रिलेशनशिप को फिर से नया बनाने के लिए छोटा सा ब्रेकअप बहुत फायदेमंद हो सकता है। जी हां, रिलेशनशिप में ब्रेक लेना तब जरूरी हो जाता है जब वह काफी लंबे समय से चला आ रहा हो। ऐसा रिश्ता बोरियत भरा हो जाता है। रिलेशनशिप में प्यार बना रहे इसके लिए दूरियां भी जरूरी होती हैं। लंबे समय से चले आ रह रिश्ते में नोंक-झोंक होनी शुरू हो जाती है क्योंकि जब आप काफी वक्त से किसी के साथ रह रहे होते हैं तो आपको उसकी आदत हो जाती है। ऐसे में ब्रेक लेना इसलिए भी जरूरी हो जाता है क्योंकि दूरियां व्यक्ति की एहमियत का एहसास कराती हैं।
तो चलिए इस लेख के माध्यम से जानते हैं रिलेशनशिप में छोटा सा ब्रेक कब लेना चाहिए और यह किस प्रकार आपकी लव लाइफ में बदलाव ला सकता है। विस्तार से जानिए-
1. कब लें ब्रेक
रिलेशनशिप में ब्रेक लेने की बात आती है तो सबसे पहला ख्याल मन में यही आता है कि आखिर आपको ब्रेक कब लेना चाहिए? रिलेशनशिप में आपको ब्रेक तब लेना चाहिए जब आपके और आपके पार्टनर के बीच में प्यार से ज्यादा झगड़े होने लगें। ऐसे में आपके बीच की दरार बढ़ने लगती है इसलिए छोटा ब्रेक लेना जरूरी हो जाता है।
2. खुद के बारे में सोचना है जरूरी
कई बार आप किसी रिश्ते में इतना खो जाते हैं कि खुद के बारे में सोचना ही भूल जाते हैं। आपके लिए उस रिलेशनशिप के आसपास ही सारी दुनिया बन जाती है। ऐसे में आपको इस रिश्ते से ब्रेक जरूर ले लेना चाहिए जिससे आप थोड़ा समय खुद को दे सकें। अपने मनपसंद काम कर सकें।
इसे भी पढ़ें - क्या आपको भी सताता है हर समय रिश्ता टूटने का डर? जानें रिलेशनशिप फियर दूर करने के टिप्स
3. बोरियत भरा ना हो जाए रिश्ता
अक्सर देखा गया है कि अगर आप किसी रिलेशनशिप में लंबे समय तक रहते हैं तो आपके बीच झगड़े बहुत बढ़ जाते हैं क्योंकि इस समय आप अपने रिलेशनशिप से बोर हो चुके होते हैं। आप पार्टनर की छोटी-छोटी बातों से इरीटेट होने लगते हैं। साफ शब्दों में कहा जाए तो आप चिड़चिड़े हो जाते हैं और आपको गुस्सा जल्दी आने लगता है। ऐसे में अगर आप छोटा सा ब्रेक लेते हैं तो इन सभी चीजों से बच सकते हैं।
4. कम्युनिकेशन गैप
किसी रिलेशनशिप में लंबे समय तक रहने से आपके और आपके पार्टनर के बीच कम्युनिकेशन गैप बनने लगता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपको अपने साथी की आदत हो जाती है। आप उन्हें कम वक्त देने लगते हैं और उनसे अपनी कोई भी बात साझा नहीं करते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके बीच कम्युनिकेशन गैप ना हो तो आपको एक ब्रेक जरूर लेना चाहिए। इसके बाद जब आप दोबारा मिलेंगे तो आपके पास अपने पार्टनर से साझा करने के लिए ढेर सारी बातें होंगी।
इसे भी पढ़ें - शादी के बाद आर्थिक जिम्मेदारियों में पार्टनर का साथ कैसे निभाएं? जानें 5 तरीके
5. झगड़े बढ़ने पर
अक्सर जब आप किसी के साथ रहने लगते हैं तो कई बार ऐसा होता है कि आपके बीच में लड़ाइयां होने लगती हैं लेकिन कई बार ये झगड़े बहुत बढ़ जाते हैं। ऐसी स्थित आने पर आपको अपने रिलेशनशिप में छोटा ब्रेक लेना चाहिए। दूरियां आपके होने की एहमियत का एहसास कराती हैं। साथ ही आप अपने रिश्ते के बारे में बेहतर तरह से सोच पाएंगे।
जिस तरह से देर तक काम करने के बाद ब्रेक लेना जरूरी हो जाता है ठीक उसी तरह लंबे समय से चले आ रहे रिलेशनशिप में थोड़े से समय के लिए ब्रेकअप भी जरूरी होता है। अगर आप रिश्ते से ब्रेक लेते हैं तो आपका रिलेशन फिर से नया हो जाता है और आपकी लव लाइफ रीफ्रेश हो जाती है। साथ ही लड़ाई-झगड़े कम हो जाते हैं और प्यार भी बढ़ता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version