बाहर निकले दांत को ओवरबाइट या फिर बक टीथ (Buck Teeth) भी कहते हैं। यह एक सामान्य समस्या है, लेकिन कुछ-कुछ स्थितियों में यह गंभीर भी हो सकती है। हम में से कई लोग बाहर निकले दांत पसंद नहीं करते हैं। वहीं, कुछ लोगों पर बाहर निकले हुए दांत अच्छे लगते हैं, इसलिए वे इसे ठीक करना नहीं चाहते हैं। लेकिन कुछ गंभीरताओं जैसे- मसूड़ों या जीभ कटना, मुंह से दुर्गंध आना जैसी परेशानियों से बचने के लिए बाहर निकले दांत का इलाज कराना जरूरी हो जाता है। अब सवाल यह है कि लोगों के दांत बाहर क्यों आते हैं? आखिर इसकी वजह क्या है? आज हम इस लेख में जानेंगे किन कारणों से बाहर निकलते हैं दांत?
दांत बाहर निकलने का क्या कारण है? (Buck teeth causes)
ओवरबाइट की मुख्य वजह वंशानुगत (Genetic) होती है। लेकिन कुछ अन्य बाहरी कारणों की वजह जैसे- जबड़े का आकार, अंगूठा चूसना, दूध की बोतल चूसने के कारण भी दांत बाहर निकल सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में-
1. अंगूठा चूसना (Thumb-sucking)
कई माता-पिता अपने बच्चों को अंगूठा चूसने के लिए मना करते हैं। अंगूठा चूसना अच्छी आदत नहीं मानी जाती है। साथ ही इससे कई स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। वहीं, बाहर निकले दांत की यह एक प्रमुख वजह भी हो सकती है। दरअसल, जब बच्चे बार-बार अंगूठा चूसते हैं, तो उनके जबड़े धीरे-धीरे बाहार की ओर आ जाते हैं। वहीं, दांतों पर दबाव पड़ता है, जिसकी वजह से दांत बाहर निकल सकता है। अगर आपका बच्चा 3 से 4 साल की उम्र के बाद भी अंगूठा चूस रहा है, तो उनकी इस आदत को तुरंत बदल लें।
इसे भी पढ़ें - शिशु के दांत निकलने पर बुखार आए, तो राहत के लिए आजमाएं ये 9 उपाय
2. पेसिफायर का अधिक इस्तेमाल
बच्चा जब रोता है, तो कई माता-पिता अपने बच्चों को शांत कराने के लिए पेसिफायर दे देते हैं। जिससे आपका बच्चा शांत तो हो जाता है, लेकिन इसकी वजह से आपके बच्चे को ओवरबाइट की समस्या हो सकती है। कई रिसर्च में भी इस बात को साबित किया गया है कि पेसिफायर का इस्तेमाल करने से दांत बाहर आ सकते हैं। इसलिए बच्चों को पेसिफायर देकर शांत कराने की कोशिश न करें। इससे बड़े होकर वे ओवरबाइट से ग्रसित हो सकते हैं।
3. जीभ बाहर निकालना
कुछ बच्चों में बार-बार जीभ बाहर निकालने की आदत होती है। उनकी इस आदत की वजह से भी उनके दांत बाहर की ओर आ सकते हैं। जीभ बाहर निकालना बच्चों में बहुत ही आम है, लेकिन कुछ वयस्क भी जीभ बाहर निकालते हैं। जिसके कारण भी उनके दांत बाहर की ओर आ सकते हैं।
4. अनुवांशिक
अनुवांशिक कारणों से भी दांत बाहर की ओर आ सकते हैं। दरअसल, कुछ बच्चे असमान जबड़े या ऊपर की ओर उभरे जबड़े के साथ पैदा होते हैं। जिसकी वजह से उनके दांत बाहर की ओर निकल सकते हैं। अगर आपके माता-पिता, भाई-बहन या अन्य रिश्तेदारों में यह समस्या है, तो आपके भी दांत बाहर की ओर आ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - बच्चों के दांतों और मसूड़ों को रखना है स्वस्थ और मजबूत, तो उन्हें खिलाएं ये 8 फूड्स
5. मिसिंग या एक्स्ट्रा दांत
मिसिंग या एक्स्ट्रा दांत की वजह से भी दांत बाहर की ओर निकल सकते हैं। दरअसल, कुछ बच्चों के जब दूधिया दांत टूट जाते हैं, तो इस दौरान किन्हीं कारणों की वजह से दोबारा दांत नहीं आते हैं। ऐसे में जब अन्य दांतों को एक्स्ट्रा जगह मिलती है, तो वह आगे की ओर आने लगते हैं। वहीं, जो समय पर अपना दांत नहीं तुड़वाते हैं, उन बच्चों के दांत भी बाहर की ओर आ सकते हैं।
6. मुंह या जबड़ों में ट्यूमर और सिस्ट होना
मुंह या जबड़ों में ट्यूमर और सिस्ट के कारण भी बच्चों के दांत बार की ओर निकल सकते हैं। दरअसल, इस तरह की समस्या होने से बच्चों के जबड़ों का शेप बिगड़ जाता है। जिसके कारण बच्चों के दांत बाहर की ओर आ सकते हैं।
बच्चों की कुछ गलत आदतों की वजह से उनके दांत बाहर की ओर आ सकते हैं। इसलिए कोशिश करें कि उनकी इन आदतों को सुधारें। ताकि उनके चेहरे का शेप सही हो सके।