दांतों की कैविटी से बढ़ता है दिल की बीमारियों का खतरा

क्या कभी आपने सोचा है कि अगर आपके दांत स्वस्थ नहीं होंगे तो आपको दिल की बीमारियां हो सकती हैं? जी हां, आपके दांत की दिक्कत आपके दिल को भी मुश्किल में डाल सकती है। आइये जानते हैं किस तरह।
  • SHARE
  • FOLLOW
दांतों की कैविटी से बढ़ता है दिल की बीमारियों का खतरा

दांतों की अच्छी तरह देखभाल करने से आप दिल की बीमारियों से भी बच सकते हैं। एक नए अध्ययन में यह खुलासा हुआ है। शोध के दौरान यह खुलासा हुआ है कि जीवाणुओं के कारण होने वाले मुंह के संक्रमण का संबंध दिल की बीमारियों से है।
dental health in hindi
मुंह का सबसे आम संक्रमण कैविटी और मसूढ़ों का रोग जैसे जिंजिवाइटिस तथा पेरियोडोंटाइटिस है, जो धीरे-धीरे दांतों की जड़ों को कमजोर कर देता है।

हार्वर्ड स्कूल ऑफ डेंटल मेडिसिन से संबद्ध फॉर्सिथ इंस्टीट्यूट के वरिष्ठ लेखक थॉमस वान डिके ने कहा, "मुख संक्रमण बेहद व्यापक है और यह भविष्य में हृदय संबंधी बीमारियों का कारण बन सकता है। सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण है।"
heart in hindi
अध्ययन के मुताबिक, सूजन मुख संक्रमण जैसे पेरियोडॉन्टाइटिस तथा हृदय रोगों में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने वर्तमान चिकित्सा सबूतों की समीक्षा की, जिसमें यह बात निकलकर आई कि मुख संक्रमण तथा हृदय रोग के बीच गहरा संबंध है।

शोधकर्ताओं ने हालांकि यह चेतावनी दी कि सूजन कम करने वाली दवाओं से दिल से संबंधित बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए इसके लिए एक वैकल्पिक चिकित्सा लेना फायदेमंद होगा। यह अध्ययन पत्रिका 'ट्रेंड्स इन इंडोक्रायनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म' में प्रकाशित हुआ है।


Image Source - Getty Images

Read more articles on Dental Health in hindi.

Read Next

अब बैक्टीरिया खुद रोकेंगे दांतों की सड़न

Disclaimer