Breakfast Items You Should Never Start Your Day With: नाश्ते में हम जो भी चीजें खाते हैं, उनका सीधा असर हमारी सेहत और दिनचर्या पर पड़ता है। यही वजह है कि लोग नाश्ते में कुछ हेल्दी और हैवी चीजों का सेवन करने की कोशिश करते हैं। हालांकि, हर हेल्दी दिखने वाली चीज नाश्ते में खाने योग्य हो, यह कहा नहीं जा सकता है। ऐसे में आज के इस आर्टिकल में हम डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी (Nutritionist & Dietician Divya Gandhi) से जानेंगे कि आपको ब्रेकफास्ट के लिए कौन-सी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। आइए इस लिस्ट के बारे में एक्सपर्ट से विस्तार में जान लेते हैं।
नाश्ते में किन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए?- What Things Should be Avoided for Breakfast
यहां 7 स्वस्थ दिखने वाले नाश्ते के आइटम दिए गए हैं, जो शायद आपकी सेहत के लिए उतने हेल्दी नहीं होंगे, जितने आपको लगते हैं:
- फ्लेवर्ड दही पारफेट (Flavored Yogurt Parfait): बता दें कि दही को एक स्वस्थ विकल्प माना जाता है, लेकिन फ्लेवर्ड दही में एक्स्ट्रा शुगर की मात्रा ज्यादा हो सकती है।
- ग्रेनोला (Granola): कुछ ग्रेनोला में एक्स्ट्रा शुगर, तेल और आर्टिफिशियल इंग्रीडिएंट्स ज्यादा होते हैं। इन्हें भी ब्रेकफास्ट के लिए हेल्दी ऑप्शन नहीं माना जा सकता है।
- स्मूदी बाउल (Smoothie Bowls): नाश्ते के लिए स्मूदी को पौष्टिक ऑप्शन माना जा सकता है। हालांकि, लोग बाउल में कुछ एक्स्ट्रा फल, शहद और टॉपिंग शामिल करते हैं। इससे चीनी और कैलोरी की मात्रा कई गुना बढ़ सकती है।
- मूसली (Muesli): कुछ मूसली ब्रांडों में एक्स्ट्रा शुगर और आर्टिफिशियल इंग्रीडिएंट्स की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में मूसली को हेल्दी ऑप्शन नहीं माना जा सकता है।
- ब्रेकफास्ट सीरियल्स (Breakfast Cereals): कई लोग टाइम की कमी के चलते ब्रेकफास्ट में सीरियल्स खाना पसंद करते हैं। ऐसे में एक्स्ट्रा चीनी, सोडियम और आर्टिफिशियल इंग्रीडिएंट्स ज्यादा पाए जाते हैं।
- एनर्जी बार (Energy Bars): कुछ एनर्जी बार ज्यादा प्रोसेस्ड होते हैं और उनमें एक्स्ट्रा चीनी, आर्टिफिशियल इंग्रीडिएंट्स और अनहेल्दी फैट्स होते हैं।
- फलों का रस (Fruit juice): फलों के रस में नेचुरल शुगर ज्यादा हो सकती है और पूरे फलों में पाए जाने वाले फाइबर और पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। ऐसे में फ्रूट जूस को भी नाश्ते के लिए हेल्दी ऑप्शन नहीं माना जाता है।
इसे भी पढ़ें- कौन-से हेल्दी फूड्स में फाइबर की मात्रा होती है कम? जानें एक्सपर्ट की राय
हेल्दी चॉइस के लिए सुझाव- Tips for Healthy Choices
- लेबल पढ़ें: आपको खाने की चीज के लेबल्स को पढ़ना चाहिए। इससे यह सुनिश्चित हो सकता है कि आपके नाश्ते के ऑप्शंस आहार लक्ष्यों के हिसाब से सही हैं। ऐसे में आपको इंग्रेडिएंट्स लिस्ट और पोषण लेबल की जांच करें।
- होल फूड्स का सेवन करें: फलों, सब्जियों, साबुत अनाज, लीन प्रोटीन और हेल्दी फैट्स जैसे होल और अनप्रोसेस्ड फूड्स का सेवन करना चाहिए।
- पोर्शन साइज का ध्यान रखें: हेल्दी फूड्स भी ज्यादा मात्रा में सेवन करने पर वजन बढ़ा सकते हैं और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकते हैं। ऐसे में आपको जरूरत से ज्यादा खाने से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- जमीन पर गिरा खाना खाना सेहत के लिए कितना नुकसानदायक होता है? जानें डॉक्टर से
कुल मिलाकर, आपको अपने शरीर की जरूरतों के हिसाब से ब्रेकफास्ट ऑप्शन चुनने चाहिए। इससे शरीर को ढेरों फायदे हो सकते हैं। आप दिन की हेल्दी और एनर्जेटिक शुरुआत कर सकते हैं। ध्यान रखें कि आपको नाश्ता स्किप करने की भूल नहीं करनी चाहिए।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version