आजकल हर कोई फिट और तंदुरूस्त दिखना चाहता है। इसके लिए आप कई तरह की मेहनत करते हैं। घंटों आप जिम में बिताते हैं और इसके अलावा खानपान को लेकर भी सख्त रूटीन अपनाते हैं। लेकिन इससे कई बार कुछ खास असर नहीं होता है। आपका वजन ठीक ढंग से कम नहीं हो पाता है और आप अपने आपको अंदर से फिट महसूस नहीं कर पाते हैं। कई लोग तो वजन कम करने के लिए घंटों ट्रेडमिल पर लगा देते हैं लेकिन इससे भी कोई खास लाभ नहीं होता है। लेकिन प्रणायाम की मदद से आप आसानी से अपना वजन कम कर सकते हैं। साथ ही यह आपको मानसिक रूप से भी मजबूत बनाता है। इसे आप घर बैठे आसानी से कर सकते हैं। साथ ही आप सही डाइट की मदद से भी अपने वजन को नियंत्रित कर सकते हैं।
इन प्रणायमों का करें अभ्यास
1. कपालभाती
इस प्रणायाम की मदद से आप अपनी सांसों की नई टेक्नीक सीखते हैं। इस प्रणायाम की मदद से आप अपने वजन को आसानी से कम कर सकते हैं। साथ ही यह सांस संबंधी समस्याओं में भी आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकती है। इसके लिए आप सबसे पहले एक चटाई पर शरीर सीधा करके बैठ जाएं और उस दौरान अपनी रीढ़ की हड्डी और गर्दन को सीधा रखें। फिर अपने पैरों को क्रॉस करते हुए बैठ जाएं। अपनी आंखें बंद करें और अपने घुटनों पर हाथों को रिलेक्स स्थिति में रखें। अब अपनी नाक से सांस को बाहर की ओर छोड़ें और फिर पेट को अंदर की ओर करने की कोशिश करें। फिर अपनी प्रारंभिक स्थिति में आ जाएं और वापस पूरी प्रक्रिया को दोहराएं। हालांकि शुरूआत में इसे धीरे-धीरे करने का प्रयास करें, जब आपको इसका सही तरीका आ जाए, तभी स्पीड बढ़ाएं। इस प्रणायाम को आप रोजाना 5-10 मिनट के लिए कर सकते हैं।
2. भस्त्रिका प्राणायाम
यह प्राणायाम आपके शरीर को उचित मात्रा में ऑक्सीजन प्रदान करता है। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा हो जाता है। इसे करने के लिए आप सबसे पहले पद्मासन में बैठना है और फिर अपने हाथों को अपने घुटनों पर रखें, जिससे हथेलियां ऊपर की ओर हों। इस दौरान शरीर को नॉर्मल और रिलेक्स रखने की कोशिश करें। अब अपनी पूरी ताकत से गहरी सांस लें। इससे फेफड़ों तक ऑक्सीजन की मात्रा अच्छे से पहुंचें और फिर इसी क्रम में जोर से सांस छोड़ें। इसे आप शुरूआत में धीरे-धीरे करें और फिर अपनी स्पीड से करने का प्रयास करें। इसे आप 5-5 मिनट के लिए कर सकते हैं।
इसे भी पढे़ं- पूरे दिन बिजी रहते हैं तो कैसे घटाएं वजन? एक्सपर्ट से जानें व्यस्त लोगों के लिए खास वेट लॉस टिप्स
3. अनुलोम विलोम
ये सबसे कॉमन प्रणायामों में से एक है। इसे करने के लिए आप योग चटाई पर पैर मोड़कर आराम से बैठ जाएं। फिर अपनी आंखें बंद करें और अपने शरीर को आराम दें। अब नाक को दाहिने नथुने को अपने दाहिने अंगूठे से दबाएं और बाएं तरह से सांस लें। सांस को 5 सेकेंड तक अंदर ही रखें और फिर बाहिने नथुने को बंद करते हुए दाहिने नथुने से सांस छोड़ें। इस तरह आपका इस प्राणायाम का एक राउंड पूरा हो जाता है। इसे आप 5-10 मिनट तक इसे दोहरा सकते हैं।
4. सूर्य नमस्कार
वजन कम करने के लिए सूर्य नमस्कार को सबसे अच्छे प्रणायाम या योगासन में माना जाता है। इसे आप 12 स्टेप्स में कर सकते हैं और इनमें से हर स्टेप्स को सांस लेने के साथ किया जाता है, जिससे आपको तेजी से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। यह पूरे शरीर के वजन को कम करने में मदद करता है। साथ ही स्वस्थ रूप से मांसपेशियों के विकास में भी मदद मिलती है। साथ ही इससे शरीर में लचीलापन भी आता है। आप मानसिक रूप से भी मजबूत महसूस करते हैं।
(All Image Credit- Freepik.com)