सेंधा नमक और सरसों तेल का इस्तेमाल करने से मिलते हैं कई फायदे, आयुर्वेदाचार्य से जानें कैसे करें उपयोग

सरसों तेल और सेंधा नमक का इस्तेमाल करने से दांत और पाचन संबंधी कई बीमारियों से बचा जा सकता है। इससे मुंह से दुर्गंध भी नहीं आती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
सेंधा नमक और सरसों तेल का इस्तेमाल करने से मिलते हैं कई फायदे, आयुर्वेदाचार्य से जानें कैसे करें उपयोग


सरसों तेल और सेंधा नमक के इस्तेमाल आपके मुंह और दांतों की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। सरसों तेल और सेंधा नमक के मिश्रण का इस्तेमाल करने से आपके पाचन तंत्र भी सही रहता है। इसके अलावा मसूड़ों के दर्द में भी आप सेंधा नमक और तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। सेंधा नमक में पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन और प्योर सोडियम पाया जाता है। इसमें कार्ब्स, शुगर और कैलोरी की मात्रा नहीं पाई जाती है इसलिए यह शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके अलावा सरसों के तेल में विटामिन जैसे थियामाइन, फोलेट और नियासिन रहते हैं, जो शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ाते हैं। इसके अलावा यह वजन घटाने में भी सहायक है। आइए इसके फायदे और इस्तेमाल के बारे में विस्तार से जानते हैं आयुर्वेदाचार्य डॉ राहुल चतुर्वेदी से

सेंधा नमक और सरसों तेल के फायदे

1. दांत का रखे ख्याल

दांतों का पीलापन आम समस्या है, जिसकी वजह से लोग खुलकर हंस नहीं पाते हैं लेकिन सेंधा नमक और सरसों तेल के इस्तेमाल से आपके दांतों के दाग-धब्बे और पीलापन दूर हो जाता है। दरअसल यह एक प्राकृतिक क्लींजर का काम करता है, जिससे अच्छे से दांतों की सफाई हो जाती है। इससे दांतों में जमा गंदगी को भी दूर करने में मदद मिलती है। 

2. मसूड़ों के दर्द में आराम

सेंधा नमक और सरसों तेल के मिश्रण का उपयोग करने से आपके मसूड़ों की सूजन और दर्द को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा इसमें फ्लोराइड होता है, जो दांतों और मसूड़ों को मजबूत बनाता है। सरसों तेल भी मसूड़ों को मजबूत बनाने में मदद करता है और इससे प्लाक को हटाने में भी मदद मिलती है।

pink-salt-mustard-oil

Image Credit- Freepik  

3. पाचन में सहायक

बहुत से लोगों ने बचपन में सेंधा नमक और सरसों तेल रोटी पर लगाकर खाई होगी। इससे भोजन आसानी से पच जाता है। दरअसल सरसों तेल में कई विटामिन पाए जाते हैं, जिसकी मदद से आपका पाचन तंत्र सही रहता है। साथ ही अपच और गैस की समस्या भी कम होती है।

इसे भी पढ़ें- आपके दांतों को अंजाने में खराब करते हैं ये 5 डेली फूड्स, दांतों की सड़न और कमजोरी का बनते हैं कारण

4. वजन कम करने में मददगार

सरसों तेल और सेंधा नमक के सेवन से वजन भी नियंत्रित रहता है। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि सरसों तेल में कई विटामिन्स होते हैं, जिससे पाचन तंत्र सही रहता है। इसके अलावा सेंधा नमक में भी किसी तरह के फैट या कैलोरी की मात्रा नहीं पाई जाती है, जिसकी वजह से आपको वजन कम करने में काफी मदद मिलती है।

सेंधा नमक और सरसों तेल का इस्तेमाल

1. सेंधा नमक और सरसों तेल की एक तय मात्रा ले लें। फिर दोनों को अच्छे से मिलाकर इसे दांतों पर लगाएं। इससे दांतों का पीलापन ठीक हो सकता है।

2. इसके अलावा आप सेंधा नमक और सरसों तेल के मिश्रण को धूप में सूखा लें। फिर मसूड़ों में दर्द होने पर आप इसे लगा सकती है। इससे सूजन में भी काफी आराम मिलता है।

3. आप खाने में भी सेंधा नमक और सरसों तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसे रोटी के साथ खा सकते हैं। इसके साथ आप प्याज के टुकड़े भी ले सकते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म सही रहता है।

4. सेंधा नमक और सरसों तेल की मदद से आप सप्ताह में दो दिन दांत साफ कर सकते हैं। इससे मुंह से दुर्गंध भी नहीं आती है। 

pink-salt-mustard-oil

Image Credit- Freepik

मुंह की सफाई के लिए अपनाएं ये उपाय

1. सोने से पहले दांतों की सफाई

डेंटिस्ट दिन में कम से कम दो बार ब्रश करने या अच्छे से दांत साफ करने की सलाह देते हैं। लेकिन कई लोग रात में आलस और थकान की वजह से ब्रश नहीं करते हैं, जिसकी वजह से कीटाणु मुंह में रह जाते हैं और उससे दुर्गंध भी आती है। इसलिए रोज रात को सोने से पहले ब्रश जरूर करें।

2. जीभ की सफाई जरूर करें

दांतों के साथ जीभ की सफाई भी बेहद महत्वपूर्ण हैं। अगर आप सुबह या रात को सोने से पहले दांतों की सफाई नहीं करते हैं, तो उससे आपके मुंह से दुर्गंध के साथ जीभ पर एक सफेद मोटी परत भी बैठ जाती है। ओरल हाइजीन के लिए जीभ को भी अच्छे से साफ करना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें- दांतों और मसूड़ों को मजबूत रखने के लिए सिर्फ टूथपेस्ट ही काफी नहीं, ओरल हाइजीन का भी रखें ख्‍याल

3. गुनगुने पानी से करें गरारे

इसके अलावा आपको मुंह की सफाई के लिए गुनगुने पानी में सेंधा नमक डालकर गरारे भी करना जरूरी होता है। इससे मुंह में फंसे खाने को आसानी से निकालने में मदद मिलती है। 

4. मीठा खाने के बाद मुंह करें साफ

अगर आप मीछे के शौकीन है, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। मीठा खाने के बाद हमेशा मुंह को अच्छे से साफ करें क्योंकि मीठी चीजों से दांतों में कैविटी हो सकती है और दांत सड़ सकते हैं।

Read Next

सर्दियों में शरीर में हो रही है अकड़न, जानें इस समस्या को दूर करने के 5 आसान उपाय

Disclaimer