Is Thumb Sucking Harmful?- छोटे बच्चों की ऐसी कई आदतें होती हैं, जो उनकी सेहत पर बुरा असर डाल सकती हैं। इन्हीं आदतों में अंगूठा चूसना भी शामिल है, जो नवजात बच्चों में पाई जाती हैं। आपने देखा होगा अक्सर छोटे बच्चे अपने हाथ या पैर के अंगूठों को मुंह में डालकर चूसने लगते हैं। अंगूठा चूसने की आदत कई बच्चे 2 साल की उम्र तक छोड़ देते हैं, लेकिन कई बच्चे बड़ी उम्र तक भी अंगूठा चुसने (Thumb Sucking) की आदत नहीं छोड़ पाते हैं। लैरींगोलॉजिस्ट, ईएनटी और हेड नेक सर्जन डॉ. सोहिल गाला का कहना है कि अगर बच्चा अंगूठा लगातार 4 से 5 साल तक चूसता है तो यह समस्या का कारण बन सकता है, क्योंकि इससे ऊपरी दांतों और तालु पर आगे की ओर दबाव पड़ता है। निचले दांतों और जीभ पर पीछे की ओर दबाव पड़ता है। आइए डॉ. सोहिल गाला से जानते हैं अंगूठा चूसने से बच्चों को क्या-क्या समस्याएं (Thumb Sucking Health Issues) हो सकती हैं।
अंगूठा चूसने से होने वाली स्वास्थ्य समस्याएं - Thumb Sucking Health Problems in Hindi
दांतों की समस्याएं - Dental Issues
लंबे समय तक अंगूठा चूसने से दांतों से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती है, जैसे दांत का गलत समस्याएं हो सकती हैं जैसे दांतों का गलत अलाइनमेंट, खासकर उन बच्चों में जिनके दांत अभी भी निकल रहे हैं।
तालु से जुड़ी समस्याएं - Palatal Problems
लगातार अंगूठा चूसने से तालु यानी मुंह के अंदर की ऊपर स्तह प्रभावित हो सकती है, जिससे तालू ऊंचा और दबा हुआ हो जाता है। जिससे बालने में समस्या और खाना चबाने या निगलने में मुश्किल हो सकती है।
अंगूठे में समस्या - Thumb Issues
लगातार अंगूठा चूसने से इसकी स्किन पर लगातार नमी और घर्षण के कारण अंगूठे पर छाले या इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे बच्चे को अंगूठे में जलन और दर्द हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- क्या है बेबी सकिंग रिफ्लेक्स (चूसने की आदत)? डॉक्टर से जानें शिशु में ये कब और क्यों होता है
बोलने में बदलाव - Change in Speech
अंगूठा चूसने से बच्चों की आवाज प्रभावित हो सकती है। मुंह में अंगूठे रखना जीभ की जगह और गति दोनों को बोलने में मदद करने से रोक सकती है।
मुंह में इंफेक्शन का खतरा - Oral Infections
अंगूठा चूसने के कारण बच्चों को मुंह का इंफेक्शन होने का खतरा भी बढ़ जाता है, क्योंकि अंगूठे से मुंह में बैक्टीरिया फैल सकता है या मुंह में छोटी-छोटी खरोंचे भी हो सकती है, जिससे ब्रश करने या कुछ खाने में समस्या हो सकती है।
View this post on Instagram
बच्चों में इन स्वास्थ्य समस्या को होने से रोकने के लिए जरूरी है कि आप अपने बच्चे के अंगूठा चूसने की आदत कम उम्र यानी 2 से 3 साल की उम्र में पूरी तरह छुड़ाने की कोशिश करें, जिसके लिए आप किसी डेंटल एक्सपर्ट से भी मदद ले सकते हैं।
Image Credit Freepik