Doctor Verified

नाक के अंदर फुंसी होने के क्या कारण हो सकते हैं? जानें डॉक्टर से

Causes of Pimples Inside the Nose : नाक के अंदर फुंसी किस कारण हो सकती है? आइए इसके पीछे की वजह डॉक्टर से जानते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
नाक के अंदर फुंसी होने के क्या कारण हो सकते हैं? जानें डॉक्टर से


Causes of Pimples Inside the Nose : पिंपल्स एक ऐसी समस्या होते हैं, जो चेहरे पर कभी भी और कहीं भी निकल आते हैं। लड़कियों को अक्सर यह समस्या होती है कि उनके किसी महत्वपूर्ण काम या ओकेजन से पहले चेहरे पर पिंपलस निकल आते हैं। यह पिंपल्स माथे, गालों, होंठों के आसपास या नाक और उसके आसपास कहीं भी निकल आते हैं। हालांकि, लोगों को समस्या तब शुरू होती है, जब ये पिंपल्स नाक के अंदर निकल आते हैं। महिलाएं हो या पुरुष नाक के अंदर पिंपल निकलने की समस्या किसी को भी हो सकती है। ऐसे में हमारे लिए यह जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि नाक के अंदर पिंपल आखिर निकलते क्यों है? आइए इस सवाल का जवाब डॉ. आलिया अब्बास रिजिवी, वरिष्ठ सलाहकार - त्वचाविज्ञान, मेट्रो अस्पताल, नोएडा (Dr. Alia Abbas Rizivi, Sr. Consultant - Dermatology, Metro Hospital, Noida) से जान लेते हैं।    

नाक में फुंसी क्यों होती है?- Why do Pimples Occur in the Nose

NOSE PIMPLES

आपकी नाक के अंदर फुंसी दर्दनाक और परेशान करने वाली हो सकती है। हालांकि, यह बहुत आम बात हो सकती है। बता दें कि चेहरे पर निकलने वाली वाली आम फुंसियों से नाक पर निकलने वाली फुंसी अलग होती है। नाक के अंदर निकलने वाली फुंसियां गर्म और नम वातावरण में बनती हैं। ऐसे में व्यक्ति को जलन और संक्रमण होने का खतरा ज्यादा होता है। यह स्थिति व्यक्ति के लिए बहुत दर्दनाक साबित हो सकती है।  

इसे भी पढ़ें- कान में बार-बार हो जाती है फुंसी, बचाव के ल‍िए फॉलो करें ये ट‍िप्‍स

नाक के अंदर फुंसी होने के क्या कारण हैं- Causes of Pimples Inside the Nose

1. बैक्टीरियल संक्रमण के कारण

बता दें कि नाक में छोटे-छोटे रोम छिद्र और तेल ग्रंथियां होती हैं। अगर बैक्टीरिया (जैसे स्टैफिलोकोकस) पोर्स से अंदर प्रवेश करते हैं, तो यह संक्रमण का कारण बन सकते हैं। इससे फुंसी हो सकती है या नाक के फॉलिकुलाइटिस जैसी गंभीर स्थिति हो सकती है।

2. नाक खुजाना या बार-बार छूना

अगर आप गंदे हाथों से नाक को छूते या खुजाते हैं, तो नाक में बैक्टीरिया प्रवेश कर सकते हैं। इससे रोम छिद्र बंद होने और संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।

3. अंदर की ओर उगे बाल

अगर आप नाक के बालों को उखाड़ते या ट्रिम करते हैं, तो बाल स्किन में वापस कर्ल हो सकते हैं, जिससे सूजन और फुंसी जैसी गांठ बन सकती है।

4. ज्यादा तेल बनना

तैलीय त्वचा नाक के अंदर के छिद्रों को बंद कर सकती है। इस वजह से भी नाक के अंदर और आपके चेहरे के बाकी हिस्सों पर फुंसी निकल सकती है।  

5. एलर्जी और साइनस से जुड़ी समस्याएं

एलर्जी या साइनस संक्रमण के कारण बार-बार नाक साफ करने से नाक की परत में जलन हो सकती है। इस स्थिति में सूजन और फुंसी का खतरा बढ़ सकता है।

नाक के अंदर फुंसी का इलाज और रोकथाम कैसे करें?- How to Treat and Prevent Pimples Inside the Nose

  • अपने हाथ साफ रखें और अपनी नाक को बार-बार छूने से बचें।
  • गर्म सेंक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस स्थिति में आपको नाक में दर्द और सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है।
  • एंटीबैक्टीरियल मरहम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे संक्रमण को रोका जा सकता है और उपचार को गति मिलती है।
  • आपको नाक के अंदर निकली फुंसी को छूने से बचना चाहिए। इससे संक्रमण और ज्यादा फैल सकता है।
  • अगर स्थिति ज्यादा खराब हो जाए तो स्किन विशेषज्ञ से मिलें। आपको इस स्थिति को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- गर्मी में हो जाते हैं फोड़े-फुंसियों से परेशान, तो आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय 

कुल मिलाकर, नाक के अंदर फुंसी निकलने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। अगर आप इस स्थिति का सामना कर रहे हैं, तो ऊपर बताई बचाव टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। इससे यह संक्रमण चेहरे की अन्य जगहों पर नहीं फैलता है और इससे बचाव भी किया जा सकता है।

Read Next

क्या चेहरे पर भाप लेने से ब्लैकहेड्स दूर किये जा सकते हैं? डॉक्टर से जानें

Disclaimer