कई बार कुछ लोगों की आदत होती है कि वो अपना नाखून चबाते रहते हैं, बाल खींचते रहते हैं, पैर हिलाते रहते हैं या अंजाने में कोई और क्रिया करते रहते हैं। ऐसा माना जाता है कि ये तनाव या स्ट्रेस के कारण होने वाली स्वाभाविक क्रियाएं हैं। इस तरह की आदतों को मेडिकल की भाषा में बॉडी फोकस्ड रिपिटेटिव बिहैवियर (Body Focused Repetitive Behaviour) डिसऑर्डर कहा जाता है। इसका मतलब है कि यह एक ऐसा मानसिक विकार है, जिसमें व्यक्ति अपने शरीर के किसी अंग को अंजाने में बार-बार चोट पहुंचाता है या छेड़ता है। जब किसी व्यक्ति से अपनी एंजाइटी नियंत्रित नहीं होती है तो वह इस आदत का सहारा लेना शुरू कर देता है और फिर यह भी उसकी एक आदत ही बन जाती है। इस स्थिति से निपटने के लिए आपके लिए बहुत से एंटी डिप्रेसेंट और थेरेपी मौजूद हैं। जो आपकी सहायता कर सकती हैं। पहले जनिये असल में यह डिसऑर्डर क्या है।
शालीमार बाग स्थित मैक्स हॉस्पिटल के न्यूरो साइंस विभाग के प्रिंसिपल कंसलटेंट डॉ शैलेश जैन का कहना है कि दरअसल यह समस्या एक ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर की श्रेणी में आता है। जहां कोई व्यक्ति अपने शरीर के किसी एक या अधिक भाग को खींचता है या पुश करता है। इसके उदाहरणों में अपने दांतों (Teeth Biting) या होंठों को चबाना (Lip Biting), अपने गाल के अंदर के भाग को जोर से बाइट करना और नाखून चबाना आदि है। यहां तक कि यदि बालों को खींचा जा रहा है या स्किन को नोंचा जा रहा है तो भी वह इस डिसऑर्डर की श्रेणी में आते हैं।
Image Credit- shutterstock
इसे भी पढ़ें : World Mental Health Day 2021: बॉलीवुड के वो सितारे जिन्होंने डिप्रेशन के चलते की आत्महत्या
इस डिसऑर्डर के क्या लक्षण हैं
बहुत से लोग जिन्हें यह डिसऑर्डर होता है, बिना जाने बूझे वह सारी गतिविधियां करते हैं। जबकि दूसरे इस विषय पर सचेत रहते हैं। जबकि वो तनाव (Stress) या एंजाइटी (Anxiety) का शिकार होते हैं और ऐसा करने के बाद एक गहरी राहत महसूस भी करते हैं।
- कई बार नाखूनों के आस पास से स्किन खींचने और बाल खींचने की आदत को भी इस डिसऑर्डर का लक्षण माना जाता है।
- जो व्यक्ति इस डिसऑर्डर से ग्रस्त होता है वह अपने आप को यह सब काम करने से रोकने की कोशिश करता है लेकिन बात उनके नियंत्रण से बाहर चली जाती है।
- अगर आपके नाखून के नीचे एक पर्पल रंग का निशान आ गया है तो कई बार यह भी डिसऑर्डर का लक्षण होता है क्योंकि आपके नाखून चबाने के कारण नाखून से खून निकलने लगता है।
उपचार क्या है (How To Treat)
- अगर आप इस डिसऑर्डर से निजात पाना चाहते हैं तो उन कुछ दवाइयों का सेवन कर सकते हैं जो आप के डॉक्टर आप को सुझा रहे हैं।
- आप कॉग्निटिव बिहेवियर थेरेपी ले सकते हैं।
- आप जो चीजें कर रहे हैं उनके बारे में खुद को अधिक जागरूक करना सिखाएं।
- जो स्थिति आपके इस डिसऑर्डर को और अधिक बढ़ा देती है उसे पहचाने और अवॉइड करने की कोशिश करें।
- इन गतिविधियों की बजाए खुद को किसी अन्य गतिविधि में लगा दें। जैसे बुनाई करना या आर्ट और ड्राइंग करना। ताकि आप इसे कुछ समय के लिए भूल सकें।

अगर आप इस डिसऑर्डर से बहुत परेशान हो चुके हैं और इसे छोड़ना चाहते हैं तो आप कॉग्निटिव बिहेवियर थेरेपी का प्रयोग कर सकते हैं। इस थेरेपी से आपके डिसऑर्डर के लक्षण कम हो सकते हैं। सबसे अधिक प्रचलित थेरेपी का नाम है हैबिट रिवर्सल थेरेपी। अगर आप अपने आप को कुछ अन्य गतिविधियों में लीन कर देंगे तो भी इस डिसऑर्डर से और इसके लक्षणों से निजात पाने में मदद पा सकते हैं।
Main Image Credit- healthmagazine