Murabba Benefits: सर्दियों में खाएं ये 5 तरह के मुरब्बे, इम्यूनिटी होगी मजबूत और रहेंगे स्वस्थ

5 Murabbas To Stay Healthy In Winter: मुरब्बा न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सर्दियों में हेल्दी रहने के लिए आप इन 5 तरह के मुरब्बों का सेवन कर सकते हैं -
  • SHARE
  • FOLLOW
Murabba Benefits: सर्दियों में खाएं ये 5 तरह के मुरब्बे, इम्यूनिटी होगी मजबूत और रहेंगे स्वस्थ


सर्दियों का मौसम खानपान के लिहाज से काफी अच्छा माना जाता है। सर्दियों में तरह-तरह के फल और सब्जियां मिलती हैं। अक्सर लोग इनकी मदद से परांठे, अचार, हलवा और अन्य स्वादिष्ट व्यंजन बनाते हैं। आप चाहें तो इन फल-सब्जियों से मुरब्बे भी बना सकते हैं। ये मुरब्बे न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट लगते हैं, बल्कि हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। मुरब्बा तासीर में गर्म होने के साथ ही पोषक तत्वों से भरा होता है। इसे खाने से शरीर को गर्माहट मिलती है। सर्दियों में मुरब्बा खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और कई बीमारियों से बचाव होता है। तो चलिए, जानते हैं सर्दियों के मौसम में हेल्दी रहने के लिए आप किन चीजों का मुरब्बा बनाकर खा सकते हैं - 

सर्दियों में हेल्दी रहने के लिए खाएं ये 5 मुरब्बे - 5 Murabbas To Stay Healthy In Winter In Hindi

1. सेब का मुरब्बा

सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए आप सेब का मुरब्बा खा सकते हैं। सेब में विटामिन ए, सी, फाइबर, कैल्शियम और जिंक जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। सेब में एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। सेब का मुरब्बा खाने से सेहत के साथ-साथ त्वचा और बालों को कई अद्भुत लाभ मिलते हैं। इतना ही नहीं, रोजाना सेब का मुरब्बा खाने से डायबिटीज, अस्थमा और दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम बभी कम होता है। 

2. आंवले का मुरब्बा

आंवले का मुरब्बा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आंवले के मुरब्बे में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है, जो शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्व भी पाए जानते हैं। आंवले का मुरब्बा खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है और ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहता है। 

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में जरूर खाएं आंवला की चटनी, सेहत को मिलेंगे गजब के फायदे

3. गाजर का मुरब्बा

गाजर का हलवा और अचार तो आपने बहुत बार खाया होगा। लेकिन आप सर्दियों में गाजर का मुरब्बा बनाकर भी खा सकते हैं। गाजर के मुरब्बे में विटामिन ए, सी, के, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। गाजर का मुरब्बा खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और कई तरह की बीमारियों से बचाव होता है। गाजर का मुरब्बा आंखों, पाचन, हड्डियों और दिल के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।  

Gajar-Murabba-For-Winters

4. अदरक का मुरब्बा

सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए आप अदरक का मुरब्बा खा सकते हैं। अदरक का मुरब्बा कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन बी, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, जिंक और पोटेशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में काफी फायदेमंद होता है। अदरक का मुरब्बा खाने से सर्दी-जुकाम, गले की खराश और अन्य बीमारियों से बचाव होता है। 

इसे भी पढ़ें: Herbs for Winters: सर्दियों में जरूर खाएं किचन में मौजूद ये 5 तरह के मसाले, बॉडी में बनी रहेगी गर्माहट

5. संतरे का मुरब्बा

संतरे का मुरब्बा सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। संतरा विटामिन सी का एक समृद्ध स्त्रोत है। संतरे का मुरब्बा इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और कई बीमारियों को दूर करता है। संतरे में पोटेशियम भी पाया जाता है, जो हाई बीपी और हार्ट डिजीज के जोखिम को कम करता है। संतरे का मुरब्बा खाने से मोटापा, डायबिटीज, अर्थराइटिस और किडनी स्टोन जैसी समस्याओं में काफी फायदा होता है।

Read Next

Foods for Bodybuilding: रोज सुबह खाएं ये 5 तरह के फूड्स, बॉडी बनाने में मिलेगी मदद

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version