Expert

चेहरे पर रोज नहीं लगाना चाहिए मसूर दाल का फेस पैक, जानें इससे त्वचा को होने वाले नुकसान

Masoor Dal for Skin: मसूर दाल फेस पैक लगाने से त्वचा की कई समस्याएं दूर होती हैं। लेकिन इस फेस पैक को रोज लगाने से नुकसान भी हो सकता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
चेहरे पर रोज नहीं लगाना चाहिए मसूर दाल का फेस पैक, जानें इससे त्वचा को होने वाले नुकसान


Side Effects of Masoor Dal Face Pack: मसूर दाल का सेवन करना सेहत के साथ ही त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। मसूर की दाल प्रोटीन से भरपूर होती है। क्या आप जानते हैं निखरी और बेदाग त्वचा पाने के लिए आप मसूर दाल फेस पैक (Masoor Dal for Skin) का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। मसूर दाल फेस पैक त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने में असरदार होती है। ऐसे में कई लोग रोज ही मसूर दाल से बना फेस पैक चेहरे (Masoor Dal for Face Benefits) पर लगाते हैं, क्या यह सही है? चेहरे पर रोज मसूर दाल फेस पैक लगाया जा सकता है? मसूर दाल फेस पैक से चेहरे को क्या-क्या नुकसान (Side Effects of Masoor Dal Face Pack) हो सकता है? चलिए  खूबसूरत मेकओवर, पश्चिम विहार की ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा गोयल से जानें इन सवालों के जवाब-

क्या चेहरे पर रोज मसूर दाल का फेस पैक लगाना चाहिए? (Can We Use Masoor Dal Face Pack Daily)  

ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा गोयल बताती हैं कि मसूर दाल फेस पैक त्वचा के लिए काफी फायदेमंद (Masoor Dal Face Pack Benefits) होता है। लेकिन मसूर दाल का फेस पैक रोज लगाने से बचना चाहिए। मसूर दाल फेस पैक को हमेशा दूध या शहद के साथ ही मिलाकर लगाना चाहिए। मसूर दाल फेस पैक रोज लगाने से त्वचा की ड्रायनेस (Dry Skin) बढ़ सकती है। मसूर दाल का फेस पैक हफ्ते में 2 बार लगाना सही रहता है।

masoor dal face pack

चेहरे पर मसूर दाल फेस पैक लगाने के नुकसान (Side Effects of Masoor Dal Face Pack in Hindi)

  • अगर आपकी स्किन ड्राय है, तो रोजाना मसूर दाल फेस पैक लगाने से बचें। इससे स्किन अधिक रूखी (Disadvantages of Masoor Dal Face Pack in Hindi) हो सकती है। 
  • मसूर दाल से स्क्रब करने से ड्रायनेस बढ़ सकती है। इसलिए आपको इससे भी बचना चाहिए।
  • ड्राय स्किन पर अगर मसूर दाल के साथ सिर्फ गुलाब जल या पानी मिलाकर लगाते हैं, तो इससे त्वचा का रूखापन बढ़ सकता है। मुलायम त्वचा के लिए आपको दूध के साथ मसूर दाल फेस पैक बनाना चाहिए। 
  • मसूर दाल में एंटी एजिंग गुण होते हैं, ऐसे में इसे लगाने से झुर्रियों दूर होती हैं। लेकिन आपको इसे दूध के साथ मिलाकर लगाना चाहिए। साथ ही कभी-कभी ही लगाना चाहिए। रोजाना मसूर दाल लगाने से स्किन पतली हो सकती है, झुर्रियां बढ़ सकती हैं।

इसे भी पढ़ें - चेहरे पर जायफल का तेल लगाने से दूर होती हैं ये 7 समस्याएं, जानें कैसे करें इस्तेमाल

मसूर की दाल का फेस पैक कैसे बनाएं (How to Make Masoor Dal Face Pack)

ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा गोयल बताती हैं कि मसूर दाल एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। मसूर दाल फेस पैक का यूज सभी स्किन टाइप पर किया जा सकता है। जानें स्किन टाइप के अनुसार कैसे बनाए मसूर की दाल का फेस पैक (Masoor Dal Face Pack)-

  • अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राय है, तो सिर्फ मसूर दाल लगाने से बचें। आप इसके साथ दूध, मलाई और हल्दी मिला सकते हैं। 
  • अगर ऑयली स्किन है, तो आपको मसूर दाल के साथ शहद, गुलाब जल मिलाकर लगाना चाहिए। इसके अलावा नॉर्मल और कॉम्बिनेशन स्किन पर भी मसूर दाल को शहद के साथ ही लगाया जाना चाहिए।
  • इसके लिए आप रात को मसूर दाल को भिगोकर रख दें। सुबह उठकर इसका पेस्ट बना लें। इसमें अपनी स्किन टाइप के अनुसार अन्य सामग्री मिलाएं।

skin

मसूर दाल फेस पैक के फायदे (Masoor Dal Face Pack Benefits)

  • मसूर दाल फेस पैक यूज करने से चेहरे के दाग धब्बे खत्म होते हैं। चेहरे की रंगत में सुधार (Masoor Dal for Skin Whitening) होता है। 
  • चेहरे में निखार लाने, चेहरे को ग्लोइंग बनाने में भी मसूर की दाल (Masoor Dal for Glowing Skin) फायदेमंद होती है।
  • चेहरे की झाइयों को हटाने के लिए मसूर दाल फेस पैक (Masoor Dal Face Pack) का उपयोग किया जा सकता है।
  • चेहरे पर से मुहांसों के दाग-धब्बे हटाने में भी मसूर दाल फेस पैक (Masoor Dal for Pigmentation) असरदार होता है।

इसे भी पढ़ें - चेहरे पर रातभर हल्दी लगाए रखने से दूर होती हैं ये 6 समस्याएं, जानें कैसे करें इस्तेमाल

आप भी अपने चेहरे की रौनक बढ़ाने के लिए मसूर दाल फेस पैक  (Masoor Dal Face Pack Benefits) का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन इसे रोजाना लगाने से बचें। इससे आपकी त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। साथ ही मसूर दाल फेस पैक लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। 

Read Next

ऑयली या सेंस‍िट‍िव स्‍क‍िन है तो आपके स्किन केयर प्रोडक्ट में जरूर होने चाहिए ये 5 इंग्रीडिएंट्स, मिलेंगे फायद

Disclaimer