Doctor Verified

क्या शुगर का ज्यादा सेवन कंसंट्रेशन बिगाड़ सकता है? जानें खाने के बाद पढ़ाई में मन क्यों नहीं लगता

आपने अक्सर महसूस किया होगा कि ज्यादा खाना खाने के बाद पढ़ाई में मन नहीं लगता। दरअसल, इसका कारण हाई शुगर हो सकता है। कैसे, जानते हैं एक्सपर्ट से।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या शुगर का ज्यादा सेवन कंसंट्रेशन बिगाड़ सकता है? जानें खाने के बाद पढ़ाई में मन क्यों नहीं लगता


कंसंट्रेशन यानी ध्यान को लेकर अक्सर लोगों की अलग-अलग समस्या होती है। कुछ लोगों की जहां शिकायत होती है कि उनका कंसंट्रेशन अच्छा नहीं है वहीं, कुछ लोग इस बात की शिकायत करते हैं कि खाने के बाद उन्हें कंसंट्रेट करने में दिक्कत होती है। दरअसल, बड़े हों या बच्चे अक्सर लोग खाने के बाद काम और पढ़ाई पर ध्यान लगाने में दिक्कत महसूस करते हैं लेकिन आपको ये जानकर हैरानी हो सकती है कि खाने के बाद काम में मन न लगने का कारण हाई शुगर और कैलोरी है। हाई शुगर का सेवन किसी भी काम से आपका मन भटका सकता है और आपको ध्यान लगाने में मुश्किल हो सकती है लेकिन इसका कारण क्या है? क्या शुगर का ज्यादा सेवन कंसंट्रेशन बिगाड़ सकता है, जानते हैं इस बारे में डॉ. विक्रम सिंह, डायरेक्टर एंड कंसल्टेंट, विक्रम क्लिनिक एंड डे केयर सेंटर, जयपुर से।

क्या शुगर का ज्यादा सेवन कंसंट्रेशन बिगाड़ सकता है-Can too much sugar affect your concentration?

डॉ. विक्रम सिंह बताते हैं कि जब हम ज्यादा मीठा खाते हैं, तो हमारी ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ती और गिरती है। इस अचानक बदलाव से दिमाग को निरंतर ऊर्जा नहीं मिलती, जिससे थकान, ध्यान भटकना और याददाश्त कमजोर हो सकती है। इस दौरान आप जो भी काम कर रहे हों चाहे पढ़ाई हो या फिर ऑफिस का काम, आपको नींद आ सकती है और बहुत मेहनत करने के बाद ध्यान लगाने में दिक्कत हो सकती है।

ध्यान देने वाली बात ये है कि शुगर सिर्फ मीठी चीजों में भी नहीं होता बल्कि रोटी, चावल जैसी तमाम खाने की चीजों में भी होता है जिसे पचाने के दौरान शरीर शुगर प्रड्यूस करता है।

इसे भी पढ़ें: क्या शरीर में आयरन की कमी की वजह से भूलने की समस्या हो सकती है? एक्सपर्ट से जानें

मानसिक क्षमता को कम कर सकती है ज्यादा शुगर का सेवन

डॉ. विक्रम सिंह बताते हैं कि ज्यादा शुगर का सेवन आपकी मेंटल हेल्थ को काफी ज्यादा प्रभावित कर सकती है। खासकर बच्चों और युवाओं में यह समस्या ज्यादा देखी जाती है। शुगर की अधिकता से दिमाग में सूजन भी हो सकती है, जो मानसिक क्षमता को कम कर सकती है। इससे होता ये है कि जो भी काम निरंतर एक गति से करना होता है, उसमें आपको दिक्कत हो सकती है जैसे कि पढ़ाई, लिखाई और यहां तक कि ऑफिस का काम भी।

too much sugar affect your concentration

खाने के बाद पढ़ाई में मन क्यों नहीं लगता-Khane ke bad kyu nhi lgata padhai me man

डॉ. विक्रम सिंह बताते हैं कि ज्यादा शक्कर खाने से शरीर में इन्सुलिन रेजिस्टेंस बढ़ सकता है, जिसका असर दिमाग की कार्यक्षमता पर भी पड़ता है। पढ़ाई के दौरान किसी भी व्यक्ति को ज्यादा कंसंट्रेट करने की जरूरत होती है और चीजों को समझने के लिए ब्रेन को स्थिर गति से काम करना होता है। ऐसे में ज्यादा शुगर का सेवन आपका मन भटका सकता है और कंसंट्रेशन बिगाड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: किन बीमारियों की वजह से याददाश्त कमजोर हो सकती है? डॉक्टर से जानें

इसलिए, बेहतर कंसंट्रेशन और दिमागी स्वास्थ्य के लिए मीठा पदार्थ सीमित मात्रा में लेना चाहिए और फल, नट्स, हरी सब्जियां और प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थ शामिल करना चाहिए। अगर ध्यान और याददाश्त में सुधार चाहते हैं तो शुगर का सेवन कम करना बहुत जरूरी है। स्वस्थ खानपान, पर्याप्त नींद और व्यायाम भी दिमाग को फोकस बनाए रखने में मदद करते हैं।

Read Next

हड्डी टूटने पर मेटल इंप्लांट की जरूरत कब पड़ती है? डॉक्‍टर से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Sep 18, 2025 12:27 IST

    Published By : पल्लवी कुमारी

TAGS