Expert

इर्रिटेबल बॉवेल सिंड्रोम के मरीज रोज करें ये 5 योगासन, पेट की समस्याएं होंगी दूर

Yoga For Irritable Bowel Syndrome: इर्रिटेबल बॉवेल सिंड्रोम की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ योगासनों का नियमित अभ्यास कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
इर्रिटेबल बॉवेल सिंड्रोम के मरीज रोज करें ये 5 योगासन, पेट की समस्याएं होंगी दूर


Yoga For Irritable Bowel Syndrome In Hindi: इर्रिटेबल बॉवेल सिंड्रोम या आईबीएस पाचन से जुड़ी एक आम समस्या है। यह बीमारी विशेष रूप से बड़ी आंत को प्रभावित करती है। आईबीएस से पीड़ित व्यक्ति को पेट में दर्द, सूजन, गैस, कब्ज और डायरिया जैसी समस्याओं का सामना पड़ सकता है। आईबीएस कोई जानलेवा बीमारी नहीं है। लेकिन समय पर इलाज न कराने की वजह से व्यक्ति की आंत खराब भी हो सकती है। संतुलित आहार और स्वस्थ जीवन शैली की मदद से आप इस बीमारी से बच सकते हैं। आईबीएस से छुटकारा पाने के लिए नियमित योगाभ्यास काफी लाभकारी हो सकता है। रोजाना कुछ योगासनों का अभ्यास करने से इस बीमारी के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है। आज इस लेख में योग प्रशिक्षक कृष्णा राणा से जानेंगे इर्रिटेबल बॉवेल सिंड्रोम से छुटकारा पाने के लिए 5 योगासन -

इर्रिटेबल बॉवेल सिंड्रोम के लिए योगासन - Yoga For Irritable Bowel Syndrome In Hindi

1. धनुरासन

  • इस आसन को करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेट जाएं। 
  • अपने नितंबों के नीचे थोड़ा गैप रखें और हाथों को सीधा रखें।
  • अब अपने घुटनों को मोड़ते हुए सांस छोड़ें।
  • अपनी एड़ी को अपने नितंबों के पास लाएं।
  • अब धनुषाकार होते हुए, अपने पैरों की उंगलियों को हाथों से पकड़ें। 
  • अब गहरी सांस लेते हुए, अपनी छाती को जमीन से ऊपर उठाएं। 
  • कुछ देर इस अवस्था में रहने के बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं।
  • इस आसान को 3 से 5 बार दोहराएं।

Bow-Pose-For-Irritable-Bowel-Syndrome

2. भुजंगासन

  • इस आसन को करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेट जाएं। 
  • अपनी कोहनियों को कमर से सटा के रखें और हथेलियां ऊपर की ओर रखें। 
  • अब धीरे-धीरे सांस भरते हुए, अपनी छाती को ऊपर की ओर उठाएं। 
  • उसके बाद अपने पेट वाले हिस्से को धीरे-धीरे ऊपर उठा लें। इस स्थिति में 30 सेकंड तक रहें। 
  • अब सांस छोड़ते हुए, अपने पेट, छाती और फिर सिर को धीरे-धीरे जमीन की ओर नीचे लाएं।
  • इस प्रक्रिया को आप 3 से 5 बार दोहराएं।

इसे भी पढ़ें: एसिड रिफ्लक्स से छुटकारा पाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, जानें अभ्यास का तरीका

3. मार्जरी आसन

  • इस आसन को करने के लिए वज्रासन की मुद्रा में बैठ जाएं। 
  • अब अपने दोनों हाथों को फर्श पर आगे की ओर रखें। 
  • अपने दोनों हाथों पर थोड़ा सा भार डालते हुए, अपने हिप्स को ऊपर उठाएं। 
  • अपनी जांघों को ऊपर की ओर सीधा करके पैर के घुटनों पर 90 डिग्री का कोण बनाएं। 
  • अब सांस भरते हुए, अपने सिर को पीछे की ओर झुकाएं, अपनी नाभि को नीचे से ऊपर की तरफ धकेलें और टेलबोन (रीढ़ की हड्डी का निचला भाग)) को ऊपर उठाएं। 
  • अब अपनी सांस को बाहर छोड़ते हुए, अपने सिर को नीचे की ओर झुकाएं और मुंह की ठुड्डी को अपनी छाती से लगाने का प्रयास करें। 
  • इस स्थिति में अपने घुटनों के बीच की दूरी को देखें। 
  • अब फिर से अपने सिर को पीछे की ओर करें और इस प्रक्रिया को दोहराहएं। 
  • इस प्रक्रिया को आप 10-20 बार दोहराएं।

Cat-Pose-For-Irritable-Bowel-Syndrome

4. मत्स्यासन 

  • इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।
  • इसके बाद बाएं पैर के उंगुलियों को दाएं हाथ और दाएं पैर को बाएं हाथ से पकड़ें। 
  • इस दौरान अपनी दोनों कोहनियों को जमीन पर टिका लें। 
  • इसके साथ ही, घुटने भी जमीन के साथ लगने चाहिए।
  • अब गहरी सांस लें और सिर को पीछे की तरफ ले जाएं।
  • इस अवस्था में सांस लें और छोड़ें। 
  • आप इस स्थिति में कुछ सेकेंड तक रुक सकते हैं।
  • इसके बाद धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में आ जाएं। 
  • आप इस आसन को 3-5 बार दोहरा सकते हैं।

Fish-Pose-For-Irritable-Bowel-Syndrome

5. पवनमुक्तासन 

  • इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं। 
  • अह धीरे-धीरे सांस लें।
  • अब अपने दोनों पैरों को एक साथ उठाएं और पैरों के घुटनों को मोड़ें। 
  • अब अपने पैर के घुटनों को छाती की ओर लाते हुए मुंह के पास लाने की कोशिश करें। 
  • इस दौरान आपको अपने दोनों हाथों से पैरों को पकड़ना है। 
  • अब अपने पैरों के घुटनों से नाक को छूने की कोशिश करें। 
  • इस स्थिति में करीब 30-60 सेकंड तक रहें। 
  • फिर धीरे-धीरे प्रांरभिक अवस्था में लौट आएं।

इसे भी पढ़ें: रोज तितली आसन करने से दूर होंगी कई समस्याएं, जानें इसका सही तरीका

अगर आप भी इर्रिटेबल बॉवेल सिंड्रोम की समस्या से परेशान हैं, तो इससे निजात पाने के लिए एक्‍सपर्ट के बताए इन योगासनों को रोजाना कुछ देर कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपने हाल-फिलहाल में योग अभ्यास करना शुरू किया है, तो इन्हें किसी योग एक्सपर्ट या ट्रेनर की निगरानी में करना बेहतर होगा।

Read Next

सोरायटिक अर्थराइटिस के दर्द को कम करने के लिए रोज करें ये 6 योगासन

Disclaimer