अंगूठा चूसने से बच्चों के दांतों में हो जाता है गैप, ऐसे छुड़ाएं आदत

बचपन में दांतों के बीच का गैप कम नजर आता है इसलिए कई बार मां-बाप इसे नजरअंदाज कर देते हैं मगर जैसे-जैसे बच्चे बड़े होते हैं, दांतों के बीच का गैप बढ़ता जाता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
अंगूठा चूसने से बच्चों के दांतों में हो जाता है गैप, ऐसे छुड़ाएं आदत

दो दांतों के बीच गैप यानी खाली जगह चेहरे की खूबसूरती को खराब करती है। इस समस्या को मेडिकल साइंस में डायस्टेमा कहते हैं। अक्सर बच्चों में ये समस्या देखी जाती है। बचपन में दांतों के बीच का गैप कम नजर आता है इसलिए कई बार मां-बाप इसे नजरअंदाज कर देते हैं मगर जैसे-जैसे बच्चे बड़े होते हैं, दांतों के बीच का गैप बढ़ता जाता है। डायस्टेमा का एक कारण बच्चों का बचपन में अंगूठा चूसने की आदत होती है। आइए आपको बताते हैं कि किस तरह अंगूठा चूसने की आदत से खराब हो जाते हैं दांत और किस तरह छुड़ाएं ये आदत।

छोटे बच्चों में डायस्टेमा

छोटे बच्चों में अक्सर दांतों के बीच गैप की समस्या देखने में आती है। इस तरह का गैप आमतौर पर सामने के दांतों और सबसे ज्यादा ऊपर के दांतों में होता है। हालांकि ये समस्या पीछे के दांतों में भी हो सकती है। दंत विशेषज्ञों के अनुसार दांतों के बीच इस तरह का गैप तब पैदा होता है, जब जबड़े और दांतो के बीच में ठीक तरह का संतुलन नहीं बन पाता है।

इसे भी पढ़ें:- जानें क्यों कुछ बच्चे सोते समय पीसते हैं दांत और क्या है इसका उपचार

अंगूठा चूसने के कारण दांतों के बीच गैप

कई बार बच्चों की गलत आदत भी दांतों के बीच इस तरह के रिक्त स्थान का कारण बनती है। जो बच्चे बचपन से अंगूठा चूसते हैं उनमें ये समस्या देखी जाती है। दरअसल बच्चे के अंगूठा चूसने की आदत के कारण नए दांत निकलते समय मसूड़ों पर दबाव पड़ता है और दांत टेढ़े-मेढ़े निकलने लगते हैं। कई बार मसूड़ों के किसी रोग या इंफेक्शन के कारण भी दांतों के बीच गैप की समस्या हो सकती है।

गलत तरीके से खाने से भी दांतों में गैप

कई बार बचपन से डायस्टेमा नहीं होता है मगर बाद में खाने की गलत आदत के कारण ये समस्या हो सकती है। कुछ बच्चे जब गलत तरीके से खाना खाते हैं या खाना खाने के दौरान उनकी जीभ सामने के दांतों पर लगातार टकराती है तो धीरे-धीरे दांतों के बीच गैप हो जाता है। डेंटिस्ट इसे टंग थ्रस्ट कहते हैं।

इसे भी पढ़ें:- शिशु के अंगों में सूजन या गांठ हो सकता है सिस्टिक हाइग्रोमा, प्रेग्नेंसी में बरतें सावधानी

कैसे छुड़ाएं अंगूठा चूसने की आदत

अंगूठा चूसने की लत छुड़ाने के लिए शुरुआत में बच्चे को थोड़ी परेशानी होगी। इसके लिए बच्चे के अंगूठे पर कड़वी या बेस्वाद चीज लगा दें, जिससे अंगूठा मुंह में डालते ही उसे कड़वापन लगे। इसके अलावा बच्चे को प्यार से समझाएं और बच्चा जिस दिन अंगूठा न चूसे,उसे उत्‍साहित करें। बच्चे को मानसिक रूप से तैयार करें। उंगली पर पट्टी बांधकर या अंगूठा चूसने से रोकने की चीज़ों का प्रयोग कर, आप अपने बच्चों की इस आदत को छुड़वाने में सफल हो सकते हैं।

नींबू और नमक का प्रयोग

नींबू और नमक दोनों ही ऐसी स्वाद वाली चीज़ें है जिन्हें खाना बच्चे पसंद नहीं करते। बच्चों के अंगूठे पर इस तरह की चीज़ लगाई जा सकती है। बच्चे जब मुँह में अंगूठा लेंगे तो बुरा स्वाद होने के कारण खुद ही उसे निकाल देंगे। इसके अलावा बच्चों को खाने का सही तरीका सिखाएं और उन्हें खाना चबाकर खाने को कहें।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Newborn Care in Hindi

Read Next

बच्चों को शुरू से ही सिखाएं ये 5 आदतें, नहीं होंगे एलर्जी और संक्रमण के शिकार

Disclaimer