Best Cardio for Weight Loss In Hindi: शरीर में जमा जिद्दी चर्बी और अतिरिक्त वजन कई गंभीर बीमारियों के जोखिम को बढ़ाता है। वजन घटाने के लिए संतुलित आहार के साथ ही एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी होता है। लेकिन जिम जाकर एक्सरसाइज करना सभी के लिए मुमकिन नहीं हो पाता है। यह समस्या महिलाओं के साथ में अधिक होती है, क्योंकि ज्यादातर महिलाएं घर के काम और ऑफिस की भागदौड़ के चक्कर में अपने लिए पर्याप्त समय नहीं निकाल पाती हैं। लेकिन शरीर में स्वस्थ वजन को बनाए रखना महत्वपूर्ण हैं। अब सवाल यह उठता है कि ऐसे में महिलाओं के पास क्या विकल्प है? वजन घटाने के लिए वे क्या कर सकती हैं?
क्या आप जानते हैं ऐसी स्थिति में महिलाओं के लिए कार्डियो एक्सरसाइज करना बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा! यहां तक कि ऐसी कई कार्डियो एक्सरसाइज हैं जिन्हें घर पर रहकर भी आसानी से किया जा सकता है। साथ ही यह तेजी से वजन घटाने में भी बहुत प्रभावी हैं। इस लेख में हम आपको 5 बेस्ट कार्डियो एक्सरसाइज (Best Cardio Exercises In Hindi) बता रहे हैं, जो महिलाओं की तेजी से वजन घटाने में मदद करेंगे।
वजन घटाने के लिए 5 बेस्ट कार्डियो एक्सरसाइज- Best Cardio Exercises for Weight Loss in Hindi
1. पैदल चलना (Walking)
बहुत से लोगों को यह जानकर हैरानी ऐसी हो सकती है कि सिर्फ आधा घंटा पैदल चलने से आप 300-400 कैलोरी बर्न कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए सुबह या शाम सिर्फ टहलना भर ही काफी नहीं है। तेजी से फैट बर्न करने के लिए आपको थोड़ा तेज (सामान्य या मध्यम से तेज) गति से चलने की जरूरत होगी। आप जितना तेजी से और ज्यादा पैदल चलेंगे उतना ज्यादा अधिक और तेजी से कैलोरी बर्न होगी।
इसे भी पढें: बैली फैट कम करने के लिए करें ये 3 प्लैंक वेरिएशन, तेजी से घटेगी चर्बी
2. रस्सी कूदना (Jumping Rope)
वजन घटाने के लिए रस्सी कूदना एक बेहतरीन कार्डियो एक्सरसाइज है। फिटनेस एक्सपर्ट्स की मानें तो 1 घंटा कूदने से लगभग 600 कैलोरीज बर्न होती हैं। साथ ही यह हड्डियों, पैर को मजबूत बनाने के साथ ही दिल को भी स्वस्थ रखता है।
3. साइकिलिंग (Cycling)
साइकिलिंग से से लगभग 1 घंटे में 600 कैलोरी बर्न होती हैं। यह आपके दिल को स्वस्थ रखने और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में भी सहायक है। वजन घटाने के लिए यह एक बहुत प्रभावी व्यायाम है।
4. केटलबेल वर्कआउट (kettlebell Workout)
केटलबेल एक बॉल के जैसा इक्विपमेंट होती है। यह दिखने में चाय की केतली की तरह होती है। जिसके जरिए वर्कआउट किया जाता है। केटलबेल से एक्सरसाइज करना तेजी से कैलोरी बर्न करने में बहुत प्रभावी है। सिर्फ 20 मिनट केटलबेल वर्कआउट करने से लगभग 400 कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। केटलबेल से एक्सरसाइज करना बहुत आसान है। इसके लिए सबसे पहले पैर के बीच गैप बनाकर केटलबेल को पैरों के बीच रखें। पैर को मोड़कर, कूल्हों को नीचे झुकाकर केटलबेल को दोनों हाथों से उठाएं।अब घुटनों को मोड़ते हुए केटलबेल को नीचे की ओर लेकर जाएं। इस तरह बार-बार दोहराएं। एक बार में 8-10 रेप लगाएं।
ये भी पढें: सुबह या रात, किस समय खजूर खाने से घटता है तेजी से वजन?
5. सीढ़ियों पर चढ़ना-उतरना
यह एक बहुत ही आसान कार्डियो वर्कआउट है। आप सीढ़ियों पर बार-बार चढ़ उतर सकते हैं। आप सीढ़ियों पर दौड़ भी सकते हैं।यह बहुत तेजी से वजन कम करने में सहायक है। लगभग एक घंटे सीढ़ियों पर तेजी से चढ़ने-उतरने से 1000 कैलोरी बर्न होती है।
All Image Source: Freepik.com
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version