Which Oil is Best for Strech Marks: त्वचा पर स्ट्रेच मार्क्स तब होते हैं, जब त्वचा तेजी से फैलती या सिकुड़ती है। दरअसल, जब शरीर में ऐसा बदलाव होता है तो कोलेजन और इलास्टिन टूटने लगता है, जो स्ट्रेच मार्क्स के रूप में नजर आता है। स्ट्रेच मार्क्स पेट, जांघ, कूल्हों, स्तनों पर नजर आ सकते हैं। कई बार स्ट्रेच मार्क्स साफ नजर आते हैं, जो लुक को खराब कर सकते हैं। ऐसे में अकसर लोग स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के उपाय आजमाते हैं या फिर क्रीम आदि का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आप चाहें तो सिर्फ कुछ ऑयल की मदद से भी स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए तेल कौन-सा अच्छा साबित हो सकता है?
1. लैवेंडर ऑयल- Lavender Oil for Stretch Marks
लैवेंडर ऑयल एक एसेंशियल ऑयल है। लैवेंडर ऑयल को शांत गुणों के लिए जाना जाता है। यह घाव और त्वचा के निशान को ठीक करने में असरदार होता है। अगर बात की जाए स्ट्रेस मार्क्स की तो, इसमें भी लैवेंडर ऑयल फायदेमंद हो सकता है। लैवेंडर ऑयल त्वचा से स्ट्रेच मार्क्स हटाने में मदद कर सकता है।
इसके लिए आप 3-4 चम्मच लैवेंडर ऑयल लें। इसमें 1-2 चम्मच नारियल का तेल मिलाएं। अब इस तेल को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें। दरअसल, लैवेंडर ऑयल कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है और नए टिश्यू को बनाता है इससे घाव भरने में मदद मिलती है। इस तरह से लैवेंडर ऑयल खिंचाव या स्ट्रेच मार्क्स को रिमूव करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- त्वचा से खिंचाव के निशान मिटाने के लिए घर पर बनाएं ये स्ट्रेच मार्क्स रिमूवल क्रीम
2. नारियल का तेल- Coconut Oil for Stretch Marks
नारियल के तेल को त्वचा के लिए काफी अच्छा माना जाता है। नारियल के तेल में लॉरिक एसिड और कैप्रिक एसिड होता है। इसके साथ ही इसमें एंटीमाइक्रोबियल, एंटीफंगल और एंटीवायरल गुण भी होते हैं। नारियल का तेल त्वचा में आसानी से अवशोषित हो जाता है, जहां यह फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को रोक सकता है। इससे त्वचा की ड्रायनेस और सूखेपन से छुटकारा मिलता है। अगर जांघ, ब्रेस्ट या पेट पर स्ट्रेच मार्क्स हैं, तो भी नारियल का तेल फायदेमंद हो सकता है।
इसके लिए आप नारियल का तेल लें। आप इसे स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं और अच्छी तरह से मसाज करें। रोजाना रात को स्ट्रेच मार्क्स पर नारियल का तेल लगाने से आपको बहुत जल्दी आराम मिल सकता है यानी स्ट्रेच मार्क्स रिमूव हो सकते हैं।
3. सरसों का तेल- Mustard Oil for Stretch Marks
अगर आपके पेट, जांघ या स्तनों के आस-पास स्ट्रेच मार्क्स हैं, तो आप सरसों के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। सरसों का तेल त्वचा को मॉइश्चराइज करता है। त्वचा की समस्याओं से भी छुटकारा दिला सकता है। अगर आप रोजाना सरसों के तेल का उपयोग करेंगे, तो स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा मिल सकता है।
इसके लिए आप एक बाउल में थोड़ा सा सरसों और अरंडी का तेल लें। इन दोनों को गुनगुना कर लें। इसके बाद इस मिश्रण को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें। इससे आपके स्ट्रेच मार्क्स धीरे-धीरे रिमूव होने लगेंगे और समस्या से निजात मिल पाएगा।
इसे भी पढ़ें- स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए नारियल तेल है इन 5 तरीकों से फायदेमंद, जानें कैसे करें इस्तेमाल
4. ऑलिव ऑयल- Olive Oil to Remove Stretch Marks
ऑलिव ऑयल भी स्ट्रेच मार्क्स को रिमूव करने में असरदार साबित हो सकता है। इसके लिए आप ऑलिव ऑयल लें और स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं। इसके बाद मालिश करें और फिर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। रोजाना ऐसा करने से स्ट्रेच मार्क्स धीरे-धीरे कम होने लगेंगे।
5. जोजोबा ऑयल- Jojoba Oil for Removing Stretch Marks
ऑलिव ऑयल की तरह ही आप जोजोबा ऑयल से भी स्ट्रेच मार्क्स कम कर सकते हैं। लेकिन इस ऑयल को त्वचा पर इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
Oil for Stretch Marks in Hindi: अगर आपके भी त्वचा पर स्ट्रेच मार्क्स हैं, तो आप सरसों, नारियल या लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन ऑयल को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाने से काफी फायदा मिल सकता है। लेकिन अगर स्ट्रेच मार्क्स बहुत ज्यादा हैं और घरेलू उपायों से ठीक नहीं हो रहा है, तो ऐसे में आप त्वचा रोग विशेषज्ञ से मिल सकते हैं।