Uterine prolapse Causes: बच्चेदानी खिसकना कोई नई समस्या नहीं है। हां, यह खतरनाक और कई मामलों में महिला के लिए जानलेवा भी हो सकती है। दरअसल, पेल्विक फ्लोर की मसल्स और लिगामेंट कमजोर हो जाते हैं, तो इससे बच्चेदानी को पूरा सपोर्ट नहीं मिल पाता। नतीजतन बच्चेदानी की पकड़ कमजोर हो जाती है। इस कंडीशन में कई बार बच्चेदानी योनि के रासते से होते हुए बाहर की ओर खिसक जाती है। इस तरह की समस्या आमतौर पर मेनोपॉज के बाद उन महिलाओं के साथ ज्यादा देखने को मिलती है, जिनकी एक या दो से ज्यादा डिलीवरी हुई है। अगर बच्चेदानी बाहर की ओर खिसक गई है, तो इसकी अनदेखी करना किसी भी महिला के लिए सही नहीं है। इस स्थिति में महिला के लिए मां बनना अपने आप में एक चुनौती बन जाती है। ऐसा किसी भी महिला के साथ न हो, इसके लिए आवश्यक है कि आप बच्चेदानी के खिसकने के मुख्य कारणों को जानें। इसके लिए हमने वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से बात की।
बच्चेदानी खिसकने के कारण- What Is The Main Cause Of Uterine Prolapse In Hindi
अधिक उम्र में डिलीवरी
आपको शायद यह ज्ञात हो कि अधिक उम्र में अगर महिलाएं मां बनती हैं और डिलीवरी नेचुरल तरीके से होती है, तो भी बच्चेदानी के खिसकने का रिस्क बढ़ जाता है। mayoclinic में एक आर्टिकल से यह स्पष्ट होता है कि बढ़ी उम्र में बच्चेदानी के खिसकने का एक मुख्य कारण डिलीवरी को माना जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: बच्चेदानी में कोई भी समस्या होने पर दिखते हैं ये 8 लक्षण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
डिलीवरी के कारण
यह माना जाता है कि एक या इससे अधिक डिलीवरी के कारण बच्चेदानी खिसक सकती है। हालांकि, हर बार ऐसा हो, यह जरूरी नहीं है। लेकिन, बच्चेदानी के खिसकने का यह एक साधारण कारण हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: बच्चेदानी बाहर क्यों खिसकती है? Rujuta Diwekar से जानें कारण और रोकथाम के उपाय
एस्ट्रोजन का स्तर कम होना
अमतौर पर मेनोपॉज के बाद एस्ट्रोजन का स्तर कम होता है। क्या आप जानते हैं कि एस्ट्रोजन का स्तर कम होने की वजह से बभी बच्चेदानी के बाहर की ओर खिसकने का खतरा बना रहता है। एक्सपर्ट की मानें, तो एस्ट्रोजन के स्तर में कमी आने की वजह से पेल्विक ऑर्गन के टिश्यूज और स्ट्रक्चर काफी कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में पेल्विक के लिए बच्चेदानी को पर्याप्त सपोर्ट देना मुश्किल हो जाता है। नतीजतन, बच्चेदानी खिसकर बाहर आ जाती है।
हैवी वेट लिफ्टिंग के कारण
क्या आप जानते हैं कि अगर कोई महिला लगातार हैवी वेट लिफ्टिंग करती है, तो इससे उसके बच्चेदानी पर बुरा असर पड़ सकता है। यहां तक कि बच्चेदानी खिसकर बाहर आ सकती है? जी, हां! असल में, पेल्विक फ्लोर के कमजोर होने के कारण बच्चेदानी खिसक सकती है। अक्सर वेट लिफ्टिंग के दौरान ऐसा होता है। इससे गर्भाशय को पूरा सपोर्ट नहीं मिलता और वह नीचे की ओर खिसकर चला आता है।
Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version