How to Eat Curd According to Ayurveda: दही में प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, और पोटैशियम पाए जाते हैं। इसके अलावा, दही में विटामिन ए, बी-12 और डी भी होते हैं। दही पोषक तत्वों से भरपूर होती है, इसलिए इसे सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ज्यादातर लोग दही का सेवन किसी भी समय और तरीके से कर लेते हैं, जिसकी वजह से उन्हें इसके सभी फायदे नहीं मिल पाते हैं। इसलिए अगर आप दही के सभी पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित करना चाहते हैं, तो इसका सेवन सही तरीके से करना बहुत जरूरी है। आयुर्वेद के अनुसार, दही सेहत के लिए तभी फायदेमंद होती है, जब इसे सही तरीके से लिया जाता है। तो आइए, aimilhealthcare की एमडी डॉ. नितिका कोहली से जानते हैं आयुर्वेद में दही का सेवन कैसे करना चाहिए? या दही को किन चीजों के साथ खाना चाहिए? (Foods That You Can Eat with Curd in Hindi)
आयुर्वेद के अनुसार दही को किन चीजों के साथ खाना चाहिए?- Four Foods to Pair with Curd According to Ayurveda in Hindi
1. दही और आंवला पाउडर
आयुर्वेद के अनुसार दही में आंवला पाउडर मिक्स करके खाना काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप एक कटोरी दही लें। इसमें एक चम्मच आंवला पाउडर मिलाकर खा लें। रोजाना दही और आंवला पाउडर को एक साथ लेने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत बनेगी। आप जल्दी से बीमार नहीं पड़ेंगे और स्वस्थ रहेंगे। दही और आंवला पाउडर खाने से पाचन-तंत्र भी मजबूत बनता है। इससे गैस, अपच और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
2. दही और देसी घी
अकसर लोग दूध में घी मिलाकर पीते हैं। आप दही में भी देसी घी मिक्स करके पी सकते हैं। जी हां, आयुर्वेद में दही और घी के कॉम्बिनेशन को काफी लाभकारी बताया गया है। दही और घी को एक साथ मिलाकर खाने से पाचन से जुड़ी समस्याओं से निजात मिल सकता है। दही और घी खाने से शरीर को ताकत और एनर्जी मिलती है। साथ ही, दही और घी खाने से आपका पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है। इससे आपको वेट लॉस में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें- वजन बढ़ाने के लिए इन 4 तरीकों से खाएं दही
View this post on Instagram
3. दही और मिश्री
अधिकतर लोग दही में चीनी मिलाकर पीना पसंद करते हैं। लेकिन चीनी सेहत के लिए नुकसानदायक होती है। इसलिए आपको दही में मिश्री मिक्स करके खाना चाहिए। आयुर्वेद की मानें, तो दही और मिश्री को एक साथ खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। दही और मिश्री खाने से तनाव दूर होता है। स्वाद अच्छा होता है और एनर्जी मिलती है। इसके लिए आप एक कटोरी दही में मिश्री मिक्स करें और लंच में इसका सेवन करें। आप रोजाना दही और मिश्री का सेवन कर सकते हैं। आयुर्वेद में मिश्री को काफी फायदेमंद माना जाता है।
4. दही और हरी मूंग
दही और मूंग की दाल का सेवन भी एक साथ किया जा सकता है। दही और मूंग की दाल, दोनों प्रोटीन से भरपूर होते हैं। इन दोनों को साथ में खाने से आपकी हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत बनेंगी। साथ ही, इस कॉम्बिनेशन से पाचन से जुड़ी दिक्कतें भी दूर होती हैं। इसके लिए आप मूंग की दाल को अंकुरित कर लें। इनमें दही मिलाकर खाएं। यह स्प्राउट्स काफी स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है।
इसे भी पढ़ें- रोज सुबह नाश्ते में खाएं दही, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे
दही खाने का सही समय क्या है?- Best Time to Eat Curd According to Ayurveda in Hindi
डॉ. नितिका कोहली बताती हैं कि दही खाने के लिए दोपहर का समय सबसे बेस्ट होता है। आप लंच में दही शामिल कर सकते हैं। रोजाना लंच में दही खाने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। लेकिन रात के समय दही खाने से परहेज करना चाहिए। इससे डाइजेशन पर बुरा असर पड़ सकता है।
दही किस मौसम में खाना चाहिए?
आयुर्वेद के अनुसार दही की तासीर गर्म होती है। इसलिए गर्मी और बरसात के मौसम में दही का सेवन करने से बचना चाहिए। सर्दियों में दही खाना काफी फायदेमंद होता है। इससे पाचन दुरुस्त रहता है।