Doctor Verified

जमीन पर गिरा खाना खाना सेहत के लिए कितना नुकसानदायक होता है? जानें डॉक्टर से

फर्श और जमीन पर पैथागन्स और अन्य जीवाणु बैक्टीरिया मौजूद होते हैं। इसके संपर्क में आने से व्यक्ति को न केवल संक्रमण बल्कि, पाचन से जुड़ी अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
जमीन पर गिरा खाना खाना सेहत के लिए कितना नुकसानदायक होता है? जानें डॉक्टर से


How Harmful is it to Eat Food That is Fallen on Floor in Hindi: स्वस्थ रहने के लिए अच्छा और ताजा खाना खाना बेहद जरूरी होता है। कुछ भी खाने से पहले आपके उसकी गुणवत्ता का ध्यान जरूर रखना चाहिए। कई बार बासी और बचा हुआ खाना खाना नुकसानदायक हो सकता है। बचा हुआ या खराब खाना खाने से आपको फूड प्वॉइजनिंग भी हो सकती है। कई बार आपने देखा होगा कि कुछ लोग खाना जमीन पर गिर जाने के बाद भी खा लेते हैं। आमतौर पर लोग लिक्विड चीजें छोड़कर सॉलिड फूड आइटम्स खा लेते हैं।

लेकिन, क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना सेहत के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक हो सकता है। जी हां, इस आदत को लंबे समय तक फॉलो करने से स्वास्थ्य को कई तरीकों से नुकसान पड़ सकता है। दरअसल, जमीन पर बैक्टीरिया या जीवाणु संक्रमण होत हैं, जो आपकी शरीर में पहुंचकर फूड प्वॉइजनिंग के साथ-साथ डायरिया की भी समस्या हो सकती है। आइये दिल्ली के अग्रवाल होम्योपैथी क्लीनिक के डॉ. पंकज अग्रवाल से जानते हैं जमीन पर गिरा खाना खाना सेहत के लिए कितना नुकसानदायक हो सकता है? (Can you Still Eat Food That Fell on the floor in Hindi) -

जमीन पर गिरा खाना खाना सेहत के लिए कितना नुकसानदायक होता है?

डॉक्टर के मुताबिक फर्श और जमीन पर पैथागन्स और अन्य जीवाणु बैक्टीरिया मौजूद होते हैं। इसके संपर्क में आने से व्यक्ति को न केवल संक्रमण बल्कि, पाचन से जुड़ी अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। साल 2016 में The Journal ‌Applied and Environmental Microbiology‌ के मुताबिक जमीन पर गिरा खाना केवल एक सेकेंड में आपकी शरीर तक फैल सकता है। इसलिए अगर खाना जमीन पर गिर जाए तो कोशिश करें कि उसे खाने से बचें। क्योंकि, इससे आप स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं के शिकार हो सकते हैं। 

foodonfloor-inside

जमीन पर गिरा खाने के नुकसान 

  1. जमीन पर गिरा हुआ खाना खाना सेहत के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक हो सकता है।
  2. जमीन पर गिरा खाना खाने से उल्टी, मतली और पेट दर्द की समस्या हो सकती है।
  3. साल्मोनेला और ई-कोलाई जैसे बैक्टीरिया के संपर्क में आने से आपको पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  4. जमीन पर गिरा खाना खाने से कई बार दस्त, डायरिया और फूड प्वॉइजनिंग की समस्या हो सकती है।
  5. ऐसा खाना खाने से आपको कई बार बेचैनी या जी मचलाने जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
  6. सतह पिर गिरा खाना खाने से आपको सिरदर्द की भी समस्या हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें - क्या फूड पॉइजनिंग भी एक से दूसरे व्यक्ति में फैल सकती है? डॉक्टर से जानें 

कैसा खाना खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है?

  1. सेहतमंद रहने के लिए आपको विटामिन, फाइबर और मिनरल्स जैसे पोषक तत्वों को डाइट में शामिल करना चाहिए।
  2. ऐसे में आपको नट्स, हरी सब्जियों और फल आदि का सेवन करने पर ध्यान देना चाहिए।
  3. इसके लिए आपको दाल और साबुत अनाज खाने पर ध्यान देना चाहिए।
  4. सेहतमंद रहने के लिए आपको ब्रोकली, गाजर, सेब और केले आदि जैसे फूड्स खाने चाहिए।
  5. इसके लिए आपको एडड शुगर और सैचुरेटेड फैट्स खाने से परहेज करना चाहिए।

Read Next

इन लोगों को नहीं पीना चाहिए खस का पानी, बढ़ सकती है परेशानी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version