
डायबिटीज के मरीजों को खानपान का विशेष ध्यान जरूर रखना चाहिए। खानपान में असंतुलन और खराब जीवनशैली के कारण लोगों में डायबिटीज का खतरा बढ़ता है और इसकी वजह से डायबिटीज के मरीजों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। शुगर की बीमारी या डायबिटीज में ऐसे फलों, सब्जियों और खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए जिनका ग्लाइकेमिक इंडेक्स ज्यादा हो या उनमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। लेकिन कई बार इस चक्कर में डायबिटीज के मरीज कुछ ऐसे फलों और सब्जियों का सेवन बंद कर देते हैं जो उनके लिए फायदेमंद होता है। डायबिटीज की समस्या में अंगूर खाने को लेकर अक्सर मरीजों में कंफ्यूजन की स्थिति होती है। आइए जानते हैं डायबिटीज में अंगूर खाना चाहिए या नहीं? डायबिटीज में अंगूर खाने के फायदे, नुकसान और सावधानियां।
डायबिटीज में अंगूर खा सकते हैं या नहीं? (Can Diabetics Eat Grapes?)
अंगूर में सेहत के लिए फायदेमंद फाइटोन्यूट्रिएंट्स काफी मात्रा में मौजूद होते हैं जो शरीर में ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित करने और इंसुलिन प्रतिरोध ठीक करने में फायदेमंद माने जाते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन सी की प्रचुर मात्रा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में बहुत फायदेमंद होती है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के डॉ एस के पांडेय के मुताबिक अंगूर में एंटी ऑक्सीडेंट और फ्लेवोनॉइड्स मौजूद होते हैं जो शरीर के लिए बहुत उपयोगी माने जाते हैं। लेकिन अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो इसका सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं करना चाहिए। संतुलित मात्रा में अंगूर का सेवन करने से डायबिटीज के मरीजों को कोई परेशानी नहीं होती है लेकिन अगर आप इसका अधिक मात्रा में सेवन करते हैं तो कई समस्याओं का खतरा बना रहता है। डायबिटीज में काले अंगूर ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं।
इसे भी पढ़ें: शुगर में तरबूज खाने से मिलते हैं ये 4 फायदे, जानें कैसे करें सेवन
डायबिटीज में अंगूर खाने के फायदे (Grapes Benefits in Diabetes in Hindi)
अंगूर में सेहत के लिए फायदेमंद कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें मौजूद गुण वजन नियंत्रित करने और शरीर में इंसुलिन प्रतिरोध बढ़ाने के लिए भी बहुत उपयोगी माने जाते हैं। डायबिटीज में डॉक्टर की सलाह लेकर संतुलित मात्रा में अंगूर खाने से आपको ये फायदे मिल सकते हैं-
- अंगूर में मौजूद ल्यूटिन और जेक्सांथिन आंख के लिए फायदेमंद होता है।
- वजन को नियंत्रित रखने के लिए संतुलित मात्रा में अंगूर खाना फायदेमंद है।
- डायबिटीज के मरीजों के लिए काला अंगूर फायदेमंद, इसमें मौजूद गुण ब्लड शुगर को नियंत्रित करते हैं।
- किडनी से जुड़ी परेशानियों में काला अंगूर फायदेमंद।
- डायबिटीज के मरीजों में कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित करने में फायदेमंद।
डायबिटीज में अंगूर खाने के नुकसान (Grapes Side Effects in Diabates)
अंगूर में सेहत के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों के साथ कुछ ऐसे गुण भी पाए जाते हैं जो डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अंगूर का अधिक मात्रा में सेवन करने से डायबिटीज के मरीजों का ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है और कई अन्य परेशानियां हो सकती हैं। डायबिटीज के मरीजों को ज्यादा अंगूर खाने से ये परेशानियां हो सकती हैं-
- डायबिटीज की समस्या में ज्यादा अंगूर खाने से ब्लड शुगर बढ़ सकता है।
- ज्यादा मात्रा में अंगूर खाने से वजन बढ़ने का खतरा।
- अधिक मात्रा में अंगूर खाने से डायरिया की समस्या हो सकती है।
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो अंगूर का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। बिना डॉक्टर की सलाह के या अधिक मात्रा में अंगूर का सेवन करने से आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है और कई अन्य परेशानियां भी हो सकती हैं।
(All Image Source - Freepik.com)