत्व को जानने के लिए हमारे 'आरोग्य विद आयुर्वेद' सीरीज के साथ जुड़े रहें। उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हमारी वेबसाइट www.onlymyhealth.com के साथ। इस आर्टिकल को अपने दोस्तों और परिचितों के साथ जरूर शेयर करें।

Read Next

आयुर्वेद के अनुसार दही में मिलाकर खाएं ये 4 चीजें, सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Disclaimer