जानें क्यों कुछ बच्चे सोते समय पीसते हैं दांत और क्या है इसका उपचार

कई बार आप देखते होंगे कि आपका बच्चा सोते समय दांत पीस रहा है या दांत किटकिटा रहा है, ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ये एक सामान्य समस्या है। इस समस्या को ब्रुक्सिज्म कहा जाता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
जानें क्यों कुछ बच्चे सोते समय पीसते हैं दांत और क्या है इसका उपचार

कई बार आप देखते होंगे कि आपका बच्चा सोते समय दांत पीस रहा है या दांत किटकिटा रहा है, ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ये एक सामान्य समस्या है। इस समस्या को ब्रुक्सिज्म कहा जाता है। एक अध्ययन के मुताबिक 2 साल से 5 साल तक के 50% बच्चों में दांत पीसने की समस्या होती है। सोते समय दांत किटकिटाने या पीसने का मुख्य कारण बच्चों में तनाव होता है। आइए आपको बताते हैं क्यों बच्चे सोते समय पीसते हैं दांत और क्या है इसका उपचार।

बच्चे क्यों पीसते हैं दांत

दांत पीसने या दांत किटकिटाने की समस्या किसी को भी हो सकती है मगर आमतौर पर ये छोटे बच्चों को प्रभावित करती है। ब्रुक्सिज्म की समस्या आमतौर पर तनाव या चिंता के कारण होती है। ब्रुक्सिज्म की समस्या आमतौर पर रात को सोने के दौरान होती है, जब व्यक्ति अवचेतन में होता है। पहले यह समझा जाता था कि बच्चे का पाचन ठीक न होने के कारण ऐसा होता है मगर शोध में पाया गया कि इस समस्या का कारण बच्चे का पाचन नहीं बल्कि तनाव है।

इसे भी पढ़ें:- जानें आपको क्‍यों कराना चाहिए दांतों का एक्‍स-रे

कितना खतरनाक है दांत पीसना

कुछ लोगों को दांत पीसने की समस्या सामान्य लग सकती है मगर ये काफी खतरनाक हो सकती है। दांत पीसने से दांत कमजोर हो जाते हैं उनपर मौजूद पर्त इनेमल नष्ट हो जाती है, जिससे बच्चों को दांतों संबंधी कई समस्याएं हो जाती हैं। ऐसे बच्चों में दांतों की सेंसिटिविटी यानी झनझनाहट की समस्या आम है। इसके अलावा दांतों के कमजोर होने के कारण दांत जल्दी टूटते हैं और संक्रमण से भी जल्दी प्रभावित होते हैं।

क्या होती हैं समस्याएं

  • दांत पीसने से दांतों में दर्द की समस्या हो सकती है।
  • इनेमल के नष्ट होने के कारण दांतों की सेंसिटिविटी की समस्या हो जाती है।
  • लगातार दांत पीसने से दांतों का शेप बिगड़ जाता है।
  • दांत कमजोर हो जाते हैं।
  • नसों में तनाव की वजह से मुंह, जबड़ों और सिर में दर्द की समस्या हो सकती है।

तनाव है दांत पीसने की मुख्य वजह

अगर आपका बच्चा रात को सोते समय दांत पीसता या किटकिटाता है, तो इसका कारण उसका तनाव हो सकता है। ऐसे बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान दें तो शायद इसका कारण उनमें गुस्सा, दर्द या कोई खीझ हो सकती है। कई बार कुछ बच्चों में इसके दूसरे कारण भी हो सकते हैं, जिनका पता नहीं चल पाया है।

इसे भी पढ़ें:- दांतों की कैविटी से बढ़ता है दिल की बीमारियों का खतरा

क्या है ब्रुक्सिज्म का इलाज

ब्रुक्सिज्म की समस्या अगर आपके बच्चे को कभी-कभार होती है, तो इसका कारण तनाव ही है। इसलिए बच्चे से बात करें और उसका तनाव या खीझ दूर करने की कोशिश करें। मगर यदि ये समस्या अक्सर होती है, तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। नाईट गार्ड आक्लूवज़ल स्लिकन्टम एक प्लास्टिक यंत्र है, जिसे दांतों में आगे से पीछे की ओर लगाना होता है। आप इसका प्रयोग कर सकते हैं।  कुछ लोगों में इसके प्रभाव से दांतों का किटकिटाना बढ़ जाता है और कुछ में बिलकुल ही ठीक हो जाता है। इसे फिट करने के लिए डेंटिस्टह से संपर्क करें।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Other Diseases In Hindi

Read Next

बदलते मौसम में भी नवजात शिशु रहेगा हेल्दी, ऐसे करें उसकी केयर

Disclaimer