Doctor Verified

क्या एंडोमेट्रियोसिस की वजह से कब्ज की समस्या हो सकती है? डॉक्टर से जानें

महिलाओं को एंडोमेट्रियोसिस में कई अन्य समस्याओं का जोखिम रहता है। आगे जानते हैं कि क्या एंडोमेट्रियोसिस में कब्ज की समस्या हो सकती है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या एंडोमेट्रियोसिस की वजह से कब्ज की समस्या हो सकती है? डॉक्टर से जानें


Can Endometriosis Cause Constipation: महिलाओं को प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इनमें एंडोमेट्रियोसिस की समस्या को भी शामिल किया जा सकता है। आज के समय में यह महिलाओं को होने वाली एक आम समस्या बन चुकी है। इसकी वजह से महिलाओं को पीरियड्स से जुड़ी अनियमितताओं, पेल्विक पेन और बांझपन का सामना करना पड़ता है। इस लेख में आगे जानेगे कि क्या एंड्रोमेट्रियोसिस की वजह से महिलाओं को कब्ज की समस्या हो सकती है। साथ ही, एंड्रोमेट्रियोसिस में बाउल मूवमेंट पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में भी बताएंगे। 

एंड्रोमेट्रियोसिस क्या है? - What is Endometriosis In Hindi 

दरअसल, महिलाओं के गर्भाशय में टिश्यू की एक परत होती है। अंकुरा अस्पताल पुणे की गायनेकलॉजिस्ट सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर मधुलिका सिंह के अनुसार इस परत को मेडिकल भाषा में एंडोमेट्रियम कहा जाता है। जब महिलाओं के गर्भाशय के टिश्यू बाहर की ओर बढ़ने लगते हैं , तो इसको एंडोमेट्रियोसिस कहा जाता है। इसकी वजह से महिलाओं की ओवरी, आंतों और पेल्विक के कार्य भी प्रभावित हो सकते हैं। इसके कारण पीरियड्स के समय महिलाओं को तेज दर्द व अधिक ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है। वहीं, कब्ज आपकी आंतों से जुड़ी समस्या है। एंड्रोमेट्रियोसिस की वजह से बेहद कम महिलाओं को कब्ज की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। 

can endometriosis cause constipation

एंडोमेट्रियोसिस में कब्ज की समस्या के कारण - Causes Of Constipation Problem In Endometriosis In Hindi 

पेल्विक आसंजन (Pelvic Adhesions) 

एंडोमेट्रियल टिश्यू द्वारा पैल्विक क्षेत्र की शारीरिक रचना को विकृत हो सकती है। यह संभावित रूप से आंतों सहित आस-पास के हिस्से को संकुचित या बाधित कर सकते हैं। यह शारीरिक बदलाव मल त्याग की प्रक्रिया को बाधित कर सकता है, जिससे कब्ज होने की संभावना बढ़ जाती है। 

सूजन (Swelling) 

एंडोमेट्रियोसिस पेल्विक कैविटी में सूजन होने की संभावना बढ़ा सकती है। यह सूजन आंतों सहित आसपास के अंगों तक फैल सकती है, जिससे उनकी गतिशीलता और कार्य में परिवर्तन हो सकता है। एंडोमेट्रियल घावों द्वारा बनी सूजन गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट को बाधित कर सकते हैं, जिससे कब्ज की समस्या हो सकती है। 

हार्मोनल प्रभाव (Hormonal Changes) 

मासिक धर्म चक्र में होने वाले हार्मोनल उतार-चढ़ाव एंडोमेट्रियोसिस के दौरान  महिलाओं में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल लक्षणों को बढ़ा सकता है। एस्ट्रोजन, बाउल मूवमेंट को प्रभावित कर सकता है, ऐसे में कुछ महिलाओं को कब्ज की समस्या हो सकती है। 

नर्व पेन (Nerve Pain)

पेल्विक क्षेत्र में नर्व फाइबर के पास एंडोमेट्रियल घावों से न्यूरोपैथिक दर्द और शिथिलता हो सकती है। मल त्याग को नियंत्रित करने के लिए जिम्मेदार नसें अति संवेदनशील या निष्क्रिय हो सकती हैं, जो आगे चलकर कब्ज की समस्या का कारण बन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : महिलाओं को एंडोमेट्रियोसिस की समस्या क्यों होती है? डॉक्टर से जानें इसका कारण और इलाज

Can Endometriosis Cause Constipation: एंडोमेट्रियोसिस एक जटिल स्थिति है, इसके प्रभावों से बचने के लिए आपको तुरंत डॉक्टर से जांच करानी चाहिए। इसके साथ ही सही समय पर इलाज शुरू कराना चाहिए। समय पर इलाज से इस स्थिति के कारण होने वाली अन्य समस्याओं से बचा जा सकता है। 

Read Next

पीसीओएस से पीड़ित महिलाएं नेचुरल कंसीव करने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स

Disclaimer