Doctor Verified

प्रोस्टेट ग्रंथि से जुड़ी समस्याएं होने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअंदाज

Prostate Gland Problem Symptoms- प्रोस्टेट ग्रंथि में समस्या होने के कारण आपको यूरिन से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रोस्टेट ग्रंथि से जुड़ी समस्याएं होने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअंदाज

महिलाओं की तरह पुरुष भी यूरीन से जुड़ी समस्याओं के कारण परेशान रहते हैं। कई बार पुरुषों को पेशाब करते समय दर्द या जलन का अनुभव होता है, जो इंफेक्शन, एलर्जी या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के कारण भी हो सकता है। पुरुषों में यूरिन से जुड़ी समस्याओं में प्रोस्टेट ग्रंथि का बढ़ना भी शामिल है। एम्स (दिल्ली) की न्यूरोलॉजी विभाग की डीएम डॉ. प्रियंका सहरावत ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके पुरुषों में प्रोस्टेट से जुड़े लक्षणों के बारे में बताया है। डॉ. प्रियंका सहराव का कहना है कि, “पुरुषों में प्रोस्टेट संबंधी समस्याओं को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए क्योंकि प्रोस्टेट ग्रंथि आकार में बढ़ जाती है और यूरिन से जुड़े लक्षणों को बढ़ा सकते हैं, जो आपके लाइफस्टाइल को बिगाड़ सकता है।” तो आइए डॉ. प्रियंका सहरावत से प्रोस्टेट समस्या के कारण यूरिन से जुड़े लक्षणों के बारे में जानते हैं।

प्रोस्टेट ग्रंथि क्या है? - What is Prostate Gland in Hindi? 

प्रोस्टेट ब्लेडर के नीचे और मलाशय के सामने अखरोट के आकार की एक ग्रंथि होती है, जिसकी मदद से पुरुषों यूरिन बाहर निकालते हैं। कम उम्र के लोगों में यह छोटे आकार का होता है, लेकिन ज्यादा उम्र के लोगों में प्रोस्टेट का साइज बड़ा हो जाता है। यह समस्या पुरुषों में तेजी से बढ़ती जा रही है। ऐसा माना जाता है कि पुरुषों में यह समस्या हार्मोन के असंतुलित होना और उम्र बढ़ने जैसें कारणों से होता है। 

इसे भी पढ़ें- Blood in Urine: पेशाब में खून क्यों आता है? डॉक्टर से जानें 3 कारण

प्रोस्टेट ग्रंथि में समस्या होने के लक्षण - Symptoms Of Prostate Gland Problem in Hindi

  • बार-बार पेशाब आना, खासकर रात के दौरान।
  • शौचालय जाने की बहुत ज्यादा जल्दी करना। 
  • पेशाब करने में मुश्किल होना। 
  • पेशाब करते समय जोर लगाना।
  • यूरिन करने में बहुत ज्यादा समय लेना। 
  • बहुत कम मात्रा में यूरिन निकलना। 
  • पेशान करने के बाद भी यूरिन आने जैसा महसूस होना
  • यूरिन में ब्लड आना। 

डॉ. प्रियंका सहरावत के अनुसार यूरिन से जुड़ी यह समस्याएं आमतौर पर प्रोस्टेटिक हाइपरट्रॉफी के कारण होता है, जो प्रोस्टेट ग्रंखि का बढ़ना है। वैसे तो इन लक्षणों के अन्य कई कारण हो सकते हैं, लेकिन अगर आपको यूरिन से जुड़ी ये समस्याएं हो रही हैंस, तो प्रोस्टेट समस्या का पता लगाने के लिए आप प्रोस्टेट का टेस्ट कर सकते हैं, या अल्ट्रासाउंड करवा सकते हैं, जिसके बाद इसके इलाज के लिए आपको किसी यूरोलॉजिस्ट से सलाह लेना जरूरी है। 

Image Credit- Freepik 

Read Next

पुरुषों में यूरेथ्राइटिस (यौन संचारित संक्रमण) का इलाज कैसे किया जाता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer