Can Low Potassium Cause Paralysis: शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए यह बहुत जरूरी है कि आपके शरीर में पोषक तत्वों का संतुलन बना रहे। अगर शरीर में किसी भी पोषक तत्व की कमी हो जाती है, तो इसके शरीर पर गंभीर दुष्प्रभाव देखने को मिलते हैं। पोटेशियम भी एक बहुत जरूरी विटामिन है, जिसके शरीर में जरूरी कार्य होते हैं। इसका मुख्य कार्य हमारी कोशिकाओं में तरल पदार्थ के सामान्य स्तर को बनाए रखना है। वहीं सोडियम कोशिकाओं के बाहर सामान्य तरल को बनाए रखने में मदद करता है। पोटेशियम मांसपेशियों को जोड़े रखने में मदद करता है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में भी मदद करता है। अगर आपके शरीर में इस विटामिन की कमी हो जाती है, तो इसके सेहत पर गंभीर दुष्प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो कुछ मामलों में पोटेशियम की कमी लकवा यानी पैरालिसिस का कारण भी बन सकती है। ऐसा क्यों होता है, इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने हमने डॉ. प्रियंका सहरावत (MD, DM- Neurology, AIIMS Delhi) से बात की। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं...
क्या पोटेशियम की कमी से पैरालिसिस (लकवा) हो सकता है- Can Low Potassium Cause Paralysis In Hindi
डॉ. प्रियंका सहरावत के अनुसार, "यह सही है कि शरीर में पोटेशियम की कमी से आपको लकवा मार सकता है। यह हमारी मांसपेशियों और नसों को स्वस्थ व हृदय की रिदम को सामान्य बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी होता है। लेकिन जब आपके शरीर में पोटैशियम का स्तर बहुत अधिक कम हो जाता है, तो उसकी वजह से पैरालिसिस यानी लकवा की समस्या हो सकती है। हालांकि, यह अस्थाई लकवा होता है। इस स्थिति को मेडिकल भाषा में हाइपोकॅलेमिक पीरियोडिक पैरालिसिस (Hypokalemic Periodic Paralysis) कहते हैं। यह एक ऐसी स्थिति है, जो आमतौर पर बचपन या किशोरावस्था की शुरुआत में मांसपेशियों के कमजोर होने का कारण बनती है। इसकी वजह भुजाओं और पैरों की मांसपेशियों को हिलाने में व्यक्ति असमर्थ महसूस करता है। अगर किसी व्यक्ति की मांसपेशियों में गंभीर कमजोरी है, तो यह पैरालिसिस अटैक कई घंटों तक रह सकता है। यह अटैक बिना किसी चेतावनी के आ सकते हैं। हाइपोकॅलेमिक पीरियोडिक पैरालिसिस वाले लोगों में मांसपेशियों की कमजोरी के दौरान आमतौर पर उनके रक्त में पोटेशियम की कमी देखने को मिलती है।"
इसे भी पढ़ें: क्या विटामिन्स के कारण भी शरीर में टॉक्सिन्स की अधिकता हो सकती है? जानें एक्सपर्ट की राय
इसे भी पढ़ें: टीबी से जूझ रहे लोग सही न्यूट्रिशन के जरिए कम कर सकते हैं मौत का खतरा: स्टडी
डॉक्टर क्या सलाह देती हैं?
अगर आप इस तरह की स्थिति से बचना चाहते हैं, तो संतुलित आहार लेना शुरू करें। कोशिश करें कि अपनी डाइट में पोटेशियम से भरपूर फूड्स जैसे केला और आलू आदि जरूर शामिल करें। शरीर में पोषक की कमी न होने दें। इसलिए समय-समय पर शरीर में पोषक तत्वों की जांच भी कराते रहें। अगर आपके शरीर में पोषण की कमी है, तो इसे पूरा करने के लिए आप डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं।
All Image Source: Freepik
Read Next
आंखों की रोशनी छीन सकती हैं ये 5 बीमारियां, आपको भी है इनमें से कोई बीमारी तो जरूर बरतें सावधानी
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version