Can Taking Iron Supplements Make You Gain Weight in Hindi: आजकल खराब खानपान और अनियंत्रित जीवनशैली के चलते लोगों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इसे कंट्रोल करने के लिए लोग तरह-तरह के नुस्खे आजमाते हैं तो कुछ लोग वेट लॉस करने के लिए कई प्रकार की दवाएं भी खाते हैं। कई बार शरीर में आयरन की कमी होने के चलते एनीमिया की समस्या हो जाती है। इससे बचने के लिए लोग आयरन सप्लीमेंट्स लेते हैं, जोकि पूरी तरह से ठीक है। कुछ लोग इसे आयरन सप्लीमेंट्स से जोड़कर देखते हैं।
कुछ लोगों के मन में यह संदेह रहता है कि आयरन सप्लीमेंट्स लेने से वेट गेन होता है। क्या आप भी ऐसा ही सोचते हैं? अगर हां, तो इस लेख को जरूर पढ़ें। देखा जाए तो आयरन के सप्लीमेंट्स लोग शरीर में खून और आयरन की कमी (Iron Supplements for Iron Deficiency) हो जाने पर लेते हैं। कई बार ठीक तरह से आरन सप्लीमेंट्स नहीं लेने से इसका प्रभाव शरीर पर पड़ सकता है। आइये यशोदा सुपर स्पेश्लिटी हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसीन के सीनियर कंसल्टैंट डॉ. ए पी सिंह से जानते हैं क्या आयरन सप्लीमेंट्स लेने से वाकई वजन बढ़ने लगता है। (Do Iron Supplements Cause Weight Gain in Hindi) -
क्या आयरन सप्लीमेंट्स लेने से वाकई वजन बढ़ने लगता है? (Does Taking Iron Supplements Make You Gain Weight in Hindi)
डॉक्टर के मुताबिक आयरन सप्लीमेंट्स लेने का वजन बढ़ने या घटने से सीधेतौर पर कोई लेना-देना नहीं है। कुछ मामलों में आयरन के सप्लीमेंट्स लेने से आपकी भूख बढ़ सकती है, जिसके चलते आप ओवरईटिंग कर सकते हैं और वजन बढ़ सकता है। National Institutes of Health (NIH) की मानें तो आयरन सप्लीमेंट्स लेने से आपका वजन नहीं बढ़ता है, लेकिन, अगर आप एनीमिया को ठीक करने के लिए आयरन सप्लीमेंट्स ले रहे हैं तो कई बार इसके चलते वजन घट सकता है। यह हर व्यक्ति की अपनी शारीरिक स्थिति पर निर्भर कर सकता है।
ज्यादा आयरन सप्लीमेंट्स लेने के नुकसान (Side Effects of Taking Excess Iron Supplements in Hindi)
- जरूरत से ज्यादा आयरन सप्लीमेंट्स लेना कई तरीकों से हानिकारक हो सकता है।
- ज्यादा आयरन सप्लीमेंट्स लेने से कई बार शरीर में अन्य पोषक तत्व ठीक तरीके से अवशोषित नहीं हो पाते हैं।
- कुछ मामलों में ज्यादा आयरन सप्लीमेंट्स लेने से एनर्जी लेवल भी प्रभावित हो सकता है।
- शरीर में ज्यादा आयरन होने पर कई बार डायरिया, पेट में सूजन होने के साथ ही जी मचलाने की समस्या भी हो सकती है।
- इससे कई बार कब्ज और अपच की भी समस्या महसूस हो सकती है।
आयरन की कमी पूरी करने के लिए क्या खाएं (Foods to Eat to Fulfill Iron Deficiency in Hindi)
- आयरन की कमी को पूरा करने के लिए आप हरी सब्जियां जैसे पालक, ब्रोकली और केल आदि खा सकते हैं।
- इसके लिए आप सेलफिशस मीट आदि का भी सेवन कर सकते हैं।
- आयरन की मी पूरी करने के लिए चुकंदर और पालक का जूस पीना भी फायदेमंद हो सकता है।
- आप चाहें तो बीन्स, राजमा और शलगम आदि को भी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।