
आज की तेज रफ्तार जिंदगी में स्ट्रेस लगभग हर व्यक्ति की दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। काम का दबाव, पारिवारिक जिम्मेदारियां और लगातार बदलती जीवनशैली हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डालते हैं। लंबे समय तक बना रहने वाला तनाव शरीर के कई हिस्सों पर प्रभाव डाल सकता है, जैसे हृदय, पाचन तंत्र, नींद और इम्यूनिटी। इन प्रभावों में एक सवाल अक्सर उठता है कि क्या तनाव का संबंध ब्लड क्लॉट यानी रक्त के थक्के बनने से है? इस सवाल का जवाब जानना जरूरी है क्योंकि ब्लड क्लॉटिंग एक गंभीर स्थिति है जो हार्ट अटैक, स्ट्रोक या डीप वेन थ्रॉम्बोसिस जैसी बीमारियों का कारण बन सकती है। आइए जानते हैं इस पर डॉक्टर की राय। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Dr. Dilip Gude, Senior Consultant Physician At Yashoda Hospitals, Hyderabad से बात की।
क्या तनाव के कारण ब्लड क्लॉट होता है?- Does Stress Cause Blood Clot
- तनाव ब्लड क्लॉट का सीधा कारण नहीं होता।
- यानी केवल तनाव से ही किसी व्यक्ति के शरीर में रक्त का थक्का नहीं बनता।
- Dr. Dilip Gude ने बताया कि ब्लड क्लॉटिंग तब होती है जब रक्त सामान्य रूप से बहने के बजाय किसी हिस्से में जमने लगता है, और इसके कई प्रमुख कारण होते हैं जैसे चोट लगना, सर्जरी, मोटापा, धूम्रपान, गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन या लंबे समय तक बैठे रहना।
- हालांकि, तनाव से शरीर के कुछ हार्मोन जैसे कोर्टिसोल (Cortisol) और एड्रेनालाईन (Adrenaline) बढ़ जाते हैं, जो शरीर की ब्लड वेसल्स और ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- खून गाढ़ा होने से क्या समस्याएं होती हैं? डॉक्टर से जानें
स्ट्रेस ब्लड क्लॉट का कारण कैसे बन सकता है?- How Stress Is Related With Blood Clot

- जब व्यक्ति तनाव में होता है, तो शरीर में कोर्टिसोल का लेवल बढ़ जाता है, जो ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर दोनों को प्रभावित करता है।
- लंबे समय तक ऐसी स्थिति बने रहने से खून गाढ़ा हो सकता है, जिससे ब्लड क्लॉट बनने की संभावना बढ़ सकती है।
- स्ट्रेस के दौरान लोग अक्सर शारीरिक रूप से कम एक्टिव हो जाते हैं।
- ऑफिस का काम, चिंता या थकान के चलते घंटों बैठे रहने से ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो सकता है, जो डीप वेन थ्रोम्बोसिस (DVT) जैसी स्थिति का कारण बन सकता है।
- तनाव में कई लोग स्मोकिंग या एल्कोहल का सेवन करने लगते हैं जिससे ब्लड वेसल्स को नुकसान पहुंचता है और क्लॉट बनने की संभावना बढ़ सकती है।
- लगातार तनाव से स्लीप साइकिल बिगड़ सकती है और ब्लड प्रेशर बढ़ता है, जिससे ब्लड वेसल्स पर बुरा असर पड़ता है और ब्लड क्लॉट का रिस्क बढ़ सकता है।
निष्कर्ष:
तनाव ब्लड क्लॉट का सीधा कारण नहीं है, लेकिन यह क्लॉट बनने का खतरा बढ़ा सकता है। इसलिए मानसिक शांति और स्ट्रेस कंट्रोल करने के उपाय अपनाना जरूरी है ताकि ब्लड फ्लो सामान्य रहे।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Nov 09, 2025 10:17 IST
Published By : Yashaswi Mathur