Doctor Verified

बहती नाक को जोर से पोंछना भी हो सकता है खतरनाक, सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान

Can Blowing your Nose too Hard be Harmful : क्या ज्यादा जोर से नाक पोंछने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं? आइए इस सवाल का जवाब डॉक्टर से जानत हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
बहती नाक को जोर से पोंछना भी हो सकता है खतरनाक, सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान


Can Blowing your Nose too Hard be Harmful in Hindi : गर्मियों की शुरुआत के साथ ही लोग वायरल जैसी मौसमी समस्याओं का शिकार हो रहे हैं। दरअसल, बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम होना आम बात है। जुकाम के कारण व्यक्ति की नाक बहने लगती है और बंद भी हो जाती है। इस स्थिति में अक्सर लोग रुमाल की मदद से नाक को बहुत ज्यादा जोर से साफ करते हैं। हालांकि, यह नाक साफ करने का सही तरीका नहीं है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि अगर आप नाक को सही तरह से नहीं पोंछते हैं, तो कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल, बहती हुई नाक को पोंछने के लिए ज्यादा जोर लगाने से नाक की नाजुक ब्लड वेसल्स डैमेज हो सकती हैं, जिससे कई स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में आइए डॉ. रजत पाराशर, सलाहकार - ईएनटी, मेट्रो अस्पताल, नोएडा (Dr. Rajat Parashar, Consultant – ENT, Metro Hospital, Noida) से जानते हैं कि ज्यादा जोर से नाक साफ करने से कौन-सी समस्याएं हो सकती हैं?

नाक को ज्यादा जोर से साफ क्यों नहीं करना चाहिए?- Why Should the Nose Not be Cleaned Too Forcefully

blowing nose

जब व्यक्ति की नाक बंद या बहती है, तो वह सबसे पहले बलगम को बाहर निकालने के लिए अपनी नाक को जोर से झटकने की कोशिश करते हैं। हालांकि, नाक को जोर से साफ करने से आपको फायदे की जगह नुकसान हो सकते हैं, इससे कई तरह के स्वास्थ्य जोखिमों का खतरा बढ़ जाता है। आइए जानते हैं कि आपको नाक साफ करने को लेकर सावधान क्यों रहना चाहिए और नाक को जोर से साफ करने की जगह आप क्या कर सकते हैं?

नाक को जोर से साफ करने से हो सकती हैं कौन-सी समस्याएं?- What Problems Can be Caused by Blowing Your Nose Forcefully

साइनस पर दबाव और दर्द

अगर आप नाक को बहुत ज्यादा जोर से साफ करते हैं, तो बलगम और बैक्टीरिया आपके साइनस में वापस आ सकते हैं। इससे साइनस में दबाव बढ़ सकता है और नाक में दर्द, सिरदर्द और यहां तक कि साइनस संक्रमण की समस्या होने का खतरा भी बढ़ सकता है।

नाक के टिशू को नुकसान

बता दें कि आपकी नाक का मार्ग बहुत नाजुक होता है। इसे बहुत ज्यादा तेजी से साफ किया जाता है, तो ब्लड वेसल्स में जलन की समस्या हो सकती है। इससे छोटे-छोटे घाव भी हो सकते हैं, जिससे नाक से खून आने लगता है।

कान का संक्रमण

अब आप सोचेंगे कि नाक को जोर से साफ करने का असर कान पर कैसे हो रहा है। दरअसल, नाक को जोर से साफ करने से बलगम यूस्टेशियन ट्यूब (नाक को कानों से जोड़ने वाली ट्यूब) में जा सकता है, जिससे कान में संक्रमण और अस्थायी रूप से सुनने की समस्या होने का खतरा बढ़ सकता है।

नाक बंद होने की समस्या में बढ़ोतरी

अगर आप नाक को बहुत जोर से साफ करते हैं, तो अपनी नाक बंद होने की समस्या बढ़ सकती है। इससे आप जुकाम कम होने की जगह बढ़ भी सकता है।

इसे भी पढ़ें- नजले और एलर्जी से राहत के लिए घर पर बनाएं यह आयुर्वेदिक चूर्ण

नाक साफ करने के लिए आप क्या कर सकते हैं?- What Can You do to Clear Your Nose

अपनी नाक को ज्यादा जोर से साफ करने की जगह कुछ सुरक्षित विकल्पों को आजमा सकते हैं:

1. धीरे से एक बार में एक नथुने से साफ करें

आपको नाक साफ करने के लिए एक नरम टिशू का उपयोग करना है। इसके लिए आपको एक नथुने को बंद करके, दूसरे नथुने को धीरे से साफ करना चाहिए। नाक पर ज्यादा दबाव पड़ने से रोकने के लिए आपको एक-एक नथुनों को साफ करना चाहिए।  

2. सलाइन स्प्रे या नेजल इरिगेशन का इस्तेमाल

आप नाक को साफ करने के लिए सलाइन स्प्रे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बलगम को ढीला करने और नाक के मार्ग को नम रखने में मदद मिल सकती है। बता दें कि नेटी पॉट या सलाइन रिंस नाक में जलन पैदा किए बिना बलगम को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल सकते हैं।

3. हाइड्रेटेड रहना है जरूरी

आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। बता दें कि हर्बल चाय, शोरबा या गर्म पानी जैसे तरल पदार्थ पीने से बलगम पतला हो सकता है। इससे यह खुद ही नाक से बाहर निकल जाता है और आपको नाक साफ करने में जोर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है।

4. स्टीम थेरेपी का इस्तेमाल करें

नाक को अच्छी तरह और आसानी से साफ करने के लिए आप स्टीम थेरेपी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें गर्म पानी या ह्यूमिडिफायर से भाप लेकर नाक के मार्ग खुल सकते हैं। साथ ही, बलगम भी पतला होकर खुद ही बाहर निकल सकता है।

5. गर्म सेंक का इस्तेमाल करें

अगर आपकी नाक बंद है या बह रही है, तो अपने साइनस पर एक गर्म तौलिया रख सकते हैं। बता दें कि इस तरह नाक में जमाव और दबाव कम हो सकता है, जिससे बलगम को आसानी से बाहर निकालने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें- बंद नाक और साइनस की समस्या में फायदेमंद है कपूर की पोटली, जानें उपयोग का तरीका 

कुल मिलाकर, आपको नाक साफ करते हुए ज्यादा दबाव नहीं बनाना चाहिए। इससे कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप नाक को अच्छी तरह साफ करना चाहते हैं, तो ऊपर बताए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। इससे आपकी नाक बिना किसी समस्या के सही तरह से साफ हो सकती है। इसके लिए आपको जोर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

Read Next

क्या खर्राटे आपके दिमाग को प्रभावित करते हैं? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version