
वीर्य में खून आना सामान्य नहीं है। इसके कई कारण हो सकते हैं। सबसे आम कारणों में प्रोस्टेट, मूत्र नली (urethra) या सेमिनल वेसिकल्स में इंफेक्शन या सूजन शामिल है, जो बैक्टीरियल इंफेक्शन या यौन संचारित रोगों (STI) की वजह से हो सकते हैं। कुछ मामलों में, खासकर 40 वर्ष से ज्यादा उम्र के पुरुषों में, यह प्रोस्टेट कैंसर या अन्य गंभीर बीमारियों से जुड़ा हो सकता है, हालांकि ऐसे मामले बहुत कम देखे जाते हैं। इसके अलावा सिस्ट, वीर्य नली में स्टोन या ब्लड वेसल्स में असमान्यता (Vascular abnormalities) भी कारण बन सकते हैं। Dr. M. Gopichand, Sr. Consultant Urologist, Minimally Invasive Urologist, Oncologist, Laser, Laparoscopic & Robotic Urologist, At Yashoda Hospitals, Hyderabad ने बताया कि वीर्य में खून दिखाई देना (Blood In Semen), जिसे मेडिकल भाषा में हेमाटोस्पर्मिया (Hematospermia) कहा जाता है, किसी भी पुरुष के लिए चिंताजनक हो सकता है। इससे व्यक्ति को स्वाभाविक रूप से घबराहट हो सकती है, लेकिन ज्यादातर मामलों में यह कोई गंभीर बीमारी नहीं होती और सही जांच व इलाज से इसे आसानी से ठीक किया जा सकता है। इस लेख में जानेंगे वीर्य में खून आने की समस्या का कारण, इलाज और अन्य जरूरी जानकारी।
वीर्य में खून आने के कारण- Blood In Semen Causes
- Dr. M. Gopichand ने बताया कि मूत्र मार्ग का इंफेक्शन (UTI), यौन संचारित इंफेक्शन (STI) या बैक्टीरियल प्रोस्टेटाइटिस।
- प्रोस्टेटाइटिस (Prostatitis), मूत्र नली (Urethra) या सेमिनल वेसिकल्स में सूजन।
- प्रोस्टेट बायोप्सी या किसी एंडोस्कोपिक प्रक्रिया के बाद कभी-कभी खून दिखाई दे सकता है।
- जननांग क्षेत्र में चोट लगना या बहुत ज्यादा सेक्सुअल एक्टिविटी से दबाव पड़ना।
- शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन), अनियमित यौन आदतें या लंबे समय तक बैठे रहने के कारण यह समस्या हो सकती है।
वीर्य में खून आने पर कौन सी जांच होती है?- Diagnosis Of Blood In Semen
- डॉक्टर सबसे पहले मरीज की मेडिकल हिस्ट्री जानते हैं और शारीरिक जांच करते हैं।
- यूरिन टेस्ट और सीमन कल्चर टेस्ट (Semen Culture) से इंफेक्शन की जांच की जाती है।
- अल्ट्रासाउंड या ट्रांसरेक्टल अल्ट्रासाउंड (TRUS) किया जाता है। (प्रोस्टेट और सेमिनल वेसिकल्स की स्थिति जानने के लिए)
- अगर मामला गंभीर हो, तो एमआरआई स्कैन की जरूरत पड़ सकती है।
डॉक्टर से मदद कब लें?- When To Seek Doctor's Help
आपको तुरंत किसी यूरोलॉजिस्ट से सलाह लेनी चाहिए, अगर-
- वीर्य में बार-बार खून दिखाई दे रहा है।
- इसके साथ दर्द, पेशाब के दौरान जलन या बुखार हो।
- पेशाब करने में दिक्कत हो रही हो या जननांग क्षेत्र में सूजन महसूस हो।
वीर्य में खून का इलाज- Blood In Semen Treatment
वीर्य में खून का इलाज पूरी तरह उसके कारण पर निर्भर करता है-
- Dr. M. Gopichand ने बताया कि अगर कारण बैक्टीरियल इंफेक्शन है, तो एंटीबायोटिक दवाएं दी जाती हैं।
- प्रोस्टेटाइटिस या सेमिनल वेसिकुलाइटिस जैसी सूजन होने पर एंटी-इंफ्लेमेटरी दवाएं मदद करती हैं।
- किसी चोट या ट्रॉमा के बाद आराम और जीवनशैली में सुधार जरूरी है।
- अगर प्रोस्टेट का बढ़ना, स्टोन या ट्यूमर पाया जाता है, तो उसका खास इलाज किया जाता है।
निष्कर्ष:
भारत में ज्यादातर मामलों में वीर्य में खून आना (हेमाटोस्पर्मिया) गंभीर नहीं होता और सही इलाज से अपने आप ठीक हो जाता है। वीर्य में खून दिखाई दे, तो बिना देर किए किसी यूरोलॉजिस्ट से सलाह लें। जल्दी डायग्नोसिस होने से फास्ट रिकवरी होती है और यूरिनरी व प्रजनन स्वास्थ्य सुरक्षित रहता है।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
FAQ
हेमाटोस्पर्मिया क्या है?
हेमाटोस्पर्मिया का मतलब है वीर्य में खून आना। यह पुरुषों में पाया जाने वाला एक लक्षण है, जो कभी-कभी चिंता पैदा कर सकता है। ज्यादातर मामलों में यह गंभीर बीमारी का संकेत नहीं होता और सही इलाज से ठीक हो जाता है।वीर्य में खून आने के कारण क्या हैं?
वीर्य में खून आने के कारण हैं प्रोस्टेट, मूत्र नली या सेमिनल वेसिकल्स में सूजन या इंफेक्शन, यौन संचारित रोग, चोट, प्रोस्टेट बायोप्सी, ज्यादा सेक्सुअल एक्टिविटी, सिस्ट, स्टोन या ब्लड वेसल्स की असामान्यता।वीर्य में खून आने की समस्या कितने दिन रहती है?
अक्सर यह समस्या कुछ दिनों से लेकर 1-2 हफ्ते तक रह सकती है। अगर लगातार यह समस्या दिखाई दे या अन्य लक्षण हों, तो तुरंत डॉक्टर से जांच करानी चाहिए।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Oct 10, 2025 17:56 IST
Published By : Yashaswi Mathur