Doctor Verified

क्या आपका बच्चा भी चूसता है अंगूठा? डॉक्टर से जानें यह आदत सही है या गलत

Is Thumb Sucking Good or Bad : बच्चों को अक्सर अंगूठा चूसने की आदत होती है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि अंगूठा चूसना सेहत के लिए अच्छा है भी या नहीं?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आपका बच्चा भी चूसता है अंगूठा? डॉक्टर से जानें यह आदत सही है या गलत


Is Thumb Sucking Good or Bad : बच्चों में अक्सर अंगूठा चूसने की आदत होती है। अगर बच्चे से 2 से 4 साल तक अंगूठा चूसते हैं, तो यह आम बात है। इस उम्र के बाद आमतौर पर बच्चे अंगूठा चूसना बंद कर देते हैं। हालांकि, अगर उनकी यह आदत नहीं छूट रही है, तो माता-पिता को बच्चे की आदत छुड़वाने की कोशिश करनी चाहिए। ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल उठते हैं कि बच्चों को आखिर अंगूठा चूसने की आदत क्यों होती है और अंगूठा चूसने की यह आदत सेहत के लिए अच्छी होती भी या नहीं? अगर आप इन सवालों के जवाब जानना चाहते हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके बहुत काम आने वाला है। बच्चों के अंगूठा चूसने की आदत (Is Thumb Sucking Good or Bad) सही है या नहीं, इस बारे में जानकारी हमें दिल्ली के जनरल फिजिशियन और एमबीबीएस डॉ. सुरिंदर कुमार ने दी है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।  

बच्चों की अंगूठा चूसने की आदत सही या गलत?- Thumb Sucking Habit in Children Right or Wrong

baby sucking thumb

बच्चे की अंगूठा चूसने की आदत सही है या गलत यह पूरी तरह से उनकी उम्र पर निर्भर करता है। अगर बच्चे 2 से 4 साल की उम्र में अंगूठा चूसते हैं, तो यह पूरी तरह से आम बात है। हालांकि, इससे बड़े बच्चे अगर अंगूठा चूसने की आदत को नहीं छोड़ पा रहे हैं, तो यह परेशानी का सबब हो सकता है। कुल मिलाकर, एक उम्र तक अंगूठा चूसने की आदत से कोई समस्या नहीं है। हालांकि, बाद में इस आदत को खुद ही छूट जाना चाहिए। इससे बच्चे को कई समस्याएं हो सकती हैं।

बच्चे अंगूठा क्यों चूसते हैं?- Why do Children Suck their Thumb

बता दें कि बच्चों को अंगूठा चूसने की आदत कई कारणों से हो सकती है। इसका सबसे बड़ा कारण दांत के दर्द से मिलने वाली राहत हो सकती है। बच्चे अंगूठा चूसते हैं, क्योंकि इससे आराम और शांति मिलती है। यह एक नेचुरल प्रोसेस है, जो जन्म से पहले या जन्म के कुछ महीनों बाद शुरू हो जाती है। अंगूठा चूसने से बच्चे को संतुष्टि की भावना मिलती है। साथ ही, अंगूठा चूसने से बच्चों को नींद अच्छी आ सकती है।

इसे भी पढ़ें- आपका बच्चा भी चूसता है अंगूठा, जानें यह आदत कब बन जाती है एक समस्या?

बच्चे के अंगूठा चूसने से होने वाले नुकसान- Disadvantages of Thumb Sucking by Children

  • बच्चों को अंगूठा चूसने से कई परेशानियां हो सकती हैं। इनमें से एक नाखून में कठोरपन आने के साथ नाखून के आसपास की स्किन के संक्रमित होने की समस्या है।
  • अगर बच्चे ज्यादा अंगूठा चूसते हैं, तो दांतों की अलाइनमेंट खराब हो सकती है। ऐसे में दांतों के बाहर निकलने का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा, ऊपरी और निचले दांतों के बीच गैप की समस्या हो सकती है।
  • बता दें कि अगर बच्चे लंबे समय तक अंगूठा चूसते हैं, तो इससे बच्चे के अंगूठे पतले और होंठ मोटे हो जाते हैं। होंठ मोटे होने की वजह से लटक भी जाते हैं।
  • अंगूठा चूसने वाले बच्चों को पेट का इंफेक्शन होने का खतरा बना रहता है। दरअसल, बच्चे दिन भर खेलते रहते हैं। ऐसे में वह कई चीजों को हाथों से पकड़ते हैं। बाद में इन गंदे हाथों को मुंह में डाल लेते हैं। इससे कीटाणु उनके शरीर में चले जाते हैं और वह बीमार हो सकते हैं।
  • अंगूठा चूसने वाले बच्चों में खाना नहीं खाते हैं। ऐसे में बच्चे हर समय सिर्फ अंगूठा ही चूसते रहते हैं। इस तरह उनका शारीरिक विकास सही तरह से नहीं होता है।

इसे भी पढ़ें- अंगूठा चूसने से बच्चों के दांतों में हो जाता है गैप, ऐसे छुड़ाएं आदत

बच्चों की अंगूठा चूसने की आदत कुछ मामलों में अच्छी हो सकती है, लेकिन इस प्राकृतिक आदत से सेहत को बहुत नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में अगर आपका बच्चा 4 साल की उम्र के बाद भी अंगूठा चुस्त है, तो आप बच्चों के अंगूठे पर कोई कड़वी या फिर खट्टी चीज लगा सकते हैं। इसके अलावा, आप थंब गार्ड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बच्चा अंगूठा चूसने से बचने लगेगा।

Read Next

बच्चों में पित्त की पथरी होने पर दिखाई देते हैं ये लक्षण, डॉक्टर से जानें कारण भी

Disclaimer