Expert

कलौंजी को नारियल तेल में मिलाकर लगाने से क्या बाल काले हो सकते हैं? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

कलौंजी में नारियल तेल मिक्स करके सिर में लगाने से बाल कोने होने के साथ-साथ मजबूत और घने भी हो सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
कलौंजी को नारियल तेल में मिलाकर लगाने से क्या बाल काले हो सकते हैं? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट


Can Hair Turn Black By Applying Kalonji Mixed With Coconut Oil Expert Tells In Hindi: बालों को काला करने के लिए कई तरह के हेयर प्रोडक्ट मार्केट में मौजूद हैं। कुछ लोग नेचुरल सामग्री की मदद से अपने सफेद बालों को काला करते हैं। इसमें कलौंजी और नारियल तेल भी शामिल है। कई सालों से लोग इन दोनों सामग्रियों को मिक्स करके अपने बालों पर अप्लाई करते हैं। ऐसे में यह जान लेना आवश्यक हो जाता है कि क्या वाकई ये दोनों सामग्रिया बालों के लिए उपयोगी है? क्या इससे बाल काले हो जाते हैं और क्या ये बालों के लिए लाभकारी तत्व माने जा सकते हैं? आइए, जानते हैं द एस्थेटिक क्लीनिक की कंसलटेंट त्वचा विशेषज्ञ, कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजिस्ट और डर्मेटो-सर्जन डॉ. रिंकी कपूर की राय।

Can Hair Turn Black By Applying Kalonji Mixed With Coconut Oil

क्या कलौंजी-नारियल तेल का मिश्रण बालों को काला कर सकता है?

विशेषज्ञों की मानें, तो कलौंजी और नारियल तेल के इस्तेमाल से बालों के रंग पर फर्क पड़ता है। प्राकृतिक रूप से इस तरीके का उपयोग किया जा रहा है। वैसे भी हम सभी जानते हैं कि जैसे-जैस उम्र बढ़ती है, धीरे-धीरे बालों के सफेद होने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि हेयर फोलिसल्स कम मात्रा में मेलानिन का निर्माण करता है। इस कारण बालों का रंग बदलने लगता है। वहीं, कलौंजी और नारियल तेल में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो बालों के सफेद होने की प्रक्रिया को धीमा कर बालों को लंबे समय तक काला रखता है। इसी तरह, अगर आप इस मिश्रण का उपयोग करें, तो बालों के रंग में भी बदलाव नजर आता है।

इसे भी पढ़ें: बालों के लिए बहुत फायदेमंद है कलौंजी और नारियल तेल, जानें कैसे करें इस्तेमाल

कैसे लगाया जाता है कलौंजी-नारियल तेल का मिश्रण

आमतौर पर लोग नारियल तेल और कलौंजी से एक खास किस्म का मिश्रण तैयार करते हैं। सबसे पहले एक कटोरी नारियल तेल को गर्म करते हैं। अच्छी तरह गर्म होने पर इसमें कलौंजी के बीज डाल देते हैं और करीब एक से डेढ़ मिनट के लिए इसे कम आंच पर गैस पर रख देते हैं। इसके बाद गैस से उतारकर सामग्री को ठंडा होने के लिए छोड़ देते हैं। अब, सामग्री को छानकर दूसरी कटोरी में डालते हैं और सिर पर अप्लाई करते हैं। इस सामग्री को बालों की जड़ों से लेकर अंतिम सिरे तक लगाया जाता है और सिर की अच्छी तरह मसाज भी की जाती है। करीब 10 से 15 मिनट तक इसी प्रक्रिया को जारी रखा जाता है। एक से दो घंटे के लिए सामग्री को लगाकर छोड़ दिया जात है। इसके बाद हेयर वॉश किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: बालों पर मिक्स करके लगाएं जैतून और कलौंजी का तेल, दूर होंगी कई समस्याएं

कलौंजी और नारियल तेल लगाने के अन्य फायदे

  • कलौंजी और नारियल तेल के मिश्रण से बालों का झड़ना कम होने लगता है। दरअसल, बरसात, धूप, प्रदूषण के कारण बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं। वहीं, अगर कलौंजी को नारियल तेल में मिक्स करके लगाया जाए, तो बालों को कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं। इस तरह बालों की क्वालिटी भी बेहतर होने लगती है।
  • इस मिश्रण की मदद से बाल नॉरिश भी होते हैं। दरअसल, कलौंजी में फैटी एमिनो िएसड होता है और नारियल तेल में भी ऐसे तत्व होते हैं, जो बालों को मॉइस्चराइज कर सिल्की तथा मजबूत बनाते हैं।
  • कलौंजी और नारियल तेल की मदद से बालों की ग्रोथ को भी बढ़ावा मिलता है। वास्तव में, जब बाल कमजोर हो जाते हैं, तो जरा-सा हाथ फेरने पर बाल निकलने लगते हैं। यह मिश्रण बालों की पकड़ को मजबूत करता है और हेयर ग्रोथ में भी मदद करता है। कलौंजी में थाइमोक्विनोन पाया जाता है। यह एक तरह का एंटीहिस्टामाइन है, जो कि बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में मदद कर सकता है।

image credit: freepik

Read Next

Split Ends Hair Tips दो मुंहे बालों की समस्या से राहत के लिए अपनाएं ये 5 हेयर केयर टिप्स, जल्द मिलेगा छुटकारा

Disclaimer