Expert

क्या प्रेग्नेंट महिलाएं ब्लूबेरी खा सकती हैं? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे-नुकसान

ब्लूबेरी एक पौष्टिक फल है। इससे कब्ज की समस्या दूर होती है और इम्यूनिटी बूस्ट होती है। गर्भवती महिलाएं सीमित मात्रा में इसका सेवन कर सकती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या प्रेग्नेंट महिलाएं ब्लूबेरी खा सकती हैं? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे-नुकसान


Can Pregnant Woman Eat Blueberries Know Possible Side Effects And Benefits In Hindi: ब्लूबेरी एक बेहद स्वादिष्ट फल है। इसके साथ ही इसमें, कई तरह के स्वास्थ्य लाभ भी मौजूद हैं। जैसे, ब्लूबेरी में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। कई तरह की बीमारियों में भी ब्लूबेरी का सेवन किया जाता है। यह हार्ट हेल्थ को बढ़ावा देता है, हड्डियों को मजबूत रखता है और शरीर में ब्लड क्लॉटिंग यानी रक्त के थक्के जमने नहीं देता। इस तरह देखा जाए, तो हर व्यक्ति के लिए ब्लूबेरी बेहतरीन फलों में से एक है। इसे कोई भी अपनी डाइट में शामिल कर सकता है। तो क्या प्रेग्नेंट महिलाएं भी इसे अपनी डाइट का हिस्सा बना सकती हैं? यह बात हम सभी जानते हैं प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं, जो भी खाती हैं, उन्हें उसका विशेष ध्यान रखना पड़ता है। बिना एक्सपर्ट की सालहा के वे ऐसी चीजों का सेवन नहीं कर सकती हैं, जो उन्होंने पहले न खाई हो। इस लेख हम आपको बताएं कि क्या प्रेग्नेंट महिलाओं को ब्लूबेरी खानी चाहिए? कहीं उन्हें इसका कोई नुकसान तो नहीं उठाना पड़ सकता है? इस बारे में हमने डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की है।

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए ब्लूबेरी खाने के फायदे- Benefit Of Eating Blueberries During Pregnancy In Hindi

Benefit Of Eating Blueberries During Pregnancy In Hindi

पोषक तत्वों से भरपूर

ब्लूबेरी विटामिन सी, विटामिन के और डाइट्री फाइबर जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर है। यह सभी तत्व प्रेग्नेंट महिलाओं की हेल्थ के लिए जरूरी माने जाते हैं। इसकी मदद से बच्चे का विकास भी बेहतर तरीके से होता है।

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी में बेर खाना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे और नुकसान

एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत

ब्लूबेरी में काफी ज्यादा मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। यह सेल्स को नुकसान होने से बचाता है और कई तरह की बीमारियों के रिस्क को कभी कम करता है। अगर प्रेग्नेंट महिलाओं को इससे एलर्जी न हो, तो वे इसे अपनी रेगुलर डाइट का हिस्सा बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी में एक दिन में कितने फल खाएं? जानें कौन से फल खाने चाहिए कौन से नहीं

इम्यूनिटी बेहतर होती है

प्रेग्नेंसी के दौरान बहुत जरूरी है कि महिलाओं की इम्यूनिटी सही हो। वैसे भी बदलते मौसम में सबसे ज्यादा प्रेग्नेंट महिलाओं के ही बीमार होने का रिस्क बढ़ जाता है। ऐसा आपके साथ न हो, इसके लिए अच्छी डाइट बहुत ही महत्वपूर्ण है। ब्लूबेरी की मदद से प्रेग्नेंट महिलाएं इम्यूनिटी को मजबूत कर सकती हैं, जिससे वे खुद को और गर्भ में पल रहे बच्चे को बीमारियों से बचा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में क्रैनबेरी जूस के सेवन से मिलते हैं ये 5 लाभ, एक्सपर्ट से जानें कब और कितनी मात्रा में लेना सही

फाइबर से भरपूर

ब्लूबेरी फाइबर का भी अच्छा स्रोत है। प्रेग्नेंसी के दौरान हर महिला कब्ज की समस्या से परेशान रहती है। इसकी वजह है, जैसे-जैसे गर्भ में पल रहे शिशु का वजन बढ़ता जाता है, वैसे-वैसे महिला के पेट के निचले हिस्से का भार बढ़ता है। नतीजतन, कब्ज और एसिडिटी जैसी कई प्रॉब्लम होने लगती है। इससे बचने के लिए फाइबर बेस्ड आहार लिया जाना जरूरी है। ब्लूबेरी फाइबर का अच्छा स्रोत है। प्रेग्नेंट महिलाएं इसे अपनी डाइट का हिस्सा बना सकती हैं।

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए ब्लूबेरी खाने के नुकसान- Possible Side Effects Of Eating Blueberries During Pregnancy In Hindi

Possible Side Effects Of Eating Blueberries During Pregnancy In Hindi

  • प्रेग्नेंट महिलाओं को ब्लूबेरी खाने से पहले उसे अच्छी तरह वॉश जरूर करना चाहिए। अगर सही तरह से न धोया जाए, तो उसमें कीटनाशक रह सकते हैं। कीटनाशक अगर पेट में चले जाए, तो इससे महिला की हेल्थ को नुकसान हो सकता है।
  • अगर प्रेग्नेंट महिला को ब्लूबेरी से एलर्जी है, तो उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इसका बुरा असर बच्चे और मां की हेल्थ पर पड़ सकता है।
  • प्रेग्नेंट महिलाओं को किसी भी चीज का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। इसी तरह, उन्हें ब्लूबेरी का सेवन करते वक्त पोर्शन का ध्यान रखना चाहिए। यह सही है कि ब्लूबेरी काफी पौष्टिक है। इसके बावजूद, अगर इसका सेवन ज्यादा मात्रा में कर लिया जाए, तो हेल्थ बिगड़ सकती है।

image credit: freepik

Read Next

क्या प्रेग्नेंसी में महिलाएं आलू के चिप्स खा सकती हैं? जानें डाइटिशियन की राय

Disclaimer