Stretching Exercises For Workplace: ज्यादातर लोग ऑफिस में दिनभर कुर्सी से चिपके और लगातार कंप्यूटर पर काम करते रहते हैं। वे सुबह उठकर ऑफिस निकल जाते हैं और 9 घंटे ऑफिस में काम करने के बाद घर लौटते हैं। लेकिन इस बीच वे अपने लिए बिल्कुल भी समय नहीं निकाल पाते हैं। वहीं, नियमित एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। अक्सर हम देखते हैं कि बहुत से लोग ऑफिस में काम करते समय बहुत थकान, तनाव और कई बार शरीर में दर्द जैसी समस्याओं का सामना करते हैं। इसका एक बड़ा कारण लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहना भी है। इससे गर्दन और रीढ़ पर काफी दबाव पड़ता है, जिसके कारण लोगों को तनाव, दर्द और चक्कर आने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आपको बता दें कि कुछ मामलों में लंबे समय तक एक ही जगह बैठकर काम करना हृदय रोग, कैंसर, डायबिटीज और यहां तक कि मृत्यु का कारण भी बन सकता है। अब सवाल यह उठता है कि ऐसे में ऑफिस वाले लोगों के पास क्या विकल्प है? स्वस्थ रहने के लिए वे क्या कर सकते हैं?
फिटनेस कोच, न्यूट्रिशनिस्ट और सप्लीमेंट स्पेशलिस्ट विनीत के अनुसार, "स्वस्थ रहने के लिए यह बहुत जरूरी है कि आप नियमित एक्सरसाइज करें। इससे शरीर में लचीलापन बढ़ता है। साथ ही, आप एनर्जेटिक रहते हैं। हर व्यक्ति को दिन में कम से 30 मिनट एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए। अगर आप ऑफिस की भागदौड़ में एक्सरसाइज के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं, तो ऐसे में आप वर्कप्लेस पर ही कुछ सरल स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं। इनका अभ्यास करने से थकान दूर होगी और एक्टिव रहेंगे।" इस लेख में हम आपको ऐसी 3 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज बता रहे हैं, जिन्हें आप वर्कप्लेस पर आसानी से कर सकते हैं।
वर्कप्लेस के लिए 3 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज- Stretching Exercises For Workplace In Hindi
1. धड़ को स्ट्रेच करें- Torso Stretch
इस सरल एक्सरसाइज को करने से पीठ, भुजाओं और इनकी मांसपेशियां स्ट्रेच होती हैं। साथ ही, उनका तनाव भी दूर होता है। इसको करने के लिए आपको बस कुर्सी पर बैठकर, अपने दोनों हाथों की उंगलियों को साथ जोड़कर हाथों को ऊपर छत की और लेकर जाना है और शरीर को स्ट्रेच करना है। जितना संभव हो शरीर को उतना स्ट्रेच करें। स्ट्रेचिंग करते समय गहरी सांस लें। आप शरीर को स्ट्रेच करते हुए दाएं और बाएं और झुक भी सकते हैं। इसे 8-10 बार दोहराएं।
इसे भी पढ़ें: ऑफिस में आती है सुस्ती, तो रोज सुबह करें ये 3 एक्सरसाइज, दिनभर रहेंगे एनर्जी से भरे
2. गर्दन स्ट्रेच करें- Neck Stretch
गर्दन में तनाव और दर्द के साथ ही सिरदर्द से राहत प्रदान करने के लिए यह एक बेहतरीन एक्सरसाइज। यह एक्सरसाइज उन लोगों के लिए बहुत ही लाभकारी है, जो दिनभर लैपटॉप या कंप्यूटर की स्क्रीन के सामने बैठे रहते हैं। इसका अभ्यास करने के लिए आपको कुर्सी पर सीधे होकर बैठ जाना है। इस दौरान आपको अपने कंधों को सीधा रखना है। अपने हाथों को सामने टेबल पर टिकाएं और कसकर पकड़ें। अब अपने शरीर को दाएं बाएं-घुमाएं। लेकिन अपने हाथों को टिका कर रखें। इसे 10-12 बार दोहराएं।
इसे भी पढ़ें- Bone Health: 30 की उम्र के बाद हड्डियों को मजबूत कैसे बनाएं? जानें 5 उपाय
3. स्पाइनल स्ट्रेच- Spinal Twist
ऑफिस में पीठ दर्द से राहत पाने के लिए यह एक्सरसाइज बहुत लाभकारी है। यह निचले शरीर को फैलाने और कोर की मांसपेशियों को भी मजबूत करता है। इसका अभ्यास करने के लिए आपको गोल वाली कुर्सी पर बैठना है। अपने पैरों को जमीन पर रखें, पेट की एब्स की मांसपेशियों को अंदर की ओर खींचें और धीरे-धीरे अपने धड़ को दाहिनी ओर घुमाएं। उसके बाद धीरे-धीरे ठीक इसी तरह बाईं ओर घुमाएं। इसे 10-12 बार दोहराएं।
इन एक्सरसइज का नियमित ऑफिस में अभ्यास करने से आपको तनाव और थकान से राहत मिलेगी। आप तनाव मुक्त और एनर्जेटिक महसूस करेंगे।
All Image Source: freepik