Expert

क्या वजन घटाने के लिए आप भी सुबह गर्म पानी में मिलाकर पीते हैं शहद? तो जान लें इसके नुकसान

Drinking Honey In Hot Water Side Effects: अगर आप भी गर्म पानी में शहद मिलाकर पीते हैं, तो आपको आज ही इसे बंद कर देना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या वजन घटाने के लिए आप भी सुबह गर्म पानी में मिलाकर पीते हैं शहद? तो जान लें इसके नुकसान


Drinking Honey In Hot Water Side Effects: शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने और अतिरिक्त चर्बी को कम करने के लिए लोग तरह-तरह के नुस्खे आजमाते हैं। इनमें एक आम नुस्खा गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीना है। वजन घटाने के लिए बहुत से लोग सुबह खाली पेट गर्म पानी में शहद मिलाकर पीते हैं। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इससे तेजी से शरीर में जमा जिद्दी चर्बी को कम करने में मदद मिलती है। लेकिन क्या वाकई ऐसा है?  इसमें कोई संदेह नहीं है कि वजन कम करने के लिए आपको अपने दिन की शुरुआत करनी चाहिए। क्योंकि इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है। शहद भी कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है और यह पाचन दुरुस्त करने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, जब आप गर्म पानी और शहद को एक साथ मिलाकर पीते हैं, तो यह सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है? यह फैट की लॉस की बजाए शरीर में टॉक्सिन्स की अधिकता का कारण बन सकता है? आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. ऐश्वर्या संतोष (BAMS, Ayurveda) ने अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में इसके बारे में विस्तार से बताया है। चलिए जानते हैं आयुर्वेद के अनुसार, गर्म पानी में शहद मिलाकर क्यों नहीं पीना चाहिए।

Drinking Honey In Hot Water Side Effects in hindi

वजन घटाने के लिए गर्म पानी में शहद मिलाकर पीने के नुकसान- Drinking Honey In Hot Water  For Weight Loss Side Effects In Hindi

डॉ. ऐश्वर्या की मानें, तो आयुर्वेद के अनुसार, "यह सही है कि शहद में लेखन (Lekhana) प्रॉपर्टीज होती हैं। यह चर्बी को कम करने और फैट को मेटाबॉलिज्म में मदद करता है। लेकिन जब आप  गर्म पानी में मिलाकर शहद का सेवन करते हैं या शहद को गर्म करके खाते हैं, इससे पानी में एचएमएफ (HMF) नामक केमिकल का उत्पादन होता है। यह शरीर में टॉक्सिन्स को बढ़ाता है, जिससे शरीर में टॉक्सिटी और ऑक्सिटेडिव स्ट्रेस बढ़ता है। साथ ही, यह शरीर में कार्सोजेनिक प्रभाव भी छोड़ता है, जो कैंसर जैसे गंभीर रोगों का कारण भी बन सकता है।

इसे भी पढ़ें: वर्कप्लेस पर थकान से बचने के लिए करें ये 3 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज, दिनभर रहेंगे फ्रेश और एनर्जेटिक

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr.Aiswarya Santhosh, Ayurveda doctor & Health coach (@ayurvedic_healing)

इसे भी पढ़ें: खून की कमी वाले लोग हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए खाएं ये स्पेशल रेसिपी, जानें बनाने का तरीका

तो क्या वजन घटाने के लिए शहद का सेवन नहीं करना चाहिए?

डॉ. ऐश्वर्या की मानें, तो ऐसा नहीं है। अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो हमेशा सादे या रूम टेम्परेचर वाले पानी में शहद मिलाकर सेवन करें। इसके अलावा, यह भी ध्यान रखें कि वजन घटाने के लिए आपको स्वस्थ जीवनशैली को फॉलो करने और नियमित एक्सरसाइज करने की भी जरूरत होती है। स्वस्थ और संतुलित भोजन के साथ ही कम कैलोरी वाला आहार फॉलो करने से ही आपको वजन घटाने में मदद मिलती है। हां, पानी में शहद मिलाकर पीने से तेजी से कैलोरी बर्न करने में मदद जरूर मिल सकती है।

All Image Source: Freepik

Read Next

प्रेग्नेंसी में गुड़ खाने से मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, एक्सपर्ट से जानें सेवन का सही तरीका

Disclaimer