Flours Avoid in Summer in Hindi: मौसम के अनुसार खान-पान में बदलाव करना बहुत जरूरी होता है। जब सर्दी का मौसम होता है, तो गर्म तासीर वाली चीजों का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। वहीं, आजकल गर्मियों में शरीर को कूल रखने यानी ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करना जरूरी होता है। साथ ही, जो भी गर्म तासीर वाली चाजें होती हैं, उनसे दूरी बना लेनी चाहिए। अकसर लोग गर्मियों में गर्म तासीर वाली चीजें जैसे- अदरक, लहसुन, दालचीनी, लौंग या काली मिर्च आदि का सेवन करना कम कर देते हैं। इसके साथ ही, आपको कुछ गर्म तासीर के आटे को भी अपने समर डाइट से हटा देना चाहिए। जी हां, अगर आप इस मौसम में गर्म तासीर वाले आटे से बनी चीजें खाएंगे, तो इससे शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। तो आइए, इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानते हैं गर्मी में कौन-से आटे नहीं खाने चाहिए?
गर्मी में न करें इन आटे का सेवन- Avoid These Flours in Summer
1. रागी का आटा
सर्दियों में रागी के आटे का सेवन ज्यादातर लोग करते हैं। रागी के आटे में कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, फाइबर और पोटैशियम अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। रागी के आटे से बनी चीजें खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। यह हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। साथ ही, वजन घटाने में भी मदद करता है। इसमें मौजूद आयरन, एनीमिया से भी बचाता है। इतना ही नहीं, डायबिटीज रोगियों के लिए रागी का आटा काफी फायदेमंद होता है। लेकिन रागी के आटे की तासीर बेहद गर्म होती है। इसलिए गर्मियों में इसका ज्यादा सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में इन 4 आटे की रोटियां खाने से मिलेंगे कई फायदे, ठंडी होती है तासीर
2. मक्के का आटा
सर्दियों में मक्के के आटे का सेवन भी काफी लोग करते हैं। इस आटे में फाइबर, विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स काफी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। मक्के के आटे से बनी चीजों का सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। मक्के का आटा पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद होता है। इस आटे को खाने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी दूर होती हैं। लेकिन मक्के के आटे की तासरी भी बेहद गर्म होती है। इसलिए आपको गर्मियों में इसका सेवन करने से बचना चाहिए। खासकर, जिन लोगों की पित्त प्रकृति है, उन्हें गर्मी में मक्के के आटे का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
3. कुट्टू का आटा
नवरात्र के व्रत में अधिकतर लोग कुट्टू के आटे से बनी चीजों का सेवन करते हैं। कुट्टू का आटा सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर आप कुट्टे के आटे से बनी चीजें जैसे- परांठा, पूड़ियां या रोटी खाएंगे, तो हमेशा सेहतमंद रह सकते हैं। कुट्टे के आटे की तासीर बेहद गर्म होती है। इसलिए गर्मियों में इसका सेवन करने से परहेज करें। इस आटे से बनी चीजें खाने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है।
इसे भी पढ़ें- सोयाबीन का आटा खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे
4. बाजरे का आटा
बाजरे का आटा भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। बाजरे का आटा पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है। इस आटे से बनी चीजें खाने से आप कई तरह की बीमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं। बाजरे का आटा वजन घटाने में भी काफी असरदार होता है। अकसर लोग बाजरे के आटे से उत्तपम, दलिया या खिचड़ी बनाकर खाते हैं। आपको बता दें कि बाजरे के आटे की तासीर गर्म होती है। इसलिए गर्मी में आपको इस आटे का सेवन करने से बचना चाहिए। अगर आप गर्मी में रोजाना बाजरे का आटा खाएंगे, तो इससे शरीर में गर्मी बढ़ सकती है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version