प्रेग्नेंसी में जैसे-जैसे समय बीतता है, महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना होता है। प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में महिलाओं को कई सुझाव, जानकारियां और सलाहें मिलती हैं। जैसे कि घी खाओ तो नॉर्मल डिलीवरी होगी। मक्खन खाओ को बच्चे के स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। इतना ही नहीं बच्चे की नॉर्मल डिलीवरी करवाने के लिए बच्चेदानी का मुंह खोलने के लिए क्या खाना चाहिए, इस बारे में लोग सुझाव देते हैं। इसी क्रम में इंस्टाग्राम यूजर @divyapregnacyhelp18 ने एक वीडियो शेयर करते हुए सुझाव दिया है कि प्रेग्नेंट महिलाओं को बच्चेदानी का मुंह खोलने के लिए खजूर का सेवन करना चाहिए।
इंस्टाग्राम यूजर का दावा है कि प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में महिलाएं सुबह और शाम को खजूर खाएं, तो इससे बच्चेदानी का मुंह खोलने में आसानी होती है। इंस्टाग्राम यूजर के इस दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गुरुग्राम स्थित सीके बिड़ला अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. आस्था दयाल से बात की।
इसे भी पढ़ेंः क्या पहली प्रेग्नेंसी IVF से होने के बाद दूसरी प्रेग्नेंसी नॉर्मल हो सकती है? डॉक्टर से जानें जवाब
क्या खजूर खाने से बच्चेदानी का मुंह खुलता है? | Can Eating Dates Will Open Cervix in Pregnancy in Hindi
डॉ. आस्था दयाल के अनुसार, अब तक हुई कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि प्रेग्नेंसी के आखिरी महीनों में खजूर का सेवन फायदेमंद होता है। खजूर की तासीर गर्म होती है। खजूर में ऐसे यौगिक पाए जाते हैं जो ऑक्सिटोसिन हार्मोन के उत्पादन को बढ़ावा देते हैं। यह हार्मोन प्रसव के दौरान गर्भाशय के संकुचन को बढ़ाते हैं। 2011 में किए गए एक अध्ययन के अनुसार, जो महिलाएं डिलीवरी से पहले नियमित रूप से खजूर खाती थीं, उनमें सर्विक्स का फैलाव अधिक देखा गया। साथ ही, उनकी डिलीवरी प्रक्रिया भी आसान हुई है। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ का कहना है कि प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में खजूर खाने से मां को स्वास्थ्य लाभ होते हैं, लेकिन इस बात को ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश नहीं किया जाना चाहिए। साथ ही, प्रेग्नेंसी में सोशल मीडिया पर आने वाले किसी भी वीडियो की बातों पर विश्वास करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
इसे भी पढ़ेंः सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद नहीं हो रहा है ब्रेस्ट मिल्क प्रोडक्शन, तो जानें इसके पीछे का कारण
View this post on Instagram
प्रेग्नेंसी में खजूर खाने के फायदे
- प्रेग्नेंसी के दौरान खजूर खाने से होने वाली मां और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद होता है। इसमें प्राकृतिक तौर पर शक्कर पाई जाती है, जो शरीर को एनर्जी देती है।
- प्रेग्नेंसी के दौरान खजूर का सेवन करने से गर्भाशय की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद मिलती है, जिससे डिलीवरी प्रक्रिया आसान होती है।
- प्रेग्नेंसी के दौरान कब्ज एक आम समस्या होती है। कब्ज से राहत दिलाने में भी खजूर आपकी मदद कर सकता है। खजूर में फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज को ठीक करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ेंः क्या स्तनपान करवाते समय ब्रा पहनना सही है? एक्सपर्ट से जानें
- खजूर का स्वाद मीठा होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान खजूर का सेवन करने से शुगर क्रेविंग को कम किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ेंः क्या प्रेग्नेंसी में जड़ वाली सब्जियां खा सकते हैं? डॉक्टर से जानें जवाब
निष्कर्ष
प्रेग्नेंसी के नौवें महीने में खजूर खाना मां और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद हो सकता है। यह गर्भाशय के संकुचन को प्रेरित कर सकता है और प्रसव को आसान बना सकता है। हालांकि, प्रेग्नेंट महिलाओं को खजूर का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। अगर आपको डायबिटीज हैं, तो खजूर का सेवन बिल्कुल न करें।