दुनियाभर के लोगों को अपनी बातों और जोक्स से हंसाने वाली कॉमेडियन भारती सिंह ( Comedian Bharti Singh ) की लाइफ में बहुत ही बड़ी खुशी ने दस्तक दी है। अपनी इस खुशी को लेकर भारती सिंह ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में भारती सिंह बता रही हैं कि वह पिछले 6 महीनों से इस मौके का इंतजार रही थीं। भारती सिंह वीडियो में काफी खुश नजर आ रही हैं। साथ ही उनके हसबैंड हर्ष लिम्बाचिया ( Haarsh Limbachiyaa ) भी वीडियो में काफी खुश और एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारती सिंह को इस खुशी तक पहुंचने के लिए अपना वजन काफी कम करना पड़ा है। जी हां, हाल ही में भारती सिंह ने सोशल मीडिया पर वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन की फोटे शेयर की थी, जिसे देखकर भारती सिंह के फैंस काफी चौंक गए थे। इसमें भारती सिंह काफी पतली नजर आ रही थीं। बताया जा रहा है कि भारती सिंह ने पिछले कुछ महीनो में 15 किलो वजन घटाया है। वजन घटने की खबर के कुछ दिनों बाद ही भारती सिंह ने प्रेग्नेंट ( Comedian Bharti Singh Pregnancy News ) होने की खुशखबरी अपने फैंस को दी है।
सोशल मीडिया पर दी गुड न्यूज
भारती सिंह ने सोशल मीडिय अकाउंट पर खुद ही प्रेग्नेंट होने की खबर दी है। सोशल मीडिया पर भारती सिंह ने ऐलान किया है कि जल्द ही उनके घर में नन्हा मेहमान आने वाला है। वीडियो में भारती सिंह ने कैप्शन दिया है, 'ये था हमारा सबसे बड़ा सरप्राइज, रुके क्यों हो… कर दो अब सब्सक्राइब।' भारती सिंह के पोस्ट अब उनके फैंस काफी ज्यादा बधाइयां दे रहे हैं। भारती सिंह की इस खुशी के साथ उनके फैंस भी काफी खुश हैं।
भारती सिंह ने घटाया वजन
भारती सिंह ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर करके लोगों को चौंका दिया था। दरअसल, इस फोटो में भारती सिंह काफी पतली नजर आ रही थीं। बताया जा रहा है कि 91 किलो की भारती सिंह ने कड़ी मेहनत करके अपना 15 किलो वजन घटाया है। खबरों के मुताबिक अब भारती सिंह का वजन 76 किलो है। अपने वजन को घटाने के लिए भारती सिंह ने इंटरमिटेंट फास्टिंग फॉलो किया। आइए जानते हैं क्या इंटरमिटेंट फास्टिंग से तेजी से वजन घटाना फायदेमंद है या नहीं
क्या इंटरमिटेंट फास्टिंग से तेजी से वजन घटाना फायदेमंद है?
गुरुग्राम मैक्स हॉस्पिटल की ओवेटट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी डॉ. सुमन लाल के अनुसार, इंटरमिटेंट फास्टिंग करने से वजन जल्दी कम किया जा सकता है, लेकिन लंबे समय तक इस विधि से वजन घटाना आपके लिए सही नहीं है। भले ही आप धीरे-धीरे वजन घटाएं, लेकिन हेल्दी तरीके से वजन घटाना ही सही होता है। वजन घटाने के लिए यह एक बेस्ट डाइट प्लान नहीं हो सकता है। इसकी वजह से व्यक्ति को बहुत अधिक चिड़चिड़ापन, लो ब्लड प्रेशर, एकाग्रता में कमी और कई अन्य तरह की परेशानी हो सकती है। यदि आपके पास एक अच्छा बॉडी कमांड है, तो आप इंटरमिटेंट फास्टिंग अपना सकते हैं। हालांकि, सही डाइट प्लान फॉलो करके ही हेल्दी तरीके से वजन घटाना सबसे सही होता है।
इसे भी पढ़ें -कॉमेडियन भारती सिंह का वेट ट्रांसफॉर्मेशन देखकर फैंस हुए हैरान, पति हर्ष के साथ देखें उनकी नई तस्वीर
गर्भावस्था के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग
डॉक्टर का कहना है कि इंटमिटेंट फास्टिंग से स्वास्थ्य को लाभ हो सकते हैं। साथ ही इस विधि से जल्दी से आपका वजन घट सकता है, लेकिन इसके कई साइड-इफेक्ट भी हो सकते हैं। लंबे समय तक इंटरमिटेंट फास्टिंग फॉलो करने की वजह से कुछ लोगों में चिड़चिड़ापन और विटामिन की कमी देखी गई है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपने आहार में संपूर्ण पोषक तत्वों को शामिल करने की आवश्यकता होती है। इस स्थित अवस्था में मां को अपने और बच्चे दोनों के लिए पोषण को लेना पड़ता है। इसलिए, अगर महिला गर्भवती है, तो इंटरमिटेंट फास्टिंग की सलाह नहीं दी जाती है। इसके बजाय आपको स्वस्थ खानपान पर देने की आवश्यकता होती है। हालांकि, ध्यान रखें कि गर्भावस्था के बारे में पता चलते ही ज्यादा खाना शुरू न करें। आप स्थिति में आपको धीरे-धीरे अपने डाइट को सामान्य करने की आवश्यकता होती है।
अगर आप गर्भावस्था के दौरान भी मोटापे से ग्रसित हैं, तो इस समय आपको अधिक आहार की नहीं, बल्कि अपने भोजन में सभी विटामिन, खनिज और प्रोटीन को शामिल करने की जरूरत होती है। हालांकि, अपना पेट खाली न रखें और हर दो घंटे के बाद कुछ न कुछ खाएं। पेट में पल रहे बच्चे और खुद को स्वस्थ रखने के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लेते रहें।
ओवर वेट होने से प्रेग्नेंसी में होती हैं समस्याएं
बता दें कि वजन ज्यादा होने से प्रेग्नेंसी में काफी ज्यादा परेशानियां आती हैं। दरअसल, मोटापे की वजह से ओव्यूलेशन प्रभावित होता है। इससे आपके शरीर का हार्मोन स्तर बिगड़ सकता है, जिसकी वजह से गर्भधारण की संभावना कम हो जाती हैं। खासतौर इस तरह की समस्याएं तब होती हैं, जब महिलाओं को वजन बढ़ने के साथ-साथ इंसुलिन का स्तर बढ़ता है। इस वजह से ओव्यूलेशन का स्तर कम होना, अनियमित पीरियड्स और टेस्टोस्टेरॉन हॉर्मोन में वृद्धि का कारण हो सकती है।
वजन बढ़ने से न सिर्फ प्रेग्नेंट होने में परेशानी होती है। बल्कि, प्रेग्नेंसी के दौरान भी कई तरह की परेशानी हो सकती है। जैसे- बच्चे के ओवरवेट होना, गर्भपात का खतरा इत्यादि। इसलिए अगर आप गर्भधारण करना चाहती हैं, तो सबसे पहले अपने वजन को कंट्रोल रखने की कोशिश करें। ताकि प्रेग्नेंसी में किसी तरह की परेशानी न हो।
वजन को कैसे रखें कंट्रोल
- वजन को कंट्रोल रखने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करें।
- अपने डाइट में साबुत अनाज को शामिल करें।
- नियमित रूप से एक्सरसाइज करें।
- अधिक से अधिक पानी पिएं।
- डाइट में लिक्विड चीजों को शामिल करें।
- खाने में फल और सब्जियों को वरीयता दें।
- धूम्रपान और शराब से दूर रहें।
इसे भी पढ़ें - सर्दियों में वजन घटाने के लिए रोज पिएं ये 3 सूप, कम करते हैं पेट और कमर की चर्बी
भारती सिंह की तरह की अगर आप ओवर वेट हैं और प्रेग्नेंट होना चाहती हैं, तो सबसे पहले अपना वजन कम करें। ताकि कंसीव करने में किसी तरह की परेशानी न हो। साथ ही प्रेग्नेंसी के दौरान भी होने वाली समस्याओं से बच सकें। इसके अलावा अगर आप प्रेग्नेंसी के दौरान भी किसी तरह का डाइट प्लान फॉलो कर रही हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version