
आपने सुना होगा काला गुड़ सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। इससे पाचन क्षमता में सुधार होता है और यह तरह-तरह के मिनरल्स से भरपूर है। जिन लोगों को एनीमिया है, उनके लिए काला गुड़ रामबाण की तरह काम करता है। साथ ही, यह एनर्जी के स्तर को हाई बनाए रखने में भी मदद करता है। चूंकि, काले गुड़ में इतने स्वास्थ्य लाभ मौजूद हैं कि इस हर कोई अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहते हैं। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्या प्रेग्नेंट महिलाएं भी काले गुड़ का सेवन कर सकती हैं? आइए, Mumma's Blessing IVF और वृंदावन स्थित Birthing Paradise की Medical Director and IVF Specialist डॉ. शोभा गुप्ता से जानते हैं कि प्रेग्नेंसी में काला गुड़ खाने के क्या फायदे और नुकसान हैं।
क्या प्रेग्नेंसी में काला गुड़ खा सकते हैं?- Is It Safe To Eat Black Jaggery During Pregnancy
-1762173569071.jpg)
प्रेग्नेंसी में हर वो चीज खाई जानी चाहिए, जो हेल्दी होती है। काला गुड़ भी हेल्दी विकल्पों में आता है और यह आयरन का भी अच्छा स्रोत है। इस तरह देखा जाए, तो प्रेग्नेंसी में काला गुड़ खाना फायदेमंद माना जा सकता है। इसमें कई ऐसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं, जो कि गर्भवती महिला और गर्भ में पल रहे शिशु के विकास के लिए लाभकारी होते हैं। हालांकि, प्रेग्नेंसी में काला गुड़ कितनी मात्रा में खाया जाना चाहिए, इस बात का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। इसके अलावा, अगर किसी गर्भवी महिला को किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या है, तो उन्हें इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाने से पहले अपनी डॉक्टर से बात जरूर करनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में गुड़ खाने से मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, एक्सपर्ट से जानें सेवन का सही तरीका
प्रेग्नेंसी में काला गुड़ खाने के फायदे- Benefits Of Black Jaggery During Pregnancy
-1762173587353.jpg)
पाचन क्षमता में सुधार
प्रेग्नेंसी के दिनों में ज्यादातर महिलाओं को कब्ज की समस्या होती है। दरअसल, जैसे-जैसे गर्भ में पल रहे शिशु का वजन बढ़ता जाता है, वैसे-वैसे गर्भाशय फैलता है और अन्य ऑर्गन पर दबाव बनने लगता है। ऐसे में पाचन क्षमता पर भी असर पड़ता है। इसके अलावा, हार्मोनल बदलाव भी कब्ज जैसी समस्या का कारण बनते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए काले गुड़ का सेवन करना लाभकारी है। काले गुड़ में डाइजेस्टिव एंजाइम्स के स्राव को बढ़ावा देते हैं, जिससे कब्ज जैसी समस्या दूर होती है।
एनीमिया से बचाव
प्रेग्नेंसी के दिनों में महिलाओं को एनीमिया होने का रिस्क काफी ज्यादा होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि गर्भावस्था में महिलाओं को काफी ज्यादा मात्रा में आयरन की जरूरत होती है। यह शिशु के विकास के लिए भी अहम माना जाता है। वहीं, अगर महिलाएं अपने खानपान का ध्यान न रखें, तो प्रेग्नेंसी में दिक्कतें आ सकती हैं और आयरन की कमी हो सकती है। काले गुड़ की बात करें, तो इसमें काफी ज्यादा मात्रा में आयरन होता है। यह ब्लड में हीमोग्लोबिन का स्तर को बढ़ाता है, जो कि एनीमिया से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित होता है।
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंट महिलाएं सर्दियों में जरूर करें गुड़ का सेवन, शरीर को मिलेंगे जबरदस्त फायदे
एनर्जी में सुधार
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में थकान और कमजोरी बनी रहती है। ऐसा हार्मोनल बदलाव के कारण होता है। इस तरह की स्थिति महिलाओं के लिए काला गुड़ काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें कॉम्प्लेक्स कार्ब्स होते हैं, जो थकान को दूर करते हैं और एनर्जी के स्तर को इंस्टेंट बढ़ाते हैं।
इम्यूनिटी में सुधार
प्रेग्नेंसी में महिलाओं की इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है, जिससे वे बदलते मौसम में आसानी से बीमारी हो जाती हैं। काले गुड़ में एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स होते हैं। साथ ही, यह बॉडी को डिटॉक्स करने का काम भी करता है। इसका पॉजिटिव असर इम्यूनिटी पर पड़ता है।
इसे भी पढ़ें: क्या गर्भावस्था के दौरान गुड़ का पानी अच्छा होता है? सेवन से पहले जानें डॉक्टर की बात
प्रेग्नेंसी में काला गुड़ खाने के नुकसान- Side Effects Of Black Jaggery During Pregnancy
-1762173605770.jpg)
- प्रेग्नेंसी में काले गुड़ का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए वरना वजन बढ़ सकता है।
- अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से ब्लड शुगर का स्तर स्पाइक हो सकता है।
- काले गुड़ का सेवन कम करना चाहिए। ज्यादा खाने पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।
- अगर किसी महिला को काले गुड़ से एलर्जी है, तो उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
- अगर किसी को स्किन से संबंधित समस्या है, तो भी काले का सेवन करने से बचें।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर कहने का मतलब यह है कि प्रेग्नेंसी में काले गुड़ का सेवन करना फायदेमंद है। यह मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंटस और आयरन जैसे उपयोगी तत्व से भरपूर है। गर्भावस्था में इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, शिशु का विकास बेहतर होता और एनीमिया जैसी बीमारी का रिस्क कम होता है। फिर भी इसका सेवन सीमित मात्रा में करना सही होता है। इसे अपनी रेगुलर डाइट का हिस्सा बनाना है, तो बेहतर है कि एक बार डॉक्टर से बात कर लें।
FAQ
क्या गर्भवती महिला गुड़ खा सकती हैं?
गुड़ में आयरन काफी मात्रा में होता है, इसलिए इसे गर्भवती महिला के लिए लाभकारी माना जाता है।गर्भावस्था के दौरान क्या खाने से बच्चा काला हो सकता है?
ऐसे कोई भी वैज्ञानिक साक्ष्य मौजूद नहीं हैं, जिससे यह पता चले कि किसी चीज को खाने से बच्चा गोरा या काला पैदा होता है। बच्चे का रंग आनुवंशिकी और मेलेनिन उत्पादन से तय होता है।गर्भ में बच्चे को बुद्धिमान कैसे बनाएं?
बच्चे को बुद्धिमाना बनाने के लिए गर्भावस्था में कुछ नहीं किया जा सकता है। हालांकि, अच्छी डाइट, लाइफस्टाइल और नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से शिशु का मानसिक-शारीरिक विकास बेहतर होता है और भविष्य में ऐसे बच्चों में बीमारी का जोखिम भी कम होता है। भविष्य में यही चीजें बच्चे की बुद्धिमत्ता को बढ़ाने काम कर सकती हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Nov 03, 2025 18:11 IST
Published By : Meera Tagore