Doctor Verified

कम उम्र की युवतियों में एंडोमेट्रियोसिस के क्या लक्षण दिखाई देते हैं? डॉक्टर से जानें

किशोरावस्था में कुछ लड़कियों को प्रजनन क्षमता से जुड़ी समस्या हो सकती है। इस लेख में जानते हैं कि किशोरावस्था में महिलाओं को एंडोमेट्रियोसिस की समस्या क्यों होती है?
  • SHARE
  • FOLLOW
कम उम्र की युवतियों में एंडोमेट्रियोसिस के क्या लक्षण दिखाई देते हैं? डॉक्टर से जानें

किशोरावस्था में युवतियों को कई तरह की समस्याएं हो सकती है। इस दौरान युवतियों के शरीर में हार्मोनल परिवर्तन और पीरियड्स शुरू होते हैं। ऐसे में महिलाओं को कुछ स्वास्थ्य समस्याएं भी सामने आ सकती है। इन समस्या को सामान्य मानकर अनदेखी कर दिया जाता है। ऐसे ही युवतियों में एंडोमेट्रियोसिस (Endometriosis) के लक्षणों को भी कई बार युवतियां अनदेखा कर देती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि माना जाता है कि यह समस्या अक्सर 30 से 40 उम्र की महिलाओं में देखने को मिलती है। एंडोमेट्रियोसिस में महिलाओं को पेल्विक फ्लोर में तेज दर्द हो सकता है। इस स्थिति में गर्भाशय की परत के टिश्यू गर्भाशय के बाहर अन्य हिस्सों पर बढ़ने लगते हैं। यह टिश्यू फैलोपियन ट्यूब, आंत और पेट के अन्य अंगों पर हो सकते हैं। डॉक्टर्स बताते हैं कि युवतियों में इसकी पहचान इसलिए भी नहीं होती हैं, क्योंकि इस समस्या की जांच ज्यादातर मामलों में गर्भधारण करने वाली महिलाएं ही कराती हैं। लेकिन, ऐसा नहीं है कि यह समस्या किशोर युवतियों को नहीं होती है? इस लेख में साईं पॉलिक्लीनिक की सीनियर गाइनाक्लॉजिस्ट डॉ विभा बंसल से जानते हैं कि किशोर युवतियों में एंडोमेट्रियोसिस होने पर क्या लक्षण दिखाई देते हैं? 

क्या किशोरियों को एंडोमेट्रियोसिस हो सकता है? - Can Teenagers Have Endometriosis?

एंडोमेट्रियोसिस केवल वयस्क महिलाओं की ही समस्या नहीं है। यह किशोरावस्था में भी हो सकता है, खासकर पहले मासिक धर्म (Menarche) के कुछ सालों बाद यह समस्या हो सकती है। ज्यादातर मामलों में इस स्थिति को अक्सर "सामान्य पीरियड दर्द" समझकर अनदेखा कर दिया जाता है। एंडोमेट्रियोसिस एक स्त्री रोग संबंधी स्थिति है जिसमें गर्भाशय की अंदरूनी परत (एंडोमेट्रियम) जैसे टिश्यू गर्भाशय के बाहर विकसित होने लगते हैं। यह टिश्यू ओवरी (Ovaries), फैलोपियन ट्यूब्स (Fallopian Tubes), पेल्विक एरिया या अन्य अंगों पर हो सकते हैं। कई बार इस समस्या में पीरियड्स का खून बाहर नहीं निकल पाता है, जिसकी वजह से सूजन, दर्द और अन्य परेशानियां हो सकती हैं। 

किशोरियों में एंडोमेट्रियोसिस के लक्षण - Symptoms Of Endometriosis In Hindi

किशोरियों में एंडोमेट्रियोसिस के लक्षण थोड़े अलग और कम स्पष्ट हो सकते हैं। आगे आपको किशोर युवतियों में नजर आने वाले लक्षणों के बारे में बताया गया है। 

पीरियड में ज्यादा दर्द (Dysmenorrhea)

इस स्थिति में महिलाओं को पीरियड्स के समय सामान्य से ज्यादा तेज और सहन न हो पाने वाला दर्द होता है। यह दर्द पीठ, कमर और जांघों तक फैल सकता है। यह दर्द पीरियड शुरू होने से कई दिन पहले ही शुरू हो सकता है।

 

अनियमित मेंस्ट्रुअल साइकिल 

इस समस्या में युवतियों को हैवी ब्लीडिंग या लाइट ब्लीडिंग के लक्षण देखने को मिल सकते हैं। साथ ही, पीरियड्स के बीच स्पॉटिंग होना भी एक सामान्य लक्षण माना जाता है। 

पेट फूलना या कब्ज

एंडोमेट्रियोसिस की समस्या के दौरान युवतियों की पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है। इस दौरान युवतियों को कब्ज, अपच और गैस बनने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। 

पेशाब करते समय दर्द होना

युवतियों को एंडोमेट्रियोसिस के दौरान पेशाब करते समय दर्द महसूस हो सकता है। यह दर्द कई बार कई बार बढ़ सकता है। इन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। 

थकावट और कमजोरी 

एंडोमेट्रियोसिस में कुछ युवतियों को अनियमित पीरियड्स के चलते थकावट और कमजोरी महसूस हो सकती है। इस दौरान थकावट होना एक आम समस्या मानी जाती है। 

इसे भी पढ़ें: एंडोमेट्रियोसिस में महिलाओं को किन कारणों से होता है पैरों में दर्द, जानें इलाज का तरीका

युवतियों में रिवर्स मासिक धर्म (रक्त गर्भाशय से बाहर निकलने की बजाय पेट के अंदर की ओर रह जाना), हार्मोनल असंतुलन, आनुवंशिक कारण और इम्यून सिस्टम की गड़बड़ी के कारण एंडोमेट्रियोसिस की समस्या हो सकती है। एंडोमेट्रियोसिस एक गंभीर लेकिन उपचार योग्य स्थिति है। किशोरियों में इसके लक्षणों की पहचान करना थोड़ा कठिन हो सकता है, लेकिन यदि समय पर सही जानकारी और इलाज मिलें, तो इस स्थिति को पूरी तरह से नियंत्रित किया जा सकता है।

Read Next

ओव्यूलेशन पीरियड के कितने समय बाद संबंध बनाने से प्रेगनेंसी कंसीव होती है?

Disclaimer