Sattu Laddu Benefits In Hindi: सत्तू स्वादिष्ट होने के साथ ही काफी पौष्टिक भी होता है। आपने सत्तू से बनी कचौड़ी, लिट्टी या परांठे तो जरूर खाए होंगे। लेकिन क्या आपने कभी सत्तू के लड्डू खाए हैं? जी हां, ये लड्डू खाने में जितने टेस्टी होते हैं, उतने ही सेहत के लिए फायदेमंद भी होते हैं। सत्तू के लड्डू में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। हर उम्र के लोगों के लिए ये लड्डू बहुत फायदेमंद होते हैं। इनका सेवन करने से शरीर की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। इन्हें खाने से शरीर को इंस्टैंट एनर्जी मिलती है और आप ऊर्जावान महसूस करते हैं। पाचन दुरुस्त करने से लेकर वजन घटाने तक में भी ये काफी फायदेमंद होते हैं। आइए, इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि सत्तू के लड्डू खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं? -
सत्तू के लड्डू खाने के फायदे - Sattu Laddu Benefits In Hindi
एनर्जेटिक रखे
सत्तू के लड्डू खाने से आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं। दरअसल, इनमें प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट की पर्याप्त मात्रा होती है, जिससे शरीर को इंस्टैंट एनर्जी मिलती है। अगर आप अक्सर थकान और कमजोरी महसूस करते हैं, तो सत्तू के लड्डू का सेवन कर सकते हैं।
टॉप स्टोरीज़
पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाए
सत्तू के लड्डू का सेवन पाचन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है। इसके सेवन से कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
वजन घटाने में मददगार
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको सत्तू के लड्डू का सेवन करना चाहिए। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। साथ ही, सत्तू मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। सत्तू के लड्डू खाने से आपको बार-बार भूख नहीं लगेगी और वजन कंट्रोल में रहेगा।
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में सत्तू शरबत पीने से मिलेगी इंस्टेंट एनर्जी और पेट रहेगा साफ, जानें रेसिपी और अन्य फायदे
डायबिटीज में फायदेमंद
डायबिटीज रोगियों के लिए सत्तू के लड्डू का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। हालांकि, डायबिटीज के मरीजों को लड्डू में चीनी का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
कोलेस्ट्रॉल को कम करे
सत्तू के लड्डू खाने से कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।
इसे भी पढ़ें: रोज इन 4 तरीकों से करें सत्तू का सेवन, वजन बढ़ाने में मिलेगी मदद
सत्तू के लड्डू बनाने की रेसिपी - Sattu Laddu Recipe In Hindi
सत्तू के लड्डू बनाने के लिए एक बर्तन में घी गर्म करें। इसमें सत्तू डालकर सुनहरा होने तक भून लें। अब इसमें ब्राउन शुगर, कटे हुए बादाम और इलायची का पाउडर मिलाएं। फिर इन सभी चीज़ों को अच्छी तरह मिक्स करें। उसके बाद इस मिश्रण को एक थाली में निकाल लें और गोल-गोल लड्डू बना लें। आपके हेल्दी और टेस्टी सत्तू के लड्डू तैयार हैं।