ऑटोइम्यून डिजीज का शिकार हो चुके हैं ये 4 बॉलीवुड एक्टर्स, जानें इनके बारे में 

ऑटोइम्यून डिजीज से पीड़ित लोगों को रूमेटाइड अर्थराइटिस, स्पॉन्डिलाइटिस या फिर सोरायसिस आदि हो सकता है। कई बॉलीवुड एक्टर्स भी इस बीमारी से पीड़ित हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
ऑटोइम्यून डिजीज का शिकार हो चुके हैं ये 4 बॉलीवुड एक्टर्स, जानें इनके बारे में 


Bollywood Actors Who Suffered from Autoimmune Diseases in Hindi: ऑटोइम्यून डिजीज एक गंभीर समस्या है, जो इम्यून सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकती है। यह समस्या होने पर हमारा इम्यून सिस्टम ही बीमारियों का कारण बन सकती है। ऑटोइम्यून डिजीज से पीड़ित लोगों को कई समस्याएं जैसे रूमेटाइड अर्थराइटिस, स्पॉन्डिलाइटिस या फिर सोरायसिस आदि हो सकता है। कई बॉलीवुड एक्टर्स भी इस बीमारी का शिकार हो चुके हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में।   

salman khan

1. सलमान खान 

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ऑटोइम्यून डिजीज का शिकार हो चुके हैं। दरअसल, सलमान को साल 2001 में ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया (Trigeminal neuralgia) बीमारी का सामना करना पड़ा था। यह एक प्रकार की ऑटो इम्यून डिजीज है, जिसमें चेहरे के किसी हिस्से पर तेज दर्द होता है। इस स्थिति में मरीज को बोलने और खाने-पीने में भी समस्या हो सकती है। 

2. रितिक रोशन 

बॉलीवुड के फिटेस्ट एक्टर रितिक रोशन को भी क्रॉनिक सबड्यूरल हेमाटोमा नामक (Chronic Subdural Haematoma) ऑटो इम्यून बीमारी से पीड़ित थे। दरअसल, यह एक प्रकार की न्यूरो प्रॉबलम है, जो मस्तिष्क को प्रभावित करती है। इस समस्या से पीड़ित मरीजों के दिमाग के नीचे के हिस्से में कई बार ब्लड क्लॉटिंग भी हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें- जानें कितने प्रकार की होती हैं ऑटोइम्यून बीमारियां और क्या हैं इनके लक्षण

varun dhawan

3. वरुण धवन 

एक्टर वरुण धवन वेस्टिबुलर न्युरैटिस (vestibular neuritis) नामक ऑटोइम्यून डिजीज के शिकार हुए थे। यह समस्या काफी रेयर है, जो बहुत कम लोगों को होती है। यह समस्या तंत्रिका में सूजन होने के कारण होती है। यह समस्या बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण भी हो सकती है। इसमें मरीज के कान का अंदरूनी हिस्सा प्रभावित हो सकता है। इस समस्या में आपको उल्टी आना, जी मचलाना, शरीर में भारीपन महसूस होने के साथ ही किसी भी चीज पर फोकस करने में कठिनाई हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें- क्या होती है ऑटोइम्यून बीमारी? जानें, कहीं आप भी नहीं हो रहे इसके शिकार

4. समंथा रुथ प्रभु

एक्ट्रेस समंथा रुथ प्रभु को भी ऑटोइम्यून डिजीज का सामना करना पड़ा है। दरअसल, उन्हें मायोसाइटिस नामक ऑटोइम्यून डिजीज है, जिसमें हमारा इम्यून सिस्टम ही शरीर में मौजूद मसल्स पर अटैक करने लगती है। इस समस्या से ग्रसित मरीजों में शरीर में सूजन, थकान, मांसपेशियों में दर्द या फिर कई बार हार्ट से जुड़ी समस्याएं और सांस लेने की गति पर असर पड़ सकता है।

Read Next

आंतों की ब्लॉकेज (Bowel Obstruction) के क्या कारण होते हैं? जानें बचाव के उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version