Expert

प्रेग्नेंसी में सत्तू शरबत पीने से म‍िलेगी इंस्टेंट एनर्जी और पेट रहेगा साफ, जानें रेस‍िपी और अन्‍य फायदे

Sattu Sharbat Benefits: प्रेग्नेंसी में कुछ हेल्‍दी और स्‍वाद‍िष्‍ट चीज ढूंढ रही हैं, तो सत्तू शरबत पी सकती हैं। जानें इस हेल्‍दी ड्र‍िंक की रेस‍िपी।

Yashaswi Mathur
Written by: Yashaswi MathurUpdated at: Apr 25, 2023 10:40 IST
प्रेग्नेंसी में सत्तू शरबत पीने से म‍िलेगी इंस्टेंट एनर्जी और पेट रहेगा साफ, जानें रेस‍िपी और अन्‍य फायदे

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Sattu Sharbat in Pregnancy: मई का महीना शुरू होने के साथ, गर्मी अपना प्रचंड रूप द‍िखाएगी। इस मौसम में गर्भवती मह‍िलाओं को मौसम की मार से सबसे ज्‍यादा परेशानी होती है। गर्म‍ी के द‍िनों में डॉक्‍टर, गर्भवती मह‍िलाओं को ऐसी चीजों को खाने की सलाह देते हैं ज‍िससे उन्‍हें इंस्‍टैंट एनर्जी म‍िले, जो आसानी से पच जाए और ज‍िससे शरीर में गर्मी पैदा न हो। गर्मी के द‍िनों में गर्भवती मह‍िलाओं के साथ-साथ सभी को ऐसी चीजें खानी चाह‍िए ज‍िससे शरीर में पानी की कमी न हो और जो पौष्टिक भी हो। इन सभी गुणों से भरपूर सत्तू के शरबत (Sattu Sharbat) का सेवन प्रेग्नेंसी में कर सकती हैं। सत्तू शरबत में प्रोटीन, फाइबर, कार्ब्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है। गर्मी के मौसम में प्रेग्नेंट मह‍िलाओं को हाई बीपी की समस्‍या होने लगती है। सत्तू का शरबत पीने से, बीपी कंट्रोल होता है। सत्तू में लिनोलिक पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड होता है ज‍िससे बीपी कंट्रोल करने में मदद म‍िलती है। आगे आपको बताएंगे सत्तू शरबत पीने से अन्‍य फायदे (Sattu Sharbat in Pregnancy Benefits) और सत्तू शरबत की रेस‍िपी (Sattu Sharbat Recipe)। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने तबाता फ‍िटनेस की प्रबंधक, न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट और फ‍िटनेस एक्‍सपर्ट पायल अस्‍थाना से बात की। 

sattu drink recipe

सत्तू शरबत बनाने का तरीका- Sattu Sharbat Recipe in Hindi 

चना सत्तू शरबत में प्रोटीन, आयरन, मैंगनीज, सोड‍ियम, फाइबर, कैल्‍श‍ियम, मैग्नीशियम आद‍ि‍ पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। प्रेग्नेंसी में, द‍िनभर में एक ग‍िलास सत्तू शरबत का सेवन कर सकती हैं। सत्तू की ज्‍यादा मात्रा लेने से पेट दर्द हो सकता है। अगर लो-बीपी की समस्‍या है, तो सत्तू का सीम‍ित सेवन करें। आगे जानें सत्तू शरबत की रेस‍िपी। इस सत्तू शरबत में करीब 120 से 130 कैलोरीज मौजूद होंगी।

सामग्री: सत्तू, पानी, इलायची, म‍िंट की पत्ती, म‍िश्री 

व‍िध‍ि:

  • सत्तू को एक बाउल में न‍िकाल लें। 
  • इसमें थोड़ा सा पानी डालें ताक‍ि गुठल‍ियां खत्‍म हो जाएंं। 
  • जब घोल तैयार हो जाए तो उसमें चुटकी भर इलायची डालें।
  • म‍िश्री को पीसकर पाउडर बना लें।
  • म‍िश्री के पाउडर को घोल में म‍िलाएं।
  • शरबत को बर्फ डालकर पीने के बजाय, कुछ देर ड्र‍िंक को फ्र‍िज में रख दें।
  • ठंडा सत्तू शरबत पीने के ल‍िए तैयार है।
  • शरबत में म‍िंट की पत्ती भी डाल सकती हैं।            

गर्मी में सत्तू शरबत पीने के फायदे- Sattu Sharbat in Pregnancy Benefits 

गर्मी में गर्भवती मह‍िलाओं को क्‍यों पीना चाह‍िए सत्तू शरबत?  

गर्मी के द‍िनों में लू से शरीर को बचाने के ल‍िए, गर्भवती म‍ह‍िलाओं को सत्तू शरबत पीना चाह‍िए। सत्तू शरबत प‍ीने से, शरीर को ठंडक म‍िलती है क्‍योंक‍ि सत्तू की तासीर ठंडी होती है। सत्तू शरबत पीने से शरीर का तापमान, संतुलि‍त रहता है। सत्तू शरबत पीने से, गर्मि‍यों में ड‍िहाइड्रेशन के लक्षणों से बचाव होता है। सत्तू का सेवन करने से, शरीर में पानी की कमी दूर होती है।  

इसे भी पढ़ें- क्या प्रेग्नेंसी में सत्तू खा सकते हैं? जानें एक्सपर्ट से  

प्रेग्नेंसी में सत्तू शरबत पीने से पेट साफ रहेगा 

sattu drink in pregnancy

प्रेग्नेंसी में पेट ठीक तरह से साफ नहीं होता। हर समय कब्‍ज की समस्‍या बनी रहती है। प्रेग्नेंसी में पाचन तंत्र की समस्‍याओं को दूर करने के ल‍िए, सत्तू शरबत का सेवन कर सकती हैं। सत्तू में फाइबर पाया जाता है। इस ड्र‍िंक का सेवन करने से, शरीर गर्मी के द‍िनों में हाइड्रेट रहता है। प्रेग्नेंसी में सत्तू शरबत पीने से गैस, पेट फूलना, ऐंठन, दस्‍त आद‍ि की समस्‍या दूर होती है।  

प्रेग्नेंसी में सत्तू शरबत पीने से खून की कमी नहीं होगी 

प्रेग्नेंसी में सत्तू शरबत पीने से खून की कमी यानी एनीम‍िया से छुटकारा म‍िलता है। सत्तू में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। आयरन का सेवन करने से, हीमोग्‍लोब‍िन बढ़ता है। सत्तू को चने से बनाया जाता है। सत्तू का ग्‍लाइसेम‍िक इंडेक्‍स कम होता है। इसका सेवन करने से, शरीर में ग्‍लूकोज तेजी से नहीं बढ़ता।

प्रेग्नेंसी में अत‍िर‍िक्‍त फैट जमा नहीं होगा 

सत्तू में प्रोटीन मौजूद होता है। प्रोटीन का सेवन करने से, प्रेग्नेंसी में मोटापे की समस्‍या नहीं होती और भूख शांत होती है। सत्तू शरबत पीने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। सत्तू शरबत पीने से गर्भवती मह‍िलाओं को कमजोरी और थकान महसूस नहीं होगी। सत्तू शरबत का सेवन करने से शरीर को इंस्‍टैंट एनर्जी म‍िलेगी।  

उम्मीद करते हैं, आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। प्रेग्नेंसी में सत्तू शरबत पीने से शरीर को एनर्जी मिलती है, बीपी कंट्रोल होता है, शुगर लेवल कंट्रोल होता है, जल्‍दी भूख नहीं लगती, फैट इकट्ठा नहीं होता आद‍ि।

picture credit: goqii.com, lifestyleasia, wellcure    

Disclaimer