
Best Exercises To Combat Lethargy: ऑफिस में काम करने वाले लोगों के लिए थकान, सुस्ती और काम में मन न लगना आम बात है। सुस्ती को दूर करने के लिए वर्कर्स अक्सर चाय या कॉफी का सहारा लेते हैं लेकिन इससे केवल सुस्ती दूर होती है लेकिन समस्या जड़ से खत्म नहीं होती। काम के दौरान सुस्ती या थकान का बुरा असर आपकी परफॉर्मेंस पर पड़ सकता है। ऑफिस में सुस्ती आने की समस्या को दूर करने के लिए एक्सरसाइज का सहारा ले सकते हैं। एक्सरसाइज करने से शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है जिससे शरीर में ऊर्जा बढ़ती है। नींद भी अच्छी आती है। एक्सरसाइज करने से थकान के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। यही कारण है कि एक्सरसाइज को हर दिन अपने रूटीन में शामिल जरूर करना चाहिए। इस लेख में आपको बताएंगे 3 आसान एक्सरसाइज जिनकी मदद से आप ऑफिस में सुस्ती और थकान की समस्या को दूर कर सकते हैं। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के गोमती नगर में स्थित तबाता फिटनेस की प्रबंधक और फिटनेस एक्सपर्ट पायल अस्थाना से बात की।
1. सुबह-सुबह करें डोरवे स्ट्रेचिंग- Doorway Stretch
ऑफिस में थकान और कमजोरी महसूस होती है, तो स्ट्रेचिंग की मदद ले सकते हैं। स्ट्रेचिंग करने से ऑफिस में होने वाली शारीरिक समस्याएं जैसे जोड़ों में दर्द, कमर दर्द, पीठ दर्द, सिर दर्द, थकान, पाचन से जुड़ी समस्याए, मसल्स टेंशन आदि से छुटकारा मिलता है। स्ट्रेचिंग करने से शरीर में एनर्जी बढ़ती है। एक आसान स्ट्रेचिंंग है जिसे हम डोरवे स्ट्रेचिंग के नाम से भी जानते हैं।
- इसे करने के लिए दरवाजे या किसी प्लाई का सहारा लेकर खड़े हो जाएं।
- पैरों को दूर कर लें। अब गेट को पकड़कर खुद को पीछे की ओर पुश करें।
- गहरी सांस लें और सांस छोड़ते समय आगे की ओर आ जाएं।
- इसे करने से चेस्ट के पास आपको स्ट्रेच महसूस होगा।
- स्ट्रेच करके 15 से 20 सेकेंड्स के लिए रुकें और फिर गहरी सांस लेकर सामान्य अवस्था में आ जाएं।
इसे भी पढ़ें- Bone Health: 30 की उम्र के बाद हड्डियों को मजबूत कैसे बनाएं? जानें 5 उपाय
2. सुबह बैठे-बैठे करें ये एक्सरसाइज- Morning Exercise
- एक्सरसाइज करने के लिए सोफे के अगले हिस्से पर बैठ जाएं।
- दाएं पैर को ऊपर की ओर उठाएं और हवा में पैर के अंगूठे से 'ए' लिखें।
- फिर बाएं पैर को उठाएं और इस पैर से भी वही प्रक्रिया दोहराएं।
- इस कसरत को बस या कार या मेट्रो में बैठे-बैठे भी किया जा सकता है।
- सुबह ऑफिस आने से पहले 5 से 10 मिनट इस एक्सरसाइज के लिए समय निकालें।
- इस एक्सरसाइज को करने से मांसपेशियों में एनर्जी रहेगी और शारीरिक सक्रियता बढ़ेगी।
3. घर की सीढ़ियां चढ़ें- Stairs Exercise
- फिट रहने और शरीर को एक्टिव बनाने के लिए घर की सीढ़ियों का प्रयोग करें।
- सुबह ऑफिस जाने से पहले 10 मिनट सीढ़ियों पर चढ़ें और उतरें।
- इस कसरत में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता और सांस भी ज्यादा नहीं फूलती।
- सीढ़ी पर एक्सरसाइज नहीं करना चाहते तो 10 मिनट तेज वॉक भी कर सकते हैं।
- वॉक करने से आलस्य दूर भागता है और शरीर में ऊर्जा बढ़ती है।
इसे भी पढ़ें- सुबह उठने पर गर्दन में होता है तेज दर्द? जानें इसके कारण और घरेलू उपाय
योगा से दूर भागेगी सुस्ती और थकान- Yoga To Fight Lethargy
- ऑफिस में दिनभर सुस्ती बनी रहती है, तो सुबह आसान योग की भी मदद ले सकते हैं।
- सुबह शवासन Savasana (Corpse Pose) करने से दिनभर शरीर में ऊर्जा रहेगी और जल्दी थकान महसूस नहीं होगी।
- शवासन करने से के लिए लेट जाएं और पैरों में थोड़ा अंतर रखें।
- आंखों को बंद कर लें और दोनों हाथों को सीधा रख लें।
- गहरी सांस लें और छोड़ें। अपनी बॉडी को रिलैक्स करें।
- 10 मिनट तक इस प्रक्रिया को करने के बाद आप रिलैक्स महसूस करेंगे।
ऑफिस में थकान महसूस करते हैं, तो शवासन करें, 10 मिनट के लिए घर की सीढ़ियां चढ़ें और उतरें, स्ट्रेचिंग करें और बैठकर पैर के अंगूठे से 'ए' बनाएं। इन सभी एक्सरसाइज को करके आप ऑफिस में आलस्य और थकान से बच सकते हैं।