
Can we Eat Apple After Meal in Hindi: कहा जाता है कि रोजाना एक सेब खाने से व्यक्ति हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रह सकता है। क्योंकि सेब में वे सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो एक स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी होते हैं। सेब में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी, पोटेशियम और कार्ब्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। वैसे तो कई लोग सुबह खाली पेट सेब खाना पसंद करते हैं। वहीं कुछ लोग मिड मॉर्निंग, तो कुछ शाम के समय सेब खाते हैं। लेकिन अधिकतर लोगों के मन में सवाल आता है कि खाना खाने के बाद सेब खाना चाहिए कि नहीं? या फिर खाना खाने के बाद सेब खाने से क्या होता है? खाना खाने का सही समय कब होता है?
खाना खाने के बाद सेब खाना चाहिए कि नहीं?- Can we Eat Apple After Meal in Hindi
अधिकतर लोगों के मन में सवाल आता है कि खाना खाने के बाद सेब खाना चाहिए या नहीं? इस पर आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा बताती हैं कि खाना खाने के तुरंत बाद कभी भी फल नहीं खाने चाहिए। खाना खाने के बाद सेब बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। आपको खाना खाने के 2 घंटे बाद सेब खाना चाहिए। इससे आपको सेब के सभी फायदे आसानी से मिल जाएंगे।
दरअसल, फल शरीर द्वारा आसानी से अवशोषित हो जाते हैं। लेकिन जब खाना खाने के बाद सेब खाया जाता है, तो शरीर को इसके पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। शरीर को खाना और सेब को पचाने में अधिक समय लगता है। इसलिए खाना और सेब के पोषक तत्वों को प्राप्त करने के लिए दोनों के बीच समय अंतराल होना बहुत जरूरी होता है।
इसे भी पढ़ें- दूध में उबालकर खाएं मखाना, बादाम और किशमिश, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

सेब खाने का सही समय कब होता है- Best Time to Eat Apple in Hindi
वैसे तो सेब को नाश्ते या मिड मॉर्गिंग में खाया जाता है। लेकिन सेब खाने का सबसे सही समय भोजन करने से पहले का होता है। आप सेब का सेवन खाना खाने से 45 मिनट पहले कर सकते हैं। इससे शरीर को सेब में मौजूद सभी पोषक तत्व आसानी से मिल जाते हैं।
खाना खाने के बाद सेब खाने से क्या होता है?
खाना खाने के बाद सेब खाने से शरीर को सेब के पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। इसलिए आपको सेब और भोजन खाने के बीच समय का कुछ अंतर जरूर रखना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- Dates vs Figs: खजूर और अंजीर में क्या होता है अधिक फायदेमंद?
सेब खाने से पहले या बाद कब खाना चाहिए?- When to Eat Apple Before or After Meal
डाइटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा बताती हैं कि सेब को खाना खाने से पहले खाना चाहिए। क्योंकि भोजन करने से पहले सेब खाने से शरीर सेब के सभी विटामिन्स और मिनरल्स को अवशोषित कर लेता है। वहीं अगर सेब को खाने के बाद खाया जाता है, तो इससे शरीर को भोजन और सेब दोनों को पचाने में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version