Doctor Verified

क्या एंडोमेट्रियोसिस से पीड़ित महिलाओं में ओवरी कैंसर का जोखिम अधिक होता है? डॉक्टर से जानें

एंडोमेट्रियोसिस की वजह से महिलाओं को पीरियड्स संबंधी समस्या हो सकती है। आगे जानते हैं कि क्या एंडोमेट्रियोसिस से ओवरी कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या एंडोमेट्रियोसिस से पीड़ित महिलाओं में ओवरी कैंसर का जोखिम अधिक होता है? डॉक्टर से जानें


Endometriosis Increase The Risk Of Ovarian Cancer: महिलाओं को पीरियड्स और प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को सामना करना पड़ता है। महिलाओं की समस्याओं में पीसीओडी, पीसीओएस, स्तन में सूजन और एंडोमेट्रियोसिस को शामिल किया जाता है। एंडोमेट्रियोसिस में महिलाओं के यूट्रेस की परत (एंडोमेट्रियम) की कोशिकाएं गर्भाशय यानी यूट्रेस के बाहर बढ़ने लगती हैं। इस दौरान पीरियड्स होने पर महिलाओं को अधिक दर्द महसूस होता है। लेकिन, कुछ महिलाओं को एंडोमेट्रियोसिस की वजह से कई अन्य समस्याएं हो सकती है। इसमें कैंसर को भी शामिल किया जा सकता है। साईं पॉलिक्लीनिक की सीनियर गाइनोक्लॉजिस्ट डॉक्टर विभा बंसल से जानते हैं कि क्या एंडोमेट्रियोसिस के कारण महिला ओवरी कैंसर का जोखिम हो सकता है। 

एंडोमेट्रियोसिस क्या है?

एंडोमेट्रियोसिस एक ऐसी स्थिति है जिसमें गर्भाशय की अंदरूनी परत की कोशिकाएं गर्भाशय के बाहर विकसित होने लगती हैं। यह कोशिकाएं और टिश्यू आमतौर पर ओवरी, फैलोपियन ट्यूब, और पेट के अन्य भागों में पाई जाती है। एंडोमेट्रियोसिस का मुख्य लक्षण दर्द होता है, जो आमतौर पर पीरियड्स के दौरान बढ़ जाता है। इसके अन्य लक्षणों में पीरियड्स में भारीपन, थकान, आंतों संबंधी समस्याएं, और इनफर्टिलिटी हो सकती है।

endometriosis increase risk of cancer

एंडोमेट्रियोसिस और ओवेरियन कैंसर के बीच संबंध

ओवेरियन कैंसर महिलाओं में कैंसर से होने वाली मृत्यु का एक महत्वपूर्ण कारण माना जाता है। यह कैंसर तब होता है जब ओवरी की कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने और विभाजित होने लगती हैं, जो ट्यूमर का निर्माण कर सकती हैं। ओवेरियन कैंसर के शुरुआती लक्षण अक्सर अस्पष्ट होते हैं, जैसे पेट में सूजन, पेट दर्द, और वजन में कमी, जिससे इसका निदान करना मुश्किल हो जाता है। आगे एंडोमेट्रियोसिस और ओवेरियन कैंसर के बीच संबंध के बारे में बताया गया है। 

सूजन और कोशिकाओं में बदलाव

एंडोमेट्रियोसिस के कारण शरीर में लगातार सूजन हो सकती है। यह सूजन कोशिकाओं में डीएनए डैमेज कर सकती है, जिससे कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। सूजन बने रहने से ओवरी की कोशिकाओं को प्रभावित कर सकता है, जिससे कैंसर होने की आशंका बढ़ जाती है।

हार्मोनल बदलाव

एंडोमेट्रियोसिस एक हार्मोन-संवेदनशील स्थिति है, जिसमें एस्ट्रोजन का स्तर बढ़ा होता है। हाई एस्ट्रोजन स्तर ओवेरियन कैंसर के विकास के लिए एक जोखिम कारक हो सकता है। एस्ट्रोजन के प्रभाव से कोशिकाओं में असामान्य वृद्धि हो सकती है, जिससे कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।

एंडोमेट्रियोमा

एंडोमेट्रियोसिस के कारण ओवरी में एंडोमेट्रियोमा (एंडोमेट्रियल सिस्ट) बन सकते हैं। इन सिस्ट्स में कैंसर कोशिकाएं विकसित हो सकती हैं।  डॉक्टर्स बताते हैं कि एंडोमेट्रियोमा वाले महिलाओं में ओवेरियन कैंसर का जोखिम अधिक होता है।

इसे भी पढ़ें: महिलाओं को एंडोमेट्रियोसिस की समस्या क्यों होती है? डॉक्टर से जानें इसका कारण और इलाज

एंड्रोमेट्रियोसिस होने पर आप किसी महिला रोग विशेषज्ञ से मिलकर मौजूदा स्थिति के बारे में बता सकती हैं। एंड्रोमेट्रियोसिस को अनदेखा करने से यह ओवरियन कैंसर का जोखिम बढ़ा सकते हैं। 

Read Next

बच्चेदानी क्यों खिसक जाती है? जानें इसके 4 कारण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version