Doctor Verified

पुरुषों में प्रोस्टेट का बढ़ने (Benign Prostatic Hyperplasia ) की समस्या क्या है? जानें डॉक्टर से

पुरुषों में प्रोस्टेट का बढ़ना, बिनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लासिया की समस्या होती है, जिसमें पुरुष यूरिन से जुड़ी समस्याओं का सामना करते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
पुरुषों में प्रोस्टेट का बढ़ने (Benign Prostatic Hyperplasia ) की समस्या क्या है? जानें डॉक्टर से


महिलाओं की ही तरह पुरुषों को भी यूरिन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पुरुषों को भी कई बार बार-बार पेशाब आना, पेशाब करते समय दर्द होना, पेशान करने के दौरान जोर लगाने और पेशाब के रास्ते पर दर्द होने की समस्या का सामना करना पड़ता है। दरअसल, पुरुषों के शरीर में प्रोस्टेट नाम की एक ग्रंथी होती है। इस ग्रंथी में गड़बड़ी के कारण पुरुषों को कई समस्या हो सकती हैं, जिसमें से एक परेशान बिनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लासिया है। आइए न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका सहरावत से जानते हैं कि पुरुषों में प्रोस्टेट बढ़ने यानी बिनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लासिया की समस्या क्या है?

बिनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लासिया क्या है?

बिनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लासिया (BPH) प्रोस्टेट ग्रंथि का एक गैर-कैंसरयुक्त समस्या है, जो आमतौर पर बुजुर्ग पुरुषों में देखा जाता है।.यह समस्या उम्र बढ़ने के साथ प्रोस्टेट ग्रंथि के बड़े होने की समस्या है, जिससे पुरुषों को पेशाब करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रोस्टेट के इस तरह बढ़ने को ही बिनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लासिया कहा जाता है। इस स्थिति में, पुरुषों को पेशाब ठीक से नहीं होती या पेशाब रुक-रुककर हो सकता है। कई बार इस समस्या के कारण व्यक्ति को यूरिन इंफेक्शन, पेशाब की थैली में पथरी या कुछ मामलों में, इसकी वजह से संक्रमण, पेशाब की थैली में पथरी या किडनी कमजोर हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: प्रोस्टेट सर्जरी करवाने के हो सकते हैं ये 5 नुकसान, डॉक्टर से जानें जरूरी बातें

प्रोस्टेट बढ़ने के क्या लक्षण हैं?

  • प्रोस्टेट बढ़ने के कराण पुरुषों को पेशाब करने में मुश्किल आ सकती है, जिसके कारण उन्हें पेशाब लगाने के लिए जोर लगाना पड़ सकता है।
  • प्रोस्टेट बढ़ने पर आपका मूत्राशय ज्यादा सेंसिटिव हो जाता है, जिस कारण रात को बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है।
  • पेशाब का रुक-रुककर होना प्रोस्टेट बढ़ने का लक्षण हो सकता है, जो मूत्रमार्ग में समस्या का संकेत हो सकता है।
  • पेशाब करने के बाद भी ऐसा महसूस होना की आप पूरी तरह खाली नहीं हुए हैं, प्रोस्टेट बढ़ने का संकेत हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: प्रोस्टेट की समस्या में कद्दू के बीज का सेवन किस तरह करें? जल्द मिलेगा फायदा

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr.Priyanka Sehrawat (@docpriyankasehrawat)

निष्कर्ष

बिनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लासिया यानी प्रोस्टेट का बढ़ने का सही कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन पुरुषों में उम्र बढ़ने के साथ हार्मोनल बदलाव, जैसे टेस्टोस्टेरोन और डिहाइड्रोटेस्टोस्टेरोन (DHT) में परिवर्तन, प्रोस्टेट की बढ़ोतरी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए, अगर आपको ये लक्षण रोजाना नजर आए तो इसे नजरअंदाज न करें और सही इलाज के लिए डॉक्टर से कंसल्ट करें।

Image Credit: Freepik

Read Next

पुरुष जरूर करें कौंच के बीज का सेवन, मिलते हैं ये 5 फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version